Wednesday , 6 May 2026

Javed Akhtar was enraged after seeing his AI-generated fake photo. | अपनी AI जनरेटेड फेक फोटो देख भड़के जावेद अख्तर: कहा- मेरी छवि को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा, दावा था- टोपी लगाकर धार्मिक हुए


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर लिरिसिस्ट जावेद अख्तर की हाल ही में एक फोटो वायरल हो गई, जिसमें वो टोपी लगाए हुए नजर आए थे। इस तस्वीर के साथ दावा किया गया कि अब जावेद अख्तर धार्मिक हो गए हैं। अब फर्जी तस्वीर सामने आने के बाद लिरिसिस्ट भड़क गए हैं और साथ ही उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

जावेद अख्तर ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) से भड़कते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा है,

QuoteImage

एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है, जिसमें कंप्यूटर से बनाई गई मेरी एक फेक तस्वीर दिखाई जा रही है। उस तस्वीर में मेरे सिर पर टोपी लगाई गई है और यह झूठा दावा किया जा रहा है कि मैंने आखिरकार भगवान की ओर रुख कर लिया है। यह पूरी तरह बकवास और झूठ है।

QuoteImage

आगे जावेद अख्तर ने लिखा है, ‘मैं इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हूं और इस फर्जी खबर की शिकायत साइबर पुलिस में दर्ज कराने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं। साथ ही, जो भी व्यक्ति इस झूठे वीडियो को बनाने और फैलाने के लिए जिम्मेदार है, और वे लोग जिन्होंने इसे आगे बढ़ाया है, उनके खिलाफ मेरी छवि, प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए कानूनी कार्रवाई कर उन्हें अदालत तक ले जाने का इरादा है।’

जावेद अख्तर की टोपी लगाई हुई तस्वीर के साथ धार्मिक बनने के दावे तब किए गए, जब जावेद अख्तर वो डिबेट हार गए, जिसमें उन्होंने शमाइल नदवी के साथ ये बहस की कि भगवान का अस्तित्व है या नहीं। जावेद अख्तर इस पक्ष में थे कि भगवान का अस्तित्व नहीं है, जबकि स्कॉलर मुफ्ती शमाइल नदवी भगवान का अस्तित्व होने के पक्ष में थे। दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद स्कॉलर शमाइल नदवी ने अपने तर्कों से जावेद अख्तर को डिबेट में हरा दिया।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Shashi Shekhar Vempati New CBFC Chairperson

36 मिनट पहलेकॉपी लिंकसेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के नए अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति।सूचना एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *