Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Kareena Kapoor praised 12th failure | करीना कपूर ने की 12th फेल की तारीफ: क्रू और कास्ट को लेजेंड बताया, विक्रांत मैसी ने रिप्लाई किया, बोले-अब मैं रिटायर हो सकता हूं, थैंक्यू मैम

[ad_1]

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी ’12th फेल’ सफल फिल्म साबित रही। विक्रांत मैसी स्टारर इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के सभी लोग फिल्म की सराहना कर रहे हैं।

अब तक विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, कटरीना कैफ और जाहन्वी कपूर जैसे कई सेलेब्स फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। वहीं अब करीना कपूर ने भी फिल्म की सराहना की है।

करीना कपूर खान ने पोस्ट शेयर किया।

करीना कपूर खान ने पोस्ट शेयर किया।

करीना कपूर खान ने लिखा

12th फेल विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर, पूरी कास्ट और क्रू एकदम लेजेंड हैं सब। करीना का पोस्ट देख विक्रांत मैसी बहुत खुश हो गए। उन्होंने करीना के पोस्ट को रिशेयर करते हुए जवाब में लिखा- बस, अब मैं रिटायर हो सकता हूं। थैंक्यू सो सो मच मैम। आपको आइडिया भी नहीं होगा कि ये मेरे लिए कितना मायने रखता है।

विक्रांत मैसी ने पोस्ट को रिशेयर किया।

विक्रांत मैसी ने पोस्ट को रिशेयर किया।

आलिया ने भी की थी फिल्म की तारीफ

आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था- अब तक की सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक है। ’12th फेल’ में क्या शानदार परफॉर्मेंस है। विक्रांत मैसी, आप फिल्म में इतने शानदार थे कि मैं हैरान हूं और मेधा शंकर तो मनोज के सफर का दिल और उसकी आत्मा हैं। इतनी स्पेशल फिल्म और एकदम फ्रेश। सभी चीजें दिल को छू लेने वाली थीं और विधु विनोद चोपड़ा सर आपकी ये फिल्म दिल को एकदम हिट करती है। बहुत ही इंस्पायरिंग और इमोशनल करने वाली फिल्म है। इस फिल्म को देखने के बाद मेरे अंदर प्यार उमड़ रहा है। पूरी कास्ट और क्रू को बहुत बधाई। वो सभी तारीफ के काबिल हैं।

ऋतिक ने भी फिल्म की सराहना की

ऋतिक ने अपने एक्स अकाउंट ( ट्विटर) पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा- मैंने ’12वीं फेल’ देखी। ये फिल्म मेकिंग में मास्टरक्लास है। बाकी सब चीजों से ऊपर मैं फिल्म की साउंड इफेक्ट से बहुत इंप्रेस हुआ हूं, जिसने फिल्म के हर सीन में जान डाल दी। शानदार परफार्मेंस। मिस्टर चोपड़ा, क्या फिल्म है! प्रतिभा के लिए धन्यवाद। मैं इससे बहुत प्रेरित हुआ हूं।

ऋतिक के अलावा कटरीना कैफ, जान्हवी कपूर, वरुण धवन और अनुराग कश्यप भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।


[ad_2]
Source link

Check Also

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी

इंद्री 20 अगस्त (निर्मल संधू) हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *