Saturday , 20 June 2026

India Vs Australia Test Series 2024 Schedule Update | Cricket News | भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा पर्थ टेस्ट से शुरू होगा: पहला टेस्ट 22 नवंबर से, 7 जनवरी तक चलेगी सीरीज; आखिरी मैच सिडनी में


  • Hindi News
  • Sports
  • India Vs Australia Test Series 2024 Schedule Update | Cricket News

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 में आखिरी टेस्ट सीरीज हुई थी। 4 मुकाबलों की सीरीज भारत ने 2-1 से जीती थी। - Dainik Bhaskar

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 में आखिरी टेस्ट सीरीज हुई थी। 4 मुकाबलों की सीरीज भारत ने 2-1 से जीती थी।

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया। टीम 5 टेस्ट खेलेगी। पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में शुरू होगा।

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 साल से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। टीम ने कंगारुओं को उन्हीं के घर में 2 बार और अपने घर में भी 2 बार हराया है। हर बार जीत का अंतर 2-1 से भारत के पक्ष में रहा।

गाबा में इस बार होगा तीसरा टेस्ट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मंगलवार को 2024-25 सीजन का शेड्यूल जारी किया। 22 नवंबर को पर्थ में पहला टेस्ट होगा। इसके बाद 6 दिसंबर से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा। फिर ब्रिसबेन के द गाबा मैदान पर 14 दिसंबर से तीसरा टेस्ट और मेलबर्न में 26 दिसंबर से चौथा टेस्ट होगा। आखिरी टेस्ट 3 जनवरी 2025 से सिडनी में खेला जाएगा।

भारत के अलावा पाकिस्तान टीम भी 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी।

WTC 2023-25 साइकल में भारत की आखिरी अवे सीरीज
WTC के एक सीजन में हर टीम को 2 साल के टाइम पीरियड में 6 सीरीज खेलनी होती हैं, तीन अपने घर में और तीन घर के बाहर। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 साइकल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही आखिरी अवे (घर से बाहर) सीरीज खेलेगी।

इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का दौरा किया। साउथ अफ्रीका में 2 टेस्ट की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज भारत ने 1-0 से जीती।

घर में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज
भारत को अब घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 और बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। घर में पिछली 17 सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया इन सीरीज को जीतने की भी प्रबल दावेदार है। इन टेस्ट सीरीज का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।

टीम इंडिया ने WTC के इस सीजन की एकमात्र होम सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से जीती थी।

भारत ने WTC के 9 में से 6 मैच जीते
टीम इंडिया अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में 3 में से 2 सीरीज जीत चुकी है। टीम ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेले, 6 में जीत मिली और महज 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा। टीम इंडिया के 3 सीरीज से WTC पॉइंट्स टेबल में 68.51% पॉइंट्स हो गए हैं और टीम पहले नंबर पर है।

ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन, न्यूजीलैंड ने जीता पहला खिताब
टीम इंडिया ने अब तक दोनों WTC फाइनल में जगह बनाई, लेकिन दोनों बार टीम को हार का सामना करना पड़ा। 2021 में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से फाइनल जीता। जबकि 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से फाइनल जीता। अब जून 2025 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ही WTC का फाइनल हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पोजिशन पर है।

क्या है WTC?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का एक टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत साल 2019 में हुई। चैंपियनशिपमें टेस्ट खेलने वाली 9 टीमें हिस्सा लेती हैं। सभी टीमों की निर्धारित सीरीज खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें फाइनल में पहुंचती हैं।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

Hindi NewsSportsFIFA World Cup 2026 Becomes A Major Platform For Overseas Playersचार्लोट हरपुर/ जोशुआ क्लोके. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *