Saturday , 20 June 2026

Munawar Faruqui Mumbai Hookah Bar Raid Controversy | Munawar Faruqui | हुक्का पार्लर रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारूकी: मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार रात मुंबई पुलिस ने एक हुक्का पार्लर में छापेमारी कर स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने हुक्का पार्लर से मुनव्वर समेत 13 अन्य लोगों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले पर ANI ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है।

इस मामले पर ANI ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है।

मुंबई पुलिस को मिली थी टिप
फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था।

13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त
अवैध रूप से चल रहे इस हुक्का पार्लर से पुलिस ने छापेमारी कर 4,400 रुपए नकद और 13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए हैं। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुनव्वर ने सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर एयरपोर्ट से यह फोटो शेयर की।

मुनव्वर ने सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर एयरपोर्ट से यह फोटो शेयर की।

बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए
मुंबई पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट की एक तस्वीर शेयर की है। एक सेल्फी शेयर करते हुए मुनव्वर ने लिखा, ‘थका होने के बाद भी ट्रैवल कर रहा हूं।’

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान:घर में होगी प्राइवेट सेरेमनी, करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे, काम से ब्रेक लिया; कहा- इसे निजी रखना चाहते हैं

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, 61 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *