Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Indonesia Suitcase Murder Case; Heather Mack Sentenced To 26 Years | इंडोनेशिया सूटकेस मर्डर, अमेरिकी महिला को 26 साल की सजा: 12.47 करोड़ रुपए के लिए मां की हत्या की थी, शव बैग में छिपाया था

[ad_1]

वॉशिंगटन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर आरोपी अमेरिकी महिला हीदर की है। 2014 में उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इंडोनेशिया में अपनी मां की हत्या कर दी थी। तब वो 18 साल की थी। - Dainik Bhaskar

तस्वीर आरोपी अमेरिकी महिला हीदर की है। 2014 में उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इंडोनेशिया में अपनी मां की हत्या कर दी थी। तब वो 18 साल की थी।

अमेरिका की एक कोर्ट ने मां की हत्या करने वाली महिला को 26 साल जेल की सजा सुनाई है।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक हीदर मैक ने 2014 में इंडोनेशिया के बाली में बॉयफ्रेंड टॉमी शेफर के साथ मिलकर अपनी मां का कत्ल कर दिया था। पुलिस को मां का शव सूटकेस में मिला था।

पुलिस के मुताबिक हीदर ने अपनी मां को फंड से मिलने वाले पैसों के लिए मारा। मां की मौत के बाद उसे करीब 12.47 करोड़ रुपए मिलने वाले थे।

तस्वीर दोनों आरोपी- हीदर मैक और उसके बॉयफ्रेंड टॉमी शेफर की है।

तस्वीर दोनों आरोपी- हीदर मैक और उसके बॉयफ्रेंड टॉमी शेफर की है।

दूसरी बार जेल की सजा हुई
हीदर को दूसरी बार जेल की सजा हुई है। इसके पहले 2015 में उसे इंडोनेशिया की कोर्ट ने 10 की सजा सुनाई थी। हालांकि 2021 में उसे अमेरिका प्रत्यापित कर दिया गया। अमेरिका आने के बाद उसे विदेशी जमीन पर अमेरिकी नागरिक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में केस चला। इस बीच वो शिकागो की जेल में बंद रही।

तस्वीर इंडोनेशिया की जेल में बंद हीदर की है। वो अब 28 साल की हो गई है।

तस्वीर इंडोनेशिया की जेल में बंद हीदर की है। वो अब 28 साल की हो गई है।

सिर्फ 23 साल जेल में रहेगी हीदर
18 जनवरी को कोर्ट ने हीदर को 26 साल की सजा सुनाई। उसका बॉयफ्रेंड अब भी इंडोनेशिया की जेल में सजा काट रहा है। जज ने कहा- हीदर 2021 से ही जेल में बंद है। 26 में से 3 साल वो जेल में काट चुकी है इसलिए अगले 23 साल ही जेल में सजा काटेगी।

इंडोनेशिया की कोर्ट में सुनवाई के बाद ली गई इस तस्वीर में हीदर और उसके बॉयफ्रेंड के हाथ में हथकड़ियां दिख रही हैं।

इंडोनेशिया की कोर्ट में सुनवाई के बाद ली गई इस तस्वीर में हीदर और उसके बॉयफ्रेंड के हाथ में हथकड़ियां दिख रही हैं।

2014 में छुट्टियां मनाने बाली गई थीं मां-बेटी
हीदर शिकागो में अपनी मां के साथ रहती थी। 2014 में वो मां के साथ छुट्टियां मनाने इंडोनेशिया के बाली गई थी। दोनों एक होटल में रुके थे। तब हीदर की उम्र 18 साल थी। वो प्रेगनेंट भी थी। उसने अपने बॉयफ्रेंड टॉमी शेफर को भी बाली बुला लिया था। सही समय देखकर दोनों ने मां- शीला वॉन विसे-मैक की हत्या कर दी।

तस्वीर बाली की जेल की है। इसमें हीदर मैक अपनी बेटी के साथ दिख रही है।

तस्वीर बाली की जेल की है। इसमें हीदर मैक अपनी बेटी के साथ दिख रही है।

सिर पर भारी बाउल से हमला किया था
हीदर ने अपनी मां का मुंह तैलिये ये ढक दिया था। वहीं उसके बॉयफ्रेंड ने होटल के कमरे में रखे एक भारी बाउल से मां के सिर पर वार कर दिया था। शीला वॉन विसे-मैक की मौत होने के बाद दोनों आरोपियों ने उनका शव सूटकेस में भरा और होटल से चेक आउट कर दिया।

चेक आउट करने के बाद दोनों एक कैब में बैठे और दूसरे होटल में रहने चले गए। सूटकेस कैब में ही छोड़ दिया। कैब ड्राइवर ने पुलिस को जानकारी दी। छानबीन के बाद पता चला की बैग में शव है। कुछ समय बाद ही पुलिस ने हीदर और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। उन पर केस चला और 2015 में हीदर को 10 साल और उसके बॉयफ्रेंड को 18 साल की सजा हुई।

यह खबर भी पढ़ें…

टीवी रिमोट पर झगड़ा, शख्स ने रूममेट का कत्ल किया: 5 दिन बाद अमेरिकी आरोपी गिरफ्तार, बोला- सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई

अमेरिका के मैरीलैंड में पुलिस ने सोमवार को टीवी रिमोट के लिए रूममेट का कत्ल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। अमेरिकी मीडिया फॉक्स न्यूज के मुताबिक, 10 जनवरी को 38 साल के रिचर्ड बेन्नौघ ने 27 साल के अपने रूममेट डोमोनिक स्कॉट हेस की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद आज (15 जनवरी को) आरोपी रिचर्ड को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर…


[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *