

स्पोर्ट्स डेस्क7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ईशान किशन ने फिलहाल भारतीय टीम में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं है।
भारतीय टीम के विकेटकीपर ईशान किशन इस समय बड़ौदा में वर्कआउट और अभ्यास करते देखा गया है। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक 25 वर्षीय कीपर-बल्लेबाज पिछले कुछ हफ्तों से शहर के रिलायंस स्टेडियम में पंड्या ब्रदर्स (हार्दिक-क्रुणाल) के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं।
दिसंबर 2023 में किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। तब से वे सिलेक्शन के लिए उप्लब्ध नहीं है।
हालांकि, इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वह कब एक्शन में लौटेंगे।
यह पुष्टि भी हो गई है कि वह 9 फरवरी से जमशेदपुर में हरियाणा के खिलाफ झारखंड के लिए रणजी मैच का हिस्सा नहीं होंगे।
साउथ अफ्रीका दौरे के बीच भारत लौटे थे
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले किशन ने भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने पर्सनल कारणों के चलते BCCI से भारत लौटने की परमिशन मांगी थी। किशन साउथ अफ्रीका में टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी टी-20 खेलने का मौका नहीं मिला था। वह वनडे स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद टेस्ट सीरीज में उनका नाम था, लेकिन वे पहले ही भारत लौट गए थे।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर हो सकते है किशन
इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या उनकी लगातार अनअवेलेबल रहने का असर उनके BCCI कॉन्ट्रैक्ट पर पड़ेगा या नहीं। इस समय किशन 1 करोड़ रुपए की रिटेनरशिप के साथ ग्रेड सी में हैं।
केएस भरत के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के कारण, ईशान के पास इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खेलने का अच्छा मौका था, लेकिन वह इस मौके से चूक गए।

जब भी किशन का मन हो वे वापसी कर सकते हैं – द्रविड़
ईशान की वापसी की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, मैं इशान किशन के मुद्दे पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहता। जब भी वह तैयार होंगे वे आ सकते हैं। मैंने यह नहीं कहा कि उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना है, मैंने कहा कि जब भी वह तैयार हो, तब कुछ क्रिकेट खेलकर वापस आ सकते हैं। हम उन्हें कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं। हम ईशान के साथ संपर्क में हैं।
मुंबई इंडियंस में साथ है हार्दिक और किशन
हार्दिक पंड्या और ईशान किशन इस समय साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी IPL की तैयारी में लग गए हैं। किशन उसी टीम का हिस्सा है, जिसके हार्दिक कप्तान हैं।
[ad_2]
Source link