

- Hindi News
- Career
- Jharkhand Civil Service Exam Notification Released, Application Starts From February 1, 7 Years Relaxation In Age Limit
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की ओर से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JPSC PCS Exam 2023) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए फीस भरने की आखिरी तारीख 1 मार्च और प्रीलिम्स एग्जाम की तारीख 17 मार्च तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल्स :
- राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर : 207 पद
- राज्य पुलिस में डीएसपी : 35 पद
- सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट में राज्य कर पदाधिकारी : 56 पद
- जेल अधीक्षक : 2 पद
- झारखंड शिक्षा सेवा : 10 पद
- जिला समादेष्टा : 1 पद
- सहायक निबंधक : 8 पद
- श्रम अधीक्षक : 14 पद
- प्रोबेशन पदाधिकारी : 6 पद
- उत्पाद निरीक्षक : 5 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।
आयु सीमा :
- इस बार उम्मीदवारों को आयु सीमा में सात साल की छूट दी जाएगी।
- अधिकतम आयु की गिनती 1 अगस्त 2017 के अनुसार जबकि न्यूनतम आयु की गिनती 1 अगस्त 2024 के अनुसार की जाएगी।
- अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग : अधिकतम 37 साल
- महिला (अनारक्षित, अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग) : अधिकतम 38 साल
- एससी, एसटी (पुरुष व महिला) : अधिकतम 40 साल
सिलेक्शन प्रोसेस :
मेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट के अनुसार उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।
फीस :
- अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, बीसी : 100 रुपए
- झारखंड के एससी, एसटी : 50 रुपए
सैलरी :
- प्रोबेशन पदाधिकारी की सैलरी 9300-34800 रुपए, ग्रेड पे 4800
- उत्पाद निरीक्षक की सैलरी 9300-34800 रुपए, ग्रेड पे 4200 होगी।
- इसके अलावा अन्य पदों के लिए 9300-34800 रुपए, ग्रेड पे 5400।
मेरिट लिस्ट के लिए 40% अंक जरूरी
- मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए मुख्य परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है।
- एससी, एसटी और महिलाओं के लिए न्यूनतम अंक 32%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, आदिम जनजाति के लिए 30% और आर्थिक रूप से कमजोर के लिए 40% तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर पर जाएं।
- अप्लाय ऑनलाइन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन करें।
- फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link