Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Indian Navy Maritime Security; Deploys Warships In Arabian Sea After Drone Attacks | भारत ने अरब सागर में तैनात किए 3 वॉरशिप: जहाजों पर हमले से निपटने के लिए किया फैसला; निगरानी के लिए एयरक्राफ्ट भी मौजूद

[ad_1]

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फुटेज INS मोरमुगाओ की है, जिसे अरब सागर में 2  अन्य युद्धपोत के साथ तैनात किया जाएगा। (क्रेडिट- भारतीय नौसेना) - Dainik Bhaskar

फुटेज INS मोरमुगाओ की है, जिसे अरब सागर में 2 अन्य युद्धपोत के साथ तैनात किया जाएगा। (क्रेडिट- भारतीय नौसेना)

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 3 युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। इनमें INS मोरमुगाओ, INS कोलकाता और INS कोच्चि शामिल हैं। इसके अलावा लगातार निगरानी और इलाके के बारे में जानकारी बनाए रखने के लिए P-8I विमान को भी तैनात किया गया है।

ये फैसला ऐसे समय में किया गया है जब 23 दिसंबर को मेंगलुरु आ रहे एक मर्चेंट वेसल केम प्लूटो पर हिंद महासागर में ड्रोन से हमला किया गया था। इसके अलावा पश्चिमी नेवल कमांड मैरीटाइम ऑपरेशन सेंटर भी दूसरी एजेंसियों और कोस्ट गार्ड के साथ इलाके में निगरानी करेगा।

तस्वीर सोमवार की है। इसमें कोस्ट गार्ड का जहाज ICGS विक्रम, एमवी केम प्लूटो वैसेल को मुंबई लाता दिख रहा है।

तस्वीर सोमवार की है। इसमें कोस्ट गार्ड का जहाज ICGS विक्रम, एमवी केम प्लूटो वैसेल को मुंबई लाता दिख रहा है।

केम प्लूटो जहाज सोमवार को मुंबई के तट पर पहुंचा। इसके बाद नौसेना ने इसकी जांच की। उन्होंने बताया कि जहाज पर हमला तब हुआ था जब यह भारत के तट से 400 किमी दूर था। नेवी ने कहा- जहाज पर जो मलबा मिला है, उससे इस बात की पुष्टि होती है कि उस पर ड्रोन से हमला किया गया था।

केम प्लूटो जहाज की होगी फॉरेंसिक जांच
इस जहाज पर 21 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 20 भारतीय और 1 वियतनाम का नागरिक था। जहाज पर फॉरेंसिक जांच के जरिए ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि हमला कितनी दूरी, कौन से विस्फोटक से किया गया था और ये कितना खतरनाक हो सकता था।

जांच पूरी करने के बाद जहाज से सामान को शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद इसे मरम्मत और दोबारा इस्तेमाल के लिए कंपनी को वापस सौंप दिया जाएगा। भारतीय तट रक्षक दल का एक जहाज- ICGS विक्रम सोमवार को केम प्लूटो को एस्कॉर्ट कर मुंबई लाया था। दरअसल, ड्रोन अटैक से जहाज में आग लगने के बाद इसे ऑपरेट करने में क्रू को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

तस्वीर M/V केम प्लूटो जहाज की है, जिसका एक छोर ड्रोन हमले के बाद तबाह हो गया।

तस्वीर M/V केम प्लूटो जहाज की है, जिसका एक छोर ड्रोन हमले के बाद तबाह हो गया।

ड्रोन हमले के बाद केम प्लूटो जहाज के डैमेज हुए छोर का मलबा।

ड्रोन हमले के बाद केम प्लूटो जहाज के डैमेज हुए छोर का मलबा।

ईरान की जमीन से हमला
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने रविवार को कहा था कि केम प्लूटो पर ईरान से हमला हुआ था। मैरीटाइम कंपनी ऑम्ब्रे के मुताबिक ये पहला ऐसा हमला है जो सीधे ईरान की तरफ से किया गया है। हालांकि, ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया था। M/V केम प्लूटो सऊदी अरब से भारत आ रहा था।

इस जहाज पर शनिवार सुबह 10 बजे हमला हुआ था। उस समय जहाज अमेरिका के संपर्क में था। केम प्लूटो जहाज पर जब हमला हुआ, तब यह भारत के समुद्र तट से 370 किलोमीटर की दूरी पर था। इस पर लाइबेरिया का झंडा बना हुआ है। यह जापानी स्वामित्व वाला और नीदरलैंड द्वारा संचालित टैंकर है।

एक दिन में भारतीय क्रू मेंबर्स वाले 2 जहाजों पर हमला
हमले की जानकारी मिलने के बाद नेवी ने शिप को ट्रैक किया था। साथ ही उसे एस्कॉर्ट करने के लिए वॉरशिप भेजा था। एमवी केम प्लूटो पर हुए हमले के बाद शाम को भारतीय क्रू मेंबर्स वाले एक और जहाज पर हमला हुआ। इसमें 25 भारतीय मौजूद थे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, गेबन फ्लैग वाले ऑयल टैंकर का नाम M/V साईबाबा पर ड्रोन से हमला हुआ था। इंडियन नेवी ने बताया था कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

दोनों हमलों की लोकेशन…

अमेरिकी मिलिट्री ने कहा था कि शनिवार को रात करीब 10:30 बजे हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में भारत के झंडे वाले गेबन के एक ऑयल टैंकर M/V साईंबाबा पर भी ड्रोन से हमला किया। हालांकि, भारतीय नेवी ने इस बात को खारिज कर दिया है कि जहाज भारत के झंडे वाला था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *