

2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

20 साल की एलीशेवा रोज इडा लुबिन 2021 में अमेरिका से इजराइल आई थीं। 2022 में उनकी भर्ती सेना में हुई थी।
इजराइल-हमास जंग के बीच एक 16 साल के फिलिस्तीनी लड़के ने इजराइली महिला सैनिक को चाकू मार दिया। इस हमले में 20 साल की एलीशेवा रोज इडा लुबिन की मौत हो गई। वो मूल रूप से अमेरिका के जॉर्जिया की रहने वाली थी।
जिस वक्त हमला हुआ लुबिन दो अन्य सैनिकों के साथ यरुशलम में पेट्रोलिंग कर रही थी। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, 6 नवंबर को हुए हमले में महिला सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अन्य सैनिक को भी चोट आई। तीसरे सैनिक ने आरोपी लड़के को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भाग गया। दोनों घायल सैनिकों को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला सैनिक को मृत घोषित कर दिया गया।

सेना ने आरोपी के घर पर भी रेड की। इस दौरान घर से हथियार बरामद किए गए।
आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई
हमले के बाद इजारइली डिफेंस फोर्स ने यरुशलम को एक रिफ्यूजी कैंप में रेड की। इस दौरान वहां रह रहे फिलिस्तीनियों और सैनिकों के बीच झड़प हुई। सेना यहां आरोपी टीनएजर को पड़ने और उसका घर तबाह करने आई थी। इस दौरान आरोपी ने भी सैनिकों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जबावी कार्रवाई में सेना ने आरोपी लड़के को मार गिराया। जिसके बाद यहां हिंसा तेज हो गई।
हथियारों से भरा वेयरहाउस तबाह किया
पुलिस ने यहां से 28 लोगों को गिरप्तार किया। इनमें से 11 फिलिस्तीनी हमास से जुड़े थे। इस दौरान सेना ने हथियारों से भरा वेयरहाउस तबाह किया। यहां बम बनाने के लिए रसोई में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर रखे हुए थे।
इजराइल-हमास जंग 33 दिनों से जारी
हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला कर दिया था। करीब 2500 लड़ाके सीमा पर लगे तारों को तोड़ते हुए इजराइल में घुस गए थे। हमास ने उस दिन इजराइल पर 5 हजार रॉकेट दागने का दावा किया। हमले के कुछ ही देर बाद इजराइली सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। लिहाजा 33 दिन बाद भी यह जंग जारी है। अब 1400 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हो चुकी है। 10 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी भी मारे गए हैं।
[ad_2]
Source link