Sunday , 3 August 2025
Breaking News

Kia recalls 4358 Seltos petrol-CVT vehicles | किआ ने सेल्टोस पेट्रोल-CVT की 4358 गाड़ियां बुलाईं: इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल पंप कंट्रोलर में खराबी के कारण कंपनी ने किया रिकॉल, फ्री में बदलेगी पार्ट्स

[ad_1]

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किआ मोटर इंडिया ने आज (23 फरवरी) देश में तकनीकी खराबी आने के कारण 4358 गाड़ियों को वापस बुलाया है। कंपनी के इस रिकॉल में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेल्टोस का CVT गियरबॉक्स वाला वैरिएंट शामिल है। इस रिकॉल के बारे में किआ ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को जानकारी दी है।

किआ का कहना है कि, सेल्टोस के इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल पंप कंट्रोलर में खराबी आ सकती है। इससे CVT गियरबॉक्स में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल पंप का परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकता है। इस रिकॉल में किआ सेल्टोस की पिछले साल 28 फरवरी से 13 जुलाई के बीच मैन्युफैक्चर की गई 4,358 यूनिट शामिल हैं।

ये एक्शन व्हीकल रीकॉल पर वॉलेंटरी कोड के मुताबिक लिया जा रहा है। 2019 में लॉन्च हुई सेल्टोस के लिए इससे पहले नवंबर, 2020 में भी रिकॉल जारी किया गया था। उस समय कॉम्पैक्ट SUV के डीजल वेरिएंट इससे प्रभावित हुए थे।

कस्टमर से नहीं लिया जाएगा कोई चार्ज
किआ ने बताया, ‘वह ऑफिशियल वर्कशॉप से फोन और SMS के जरिए इंडिविजुअल तौर पर कस्टमर्स से संपर्क कर रही है। प्रभावित ग्राहक अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं या किआ के कॉल सेंटर 1800-108-5000 (टोल-फ्री) पर कॉल कर सकते हैं।

कार में टेस्टिंग के बाद डिफेक्ट सही किया जाएगा। वाहन मालिकों को खराब पार्ट को बदलने की जानकारी दी जाएगी। डिफेक्ट सुधारने या पार्ट्स बदलने के लिए कस्टमर से किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा।

देश में गाड़ी रिकॉल के बड़े मामले

  • 1. बलेनो और वैगनआर रिकॉल: जुलाई 2020 में मारुति ने वैगनआर और बलेनो की 1,34,885 यूनिट्स को रिकॉल किया था। इन मॉडल को 15 नवंबर, 2018 से 15 अक्टूबर, 2019 के बीच तैयार किया गया था। कंपनी ने फ्यूल पंप में खराबी के चलते गाड़ियों को रिकॉल किया था।
  • 2. मारुति ईको रिकॉल: नवंबर 2020 में कंपनी ने ईको की 40,453 यूनिट्स को रिकॉल किया था। कंपनी ने गाड़ी के हेडलैम्प पर मिसिंग स्टैंडर्ड सिंबल की वजह से ये फैसला लिया था। इस रिकॉल में 4 नवंबर, 2019 से 25 फरवरी, 2020 के बीच मैन्युफैक्चर की गई ईको शामिल थीं।
  • 3. महिंद्रा पिकअप रिकॉल: 2021 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कॉमर्शियल पिकअप व्हीकल की 29,878 यूनिट्स को रिकॉल किया था। कंपनी ने कहा था कि जनवरी 2020 से फरवरी 2021 के बीच मैन्युफैक्चर होने वाले कुछ पिकअप व्हीकल में एक फ्ल्यूड पाइप का रिप्लेसमेंट किया जाना है।
  • 4. महिंद्रा थार रिकॉल: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी ऑफरोड SUV थार के डीजल वैरिएंट की 1577 यूनिट्स को फरवरी 2021 में रिकॉल किया था। कंपनी ने कहा था कि प्लांट की मशीन में गड़बड़ी के चलते ये पुर्जे खराब लग गए। सभी यूनिट का प्रोडक्शन 7 सितंबर से 25 दिसंबर, 2020 के बीच में किया गया था।
  • 5. रॉयल एनफील्ड रिकॉल: मई 2021 में शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते रॉयल एनफील्ड ने बुलेट 350, क्लासिक 350 और मीटिअर 350 की 2,36,966 यूनिट्स को वापस मंगाया था। इन सभी की मैन्युफैक्चरिंग दिसंबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच की गई थी।
खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Hybrid Cars Electric Vehicle Sales Vehicle Dashboard Data | देश में EV से 4 गुना ज्यादा बिक रहीं हाइब्रिड-कारें: बीते साल हाइब्रिड की सेल्स ग्रोथ 30% रही, ये इलेक्ट्रिक व्हीकल से दोगुना महंगी

[ad_1] नई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के ट्रेंड्स में कुछ बड़े बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *