Saturday , 20 June 2026

IPL 2024 CSK Vs RCB Match Viewership Record Updates | Disney Star | IPL-2024 का ओपनिंग-डे 16.8 करोड़ दर्शकों ने देखा: 1276 करोड़ मिनट का वॉच-टाइम दर्ज किया गया; किसी भी सीजन में पहले दिन का रिकॉर्ड बना


स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के पहले दिन (उद्घाटन और मैच) रिकॉर्ड 16 करोड़ 80 लाख दर्शकों ने प्रसारण देखा। लीग के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर डिज्नी स्टार नेटवर्क ने गुरुवार, 28 मार्च को यह जानकारी दी। पहले दिन 1276 करोड़ मिनट का वॉच-टाइम दर्ज किया गया, जो कि किसी भी IPL सीजन के शुरुआती दिन के लिए सबसे ज्यादा है। हालांकि, डेटा में IPL-2020 सीजन शामिल नहीं है जो कोरोनो महामारी के दौरान UAE में हुआ था।

पहले दिन कुल 6.1 करोड़ दर्शकों ने डिज्नी स्टार नेटवर्क पर एक साथ प्रसारण देखा। यह भी एक रिकॉर्ड है। इस सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया था।

ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय-टाइगर और एआर रहमान ने किया था परफॉर्म
IPL के सीजन-17 की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स और सिंगर्स की परफॉर्मेंस देखने को मिली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में करीब 40 मिनट चली सेरेमनी में एआर रहमान, सोनू निगम, मोहित चौहान और नीती मोहन जैसे सिंगर्स ने अपने हिट गानों से समां बांध दिया था।

सेरेमनी की शुरुआत अक्षय कुमार ने परफॉर्म कर की। उनके बाद टाइगर श्रॉफ ने जय जय शिव शंकर गाने पर डांस किया। सोनू के बाद एआर रहमान ने मां तुझे सलाम और नीती मोहन ने बरसो रे मेघा गाया था। आखिर में ‘जय हो’ गाने के साथ एआर रहमान ने सेरेमनी का समापन किया।

यह फोटो IPL-2024 सीजन (22 मार्च) के ओपनिंग सेरेमनी की है।

यह फोटो IPL-2024 सीजन (22 मार्च) के ओपनिंग सेरेमनी की है।

​​​​इस सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई छह विकेट से जीती
5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का आगाज जीत से किया था। नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड की लीडरशिप में उतरी CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हराया।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार रात RCB ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

Hindi NewsSportsFIFA World Cup 2026 Becomes A Major Platform For Overseas Playersचार्लोट हरपुर/ जोशुआ क्लोके. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *