Saturday , 2 August 2025
Breaking News

MG and Tatas electric vehicles become cheaper | MG और टाटा की ईवी ₹1.20 लाख तक हुई सस्ती: सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनियों ने घटाए दाम, महिंद्रा XUV400 पर 4 लाख का डिस्काउंट

[ad_1]

नई दिल्ली23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स और MG मोटर इंडिया जैसे बड़े ब्रांडों ने अपने लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में कटौती की है। कंपनियों ने यह फैसला स्टॉक को क्लीयर करने और सेल्स के टारगेट हासिल करने के लिए लिया है। वहीं महिंद्रा ने अपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक कार XUV400 के प्राइस में कोई कटौती तो नहीं की, लेकिन 2023 के स्टॉक में बचे मॉडल पर 4 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

हम यहां टाटा और MG के मॉडलों की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन का कंपेरिजन बता रहे हैं…

टाटा नेक्सॉन
टाटा ने नेक्सॉन ईवी की कीमत 1.2 लाख रुपए तक कम की हैं। अब इसकी कीमत 14.49 – 19.29 लाख रुपए के बीच है। नेक्सॉन ईवी भारत में सबसे लोकप्रिय EV SUV है और इसकी एवरेज मंथली सेल 1,750 यूनिट से ज्यादा है।

फिर भी डीलरों के पास प्री-फेसलिफ्ट नेक्सॉन EV की यूनिट और फेसलिफ्ट मॉडल का मैन्युफैक्चरिंग ईयर (MY) 2023 स्टॉक बचा हुआ है। प्री-फेसलिफ्ट नेक्सॉन EV 2.8 लाख रुपए और फेसलिफ्ट मॉडल 1 लाख रुपए तक की छूट के साथ अवेलेबल थे। अब MY2024 नेक्सॉन EV की कीमत में कटौती के साथ पिछले साल के स्टॉक वाले मॉडल और भी ज्यादा प्रॉफिट के साथ खरीदे जा सकते हैं।

एमजी ने भी EV की कीमतों में कटौती की
MG मोटर इंडिया ने भी अपनी मिडसाइज इलेक्ट्रक एसयूवी ZS EV की शुरुआती कीमत में कटौती की है। यह दूसरी बार है जब ZS EV की कीमत में बड़ी कटौती की गई, इससे पहले अक्टूबर-2023 में इसकी कीमतों में करीब 2.30 लाख रुपए की कटौती की गई थी।

नए पेश किए गए एक्जीक्यूटिव वैरिएंट की कीमत 18.98 लाख रुपए है, जो पहले के एंट्री-लेवल वैरिएंट की तुलना में 3.9 लाख रुपए कम है, इसकी कीमत 22.88 लाख रुपए है।

मैकेनिकल रूप से इसमें कोई बदलाव नहीं है, लेकिन इसमें कम फीचर्स मिलते हैं। ZS EV की कीमत अब 18.98 लाख से 24.99 लाख रुपए के बीच है। कुछ डीलरों के पास MY2023 का स्टॉक भी है, जिसे सेल करने के लिए करीब 1-2 लाख रुपए की छूट दी जा रही है।

टाटा टियागो
टाटा नेक्सॉन की तरह टियागो का भी स्टॉक बचा हुआ है। MY2024 टियागो EV की कीमत में 70,000 रुपए तक की कटौती की गई है। कीमतों में कटौती की घोषणा से पहले टियागो EV का MY2023 मॉडल 97,000 रुपए तक की छूट के साथ अवेलेबल था। एंट्री-लेवल EV हैचबैक सेगमेंट में टियागो EV की हर महीने एवरेज सेल 2,900 यूनिट से ज्यादा है। टियागो EV की कीमत अब 7.99 लाख रुपए से शुरू होती है।

MG कॉमेट ईवी
MG मोटर इंडिया ने वैरिएंट के आधार पर कॉमेट ईवी की कीमत में 1.4 लाख रुपए तक की कटौती की है। कॉमेट EV की एवरेज मंथली सेल्स 550 यूनिट है। कॉमेट EV की कीमतें अब 7.98 लाख रुपए के बजाय 6.99 लाख रुपए से शुरू होती हैं, जो पहले की तुलना में 99,000 रुपए कम है। कॉमेट EV का MY2023 मॉडल भी स्टॉक के आधार पर करीब 80 हजार रुपए से एक लाख रुपए तक की छूट के साथ अवेलेबल है।

महिंद्रा EV की कीमत में कोई कटौती नहीं
टाटा और MG की कीमतें कम होने के बावजूद महिंद्रा ने कहा है कि वह अपनी XUV400 ईवी की कीमतों में कोई कटौती नहीं करेगी। महिंद्रा ऑटो के कार्यकारी निदेशक और CEO राजेश जेजुरिकर ने कहा, ‘मौजूदा महिंद्रा XUV400 ईवी लाइन-अप में कोई कीमत सुधार की उम्मीद नहीं है।’ XUV400 महिंद्रा की एकमात्र ईवी है।

जनवरी-2024 में इसका अपडेट मॉडल भारत में लॉन्च किया गया था, इसकी शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपए से शुरू होकर 17.49 लाख रुपए के बीच है। अपडेट आने से पहले शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपए थी जो मौजूदा कीमत से 50,000 रुपए ज्यादा है। जबकि अपडेटेड XUV400 पर कोई छूट नहीं है। अनसॉल्ड MY2023 स्टॉक पर इन्वेंट्री के आधार पर 4 लाख रुपए से ज्यादा की छूट दी जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Hybrid Cars Electric Vehicle Sales Vehicle Dashboard Data | देश में EV से 4 गुना ज्यादा बिक रहीं हाइब्रिड-कारें: बीते साल हाइब्रिड की सेल्स ग्रोथ 30% रही, ये इलेक्ट्रिक व्हीकल से दोगुना महंगी

[ad_1] नई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के ट्रेंड्स में कुछ बड़े बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *