Wednesday , 6 May 2026

Ola Electrics annual launch event Sankalp-2025 today | ADAS फीचर वाला पहला ई-स्कूटर ओला S1 प्रो स्पोर्ट लॉन्च: कॉलिजन वॉर्निंग अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर, ₹1.49 लाख कीमत; डायमंडहेड ई-बाइक भी पेश की


नई दिल्ली18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ओला इलेक्ट्रिक ने आज (15 अगस्त) भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला S1 प्रो स्पोर्ट लॉन्च किया है। ये भारत में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें सेफ्टी के लिए कार में मिलने वाले ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ओवर स्पीड अलर्ट, कॉलिजन वॉर्निंग, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रेफिक साइन रिकॉग्नेशन और थेफ्ट अलर्ट कैमरा शामिल है।

कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बताया कि S1 प्रो स्पोर्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपए है। इसकी बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है। आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट या ओला सेंटर से 999 रुपए की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी जनवरी 2025 से शुरू होगी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी स्थित फ्यूचर फैक्ट्री कैम्पस में हुए अपने एनुअल इवेंट संकल्प में ई-बाइक डायमंडहेड को भी पेश किया। डायमेंडहेड की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपए रखी गई है, इसे 2027 में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, S1 प्रो+ और रोडस्टर X+ का स्पेशल संकल्प एडिशन भी पेश किया गया।

इलेक्ट्रिक सुपर बाइक डायमंडहेड पेश की।

इलेक्ट्रिक सुपर बाइक डायमंडहेड पेश की।

हम यहां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के बारे में बता रहे हैं…

1. ओला S1 प्रो स्पोर्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला S1 प्रो स्पोर्ट का डिजाइन मौजूदा S1 प्रो से काफी इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें कई खास चीजें जोड़ी गई हैं। इसमें कार्बन-फाइबर फ्रंट फेंडर, एयरोडायनामिक फेयरिंग्स, और एक्सटेंसिव एयरो वर्क है, जो टर्बुलेंस-फ्री जोन बनाकर रेंज बढ़ाता है। स्कूटर में स्कल्प्टेड सीट, स्ट्रीमलाइंड ग्रैब हेंडल्स और स्पोर्टी एप्रन डिजाइन है, जो कूल लुक देता है। लाइटिंग पूरी तरह LED है और नया DRL विजिबिलिटी बढ़ाता है।

परफॉर्मेंस: 152kmph की टॉप स्पीड और 320km रेंज परफॉर्मेंस के लिए इसमें मेड-इन-इंडिया फेरिट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 16kW की पावर और 71Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-40kmph की स्पीड 2 सेकेंड में हासिल कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 152kmph है। मोटर को पावर देने के लिए ई-स्कूटर में 5.2kWh का मेड-इन-इंडिया बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर को फुल चार्ज करने पर 320km (IDC रेंज) चलती है।

एयरोडायनामिक एप्रन विंगलेट्स स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर में 14-इंच फ्रंट और 12-इंच रियर व्हील, गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक, एयरोडायनामिक एप्रन विंगलेट्स, विंडशील्ड, ग्रैब हैंडल कार्बन-फाइबर टेक्सचर वाला फ्रंट मडगार्ड दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए S1 प्रो स्पोर्ट के फ्रंट व्हील में ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है।

2. ओला S1 प्रो+ 5.2 kWh 30 हजार रुपए सस्ती हुई कंपनी ने ओला S1 प्रो+ 5.2 kWh को इनहाउस बनाए गए 4680 भारत सेल के साथ अपडेट किया है। इंपोर्टेड सेल्स की जगह इन देसी सेल के इस्तेमाल से लागत कम होने के कारण कंपनी ने इसकी कीमत में 30 हजार रुपए की कटौती की है।

अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,99,999 से घटकर 1,69,999 रुपए हो गई है। 17 अगस्त तक इन दोनों मॉडल्स पर 10,000 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। इसकी डिलीवरी 22 सितंबर से शुरू होगी।

कंपनी का का दावा है कि S1 प्रो+ 5.3kWh में 320km की रेंज मिलेगी। मगर भाई, असली दुनिया में रेंज कितनी है, ये टेस्ट करके ही पता चलेगा। इसकी टॉप स्पीड 141kmph है और 0-80% चार्जिंग में 7 घंटे लगते हैं।

3. रोडस्टर X+ 9.1kWh ई-बाइक 35 हजार रुपए सस्ती हुई रोडस्टर X+ 9.1kWh में को भी 4680 भारत सेल के साथ अपडेट किया है। इससे ई-बाइक 35 हजार रुपए सस्ती हो गई है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,89,999 रुपए हो गई है, जो पहले 2,24,999 रुपए थी। ये रोडस्टर X+ रेंज का टॉप-एंड वैरिएंट है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 9.1kWh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इसमें 11kW पीक पावर, 58Nm टॉर्क, 125kmph टॉप स्पीड, IDC (इंडियन ड्राइविंग साइकिल) रेंज 501km है और ये 0-40kmph की रफ्तार 2.7 सेकेंड में पकड़ती है।

डिजाइन : 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे ओला रोडस्टर X+ 5 कलर ऑप्शन- सिरेमिक व्हाइट, पाइन ग्रीन, इंडस्ट्रियल सिल्वर, स्टेलर ब्लू और एन्थ्रेसाइट के साथ आती है। बाइक में फ्यूल टैंक की जगह एक स्टोरेज बॉक्स दिया गया है, जहां इसका चार्जर रखा जा सकता है। इसकी नीचे बैटरी पैक को प्लेस किया गया है। इसके अलावा बाइक में एक इंटीग्रेटेड DRL पट्टी के साथ ओला स्कूटर की तरह दो लाइट वाला हेडलैंप सेटअप, स्लीक LED टेललैंप और सिंगल पीस सीट दी गई है।

हार्डवेयर : फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर ओला रोडस्टर X+ इलेक्ट्रिक बाइक में कंफर्ट राइडिंग के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए रोडस्टर X+ के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ब्रेक बाय वायर टेक्नीक के साथ सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है। दोनों ओला इलेक्ट्रिक बाइक में ट्यूबलेस टायर के साथ 18-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर अलॉय व्हील हैं।

फीचर्स : क्रूज कंट्रोल और रिवर्स मोड रोडस्टर X+ में मूवOS 5 से लैस 4.3 इंच की कलर LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट और रिमोट अनलॉक मिलते हैं। इलेक्ट्रिक बाइक में तीन राइड मोड- स्पोर्ट्स, नॉर्मल और इको के साथ TPMS और OTA अपडेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों इलेक्ट्रिक बाइक में चार्जर रखने के लिए एक छोटा बूट स्टोरेज स्पेस भी है। रोडस्टर X+ में एडवांस्ड रीजेन, रिवर्स मोड और क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।

4. डायमंडहेड इलेक्ट्रिक सुपरबाइक कंपनी ने ओला डायमंडहेड इलेक्ट्रिक ‘सुपरबाइक’ कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन भी पेश किया। इसे मिड-2027 में लॉन्च करने की प्लानिंग है। ओला इस इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपए रखी गई है।

ओला का दावा है कि ये सुपर बाइक 0-100 kmph की रफ्तार सिर्फ 2 सेकंड में पकड़ लेगी। इसमें एक्टिव एयरोडायनामिक्स और लाइटवेट मटेरियल्स, हब-सेंटरड स्टीयरिंग, ADAS के साथ एक्टिव ब्रेकिंग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, एडॉप्टिव सस्पेंशन और एक्सट्रीम फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

2017 में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की हुई थी स्थापना

बेंगलुरु स्थित ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की स्थापना 2017 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से ओला फ्यूचर फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी पैक, मोटर्स और व्हीकल फ्रेम बनाती है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Preparations to make first class travel ultra luxurious

लंदन5 घंटे पहलेकॉपी लिंकटिम क्लार्क ने भविष्य के बोइंग 777एक्स विमानों के लिए हर सुइट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *