Tuesday , 21 July 2026

Kangana Ranaut Statement on Jantar Mantar Protest


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने संसद के पास चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की आलोचना की है। मानसून सत्र के दौरान मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि किसी को पद से हटाने या रखने के लिए सरकार पर दबाव बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मुद्दों पर बहस के लिए संसद सही जगह है, न कि आंदोलन।

कंगना ने कहा की ये सब जंतर-मंतर पर हुड़दंग कर रहे हैं, उत्पात मचा रहे हैं। जिस तरह से आंदोलन चल रहा है वो ठीक नहीं है। दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) छात्रों की मांगों के समर्थन में कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है।

मानसून सत्र के दौरान संसद भवन के बाहर मीडिया से बात की।

मानसून सत्र के दौरान संसद भवन के बाहर मीडिया से बात की।

सरकार का हाथ मरोड़ना ठीक नहीं कंगना रनोट ने सोमवार को मानसून सत्र के दौरान संसद भवन के बाहर कहा कि संसद सत्र का आयोजन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने और सवाल उठाने के लिए होता है। कंगना के अनुसार, जनता ने एक सरकार चुनी है और सरकार चलाने का अधिकार उसी के पास है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई इतना ही मजबूत महसूस करता है, तो उसे खुद चुनाव लड़ना चाहिए। प्रदर्शन के जरिए सरकार का हाथ मरोड़ना ठीक नहीं है। कंगना ने यह भी कहा कि धीरे-धीरे हर कोई बीजेपी और सनातन संस्कृति की शरण में आएगा क्योंकि यही हमारी अपनी संस्कृति है।

हेमा मालिनी बोलीं- आंदोलन का कोई मतलब नहीं

वहीं एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत में कहा कि इस तरह प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या है, तो उस पर ठीक से चर्चा की जानी चाहिए क्योंकि मोदी सरकार देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के साथ हमेशा खड़ी रही है और उसने बहुत काम किया है।

हेमा मालिनी ने कहा कि मौजूदा आंदोलन का कोई मतलब नहीं है और मामले को बातचीत से सुलझाना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें छात्रों को शामिल करके उन्हें गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

संसद भवन के बाहर हेमा मालिनी।

संसद भवन के बाहर हेमा मालिनी।

आंदोलन को बॉलीवुड से मिल रहा समर्थन सोनम वांगचुक के आंदोलन को फिल्म इंडस्ट्री से लगातार समर्थन भी मिल रहा है। एक्टर प्रकाश राज ने सरकार से अपील की है कि वे प्रदर्शनकारियों और छात्रों से बातचीत करें और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का सम्मान करें। एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है।

उनके पति और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला खत लिखकर लद्दाख की चिंताओं को दूर करने और बातचीत शुरू करने की मांग की है। इनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, विशाल ददलानी, दीया मिर्जा, ओनिर और ओमी वैद्य ने भी सोशल मीडिया पर वांगचुक के शांतिपूर्ण तरीके की तारीफ की है।

शबाना आजमी ने खत्म कराया छात्रों का अनशन

इससे पहले जंतर-मंतर पर पिछले तीन सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता नेहा, अमीन और मनीष कुमार का अनशन सोमवार को समाप्त हो गया। ये तीनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) से जुड़े हैं।

एक्ट्रेस शबाना आजमी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा और एक्टर प्रकाश राज ने उन्हें पानी पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।

देखने अनशन खत्म करने की तस्वीरें

इससे पहले रविवार को भी शबाना आजमी और प्रकाश राज जंतर-मंतर में मौजूद थे। रविवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी प्रदर्शनकारी नेहा का शबाना आजमी ने हाथ थामकर उनका हौसला बढ़ाया था।

कविता कौशिक ने वीडियो शेयर किया

टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने दिल्ली पुलिस से अपील की कि प्रदर्शनकारियों के साथ संयम और मानवीय व्यवहार किया जाए।

वीडियो में कविता ने कहा कि पुलिसकर्मियों की भी अपनी फैमिली होती है और उन्हें यह याद रखना चाहिए कि सामने खड़े लोग भी देश के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि हर परिवार चाहता है कि मेडिकल इमरजेंसी के समय उसे एक योग्य डॉक्टर मिले और इसी वजह से कई छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कविता ने पुलिस से अनुरोध किया कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों या आम नागरिकों पर हाथ न उठाया जाए और उनके खिलाफ बल का प्रयोग न किया जाए।

गौरतलब है कि इस प्रदर्शन में एक्टिविस्ट और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके सपोर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स आ चुके हैं, जिनमें सोनी राजदान, शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा, रूबीना दिलाइक, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अनुराग कश्यप, फातिमा सना शेख और अतुल कुलकर्णी जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं। ये सभी वांगचुक के समर्थन में पोस्ट कर चुके हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पहुंचीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। वहीं, इससे पहले प्रकाश राज भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link
Tiwari Aka

Check Also

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक का खास पोस्ट:स्पैनिश में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यार; स्पेन में याट पर वैकेशन का वीडियो शेयर किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 44 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *