Saturday , 20 June 2026

Michigan Church Shooting; Several Injured, Attacker Dead | Fire After Gunfire | अमेरिका के मिशिगन में चर्च में गोलीबारी, कई घायल: हमलावर की मौत; फायरिंग के बाद चर्च में आग लगी


मिशिगन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राज्य मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक शहर में रविवार को एक चर्च में गोलीबारी हुई है। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर मारा जा चुका है और अब कोई खतरा नहीं है।

घटना के बाद चर्च में आग लग गई, जिसे बुझाने की कोशिशें जारी हैं। चर्च का नाम चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (LDS) है।

ग्रैंड ब्लैंक टाउनशिप पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की है, ताकि बचाव और आपातकालीन सेवाओं का काम प्रभावित न हो। घायलों की संख्या को लेकर फिलहाल पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

फायरिंग में बच्चों के भी घायल होने की खबर है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है। घटना के बाद कई मरीजों को चर्च से अस्पताल ले जाया गया है।

चर्च में आग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

गोलीबारी के बाद चर्च में भीषण आग लग गई है। इससे काले घने धुएं का गुबार उठ रहा है।

गोलीबारी के बाद चर्च में भीषण आग लग गई है। इससे काले घने धुएं का गुबार उठ रहा है।

दमकलकर्मियों की कई टीमें मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची हैं।

दमकलकर्मियों की कई टीमें मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची हैं।

FBI चीफ बोले- घटना पर नजर बनाए हुए

LDS चर्च में हुई फायरिंग और आगजनी पर FBI चीफ काश पटेल ने बयान दिया है। पटेल ने कहा,

QuoteImage

हम इस भयावह घटना की रिपोर्ट पर नजर रख रहे हैं। FBI एजेंट स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए मौके पर मौजूद हैं।

QuoteImage

पूजा स्थल पर हिंसा एक कायराना और आपराधिक कृत्य है। इस दुखद समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

साउथपोर्ट में रेस्टोरेंट में गोलीबारी, 3 की मौत

अमेरिका के ही नॉर्थ कैरोलिना राज्य के साउथपोर्ट शहर में स्थानीय समयानुसार शनिवार रात एक रेस्टोरेंट पर की गई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 5 लोग घायल हुए। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि 40 वर्षीय निगेल मैक्स एज को मर्डर के आरोपों में चार्ज किया गया है। यह घटना अमेरिकन फिश कंपनी रेस्टोरेंट में हुई।

अधिकारियों के मुताबिक रात करीब 9:30 बजे एक नाव कैप फीयर नदी पर रेस्टोरेंट के सामने रुकी और सवार ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद नाव तेजी से निकलकर ओक आइलैंड की ओर भाग गई।

करीब 10 बजे यूएस कोस्ट गार्ड ने संदिग्ध को ओक आइलैंड के एक पब्लिक रैंप पर उसकी नाव लोड करते हुए देखा और हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे साउथपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों के नाम और घायलों की हालत सार्वजनिक नहीं की है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

UN New York Meeting Video; Israeli Envoy Vs Vanessa Frazier Pramila Patten

Hindi NewsInternationalUN New York Meeting Video; Israeli Envoy Vs Vanessa Frazier Pramila Patten | Sexual …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *