Friday , 1 August 2025
Breaking News

IPL Auction 2024 Viewership Record Update | Pat Cummins Mitchell Starc | IPL 2024 की मिनी ऑक्शन की 2.28 करोड़ व्यूअरशिप: पिछले ऑक्शन से 57% ज्यादा; कमिंस और स्टार्क की बोली सबसे ज्यादा देखी गई

[ad_1]

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन पिछले साल 19 दिसंबर को आयोजित की गई थी। - Dainik Bhaskar

IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन पिछले साल 19 दिसंबर को आयोजित की गई थी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन की व्यूअरशिप 2.28 करोड़ (22.8 मिलियन) रही। जो पिछले साल की तुलना में 57 प्रतिशत ज्यादा है। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी जय शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर दी।

IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन पिछले साल 19 दिसंबर को दुबई के कोका कोला एरिना में आयोजित की गई थी। यह ऑक्शन करीब 6 घंटे चली। ऑक्शन को IPL की टीवी ब्रॉडकास्टर कपंनी स्टार स्पोर्ट्स ने 5 भाषाओं में लाइव प्रसारण किया गया था।

ऑक्शनर मल्लिका सागर ने IPL 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन की ऑक्शनर थी।

ऑक्शनर मल्लिका सागर ने IPL 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन की ऑक्शनर थी।

पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की बोली सबसे ज्यादा देखी गई
IPL 2024 के नीलामी के लिए सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मोमेंट्स ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के लिए लगाइ गई बोली थी। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। 2 करोड़ बेस प्राइस के लिए शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिडिंग वॉर शुरू हुआ था।

मुंबई ने बीडिंग की शुरुआत करते हुए 5 करोड़ की बोली लगाई। उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई में बिडिंग वॉर हुआ। चेन्नई ने 10 करोड़ तक बोली लगाई। बेंगलुरु ने 20.25 करोड़ तक बोली लगाई, आखिर में उन्हें हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

स्टार्क के लिए भिड़ गए कोलकाता-गुजरात
वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में शुरुआती बिडिंग वॉर देखने को मिला। दिल्ली ने 9.60 करोड़ रुपए तक और मुंबई ने 10 करोड़ रुपए तक बोली लगाई। यहां से गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में बिडिंग वॉर हुआ। आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

India women cricket team player Shafali Verma scored fastest double century test match, father Sanjeev Verma expressed happiness In Rohtak | शेफाली का महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक: रोहतक में पिता बोले- रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं, एक भी गलत शॉट नहीं मारा – Rohtak News

[ad_1] चेन्नई में खेले जा रहे भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *