Friday , 1 August 2025
Breaking News

India Maldives Controversy; MATATO On EaseMyTrip Flight Booking | मालदीव का टूरिज्म एसोसिएशन बोला- भारतीय हमारे भाई-बहन: EaseMyTrip से यात्रा फिर शुरू करने की अपील की, कहा- हमारे रिश्ते राजनीति से परे

[ad_1]

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू दिसंबर में दुबई में हुए क्लाइमेट समिट में मिले थे। - Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू दिसंबर में दुबई में हुए क्लाइमेट समिट में मिले थे।

भारत के साथ विवाद के बीच मालदीव की टूरिज्म बॉडी ने भारत की ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) कंपनी से मालदीव की यात्रा के लिए फिर से फ्लाइट बुकिंग शुरू करने की अपील की है। मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स (MATATO) ने मंगलवार को कहा- भारतीय हमारे लिए भाई-बहन जैसे हैं।

MATATO ने कहा- हम ईज माय ट्रिप से अपील करते हैं कि वो भारत को लेकर दिए गए अफसोसजनक बयान पर ध्यान न दें। यह बयान मालदीव के लोगों की भावनाओं को नहीं दर्शाता है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। ईज माय ट्रिप के CEO निशांत पिट्टी को एड्रेस करते हुए मालदीव के एसोसिएशन ने भारतीयों पर्यटकों की अहमियत भी बताई।

तस्वीर मालदीव के टूरिज्म एसोसिएशन की तरफ से ईज माय ट्रिप को लिखे लेटर की है।

तस्वीर मालदीव के टूरिज्म एसोसिएशन की तरफ से ईज माय ट्रिप को लिखे लेटर की है।

विवाद का देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है असर
MATATO ने कहा- भारत और मालदीव के बीच गहरी दोस्ती है। हमारे रिश्ते राजनीति से परे हैं। पर्यटन मालदीव के लोगों के जीवन का आधार है। यह सेक्टर हमारी GDP में दो-तिहाई से ज्यादा का योगदान देता है। इस सेक्टर में मालदीव के करीब 44 हजार लोग काम करते हैं। इनकी आजीविका टूरिज्म पर ही आधारित है। इस विवाद की वजह से होने वाला नुकसान देश की अर्थव्यवस्था पर गलत असर डाल सकता है।

एसोसिएशन ने आगे कहा- भारतीय पर्यटक मालदीव के टूरिज्म सेक्टर की सफलता के लिए बेहद अहम हैं। पर्यटकों की बदौलत ही मालदीव में गेस्ट हाउस और दूसरी सुविधाएं देने वाले मीडियम स्केल बिजनेस आगे बढ़ पा रहे हैं। हम बातचीत और एक-दूसरी की मदद करने की भावना में विश्वास रखते हैं।

MATATO ने कहा- गलतफहमी दूर करना चाहते हैं
अपने लेटर के आखिर में MATATO ने लिखा- हम दोनों देशों के बीच सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देने और गलतफहमियों को दूर करने के लिए ईज माय ट्रिप से मालदीव के लिए सेवाएं फिर शुरू करने की अपील करते हैं। अपने टूरिज्म सेक्टर के जरिए हम क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दरअसल, PM मोदी हाल ही में लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। यहां के बीच पर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस पर 7 जनवरी को मालदीव के तीन मंत्रियों ने टिप्पणी की थी। उन्होंने PM मोदी, भारत और इजराइल के साथ रिश्तों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

भारत में ट्रेंड हुआ हैशटैग BoycottMaldives
इसके बाद भारत में #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। कई सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर लक्षद्वीप को खूबसूरत बताते हुए लोगों से यहां टूरिज्म को प्रमोट करने की अपील की।

विवाद बढ़ने के बाद मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया। इस बीच रविवार देर रात EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कर दी थी। कंपनी के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी थी।

मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री बोली- भारत मुसीबत में सबसे पहले मदद करता है
वहीं मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री MATI ने मंगलवार को भारत और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपने मंत्रियों की अपमानजनक बयानबाजी की आलोचना की थी। MATI ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था- भारत हमारा साझेदार है, मुसीबत के वक्त हमारी मदद के लिए सबसे पहले आगे आता है।

मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री में भारत सबसे बड़ा सहयोगी है। हम चाहते हैं कि ये साझेदारी सदियों तक बनी रहे। हम हर उस एक्शन की कड़ी निंदा करते हैं जिससे दोनों देशों के संबंध बिगड़ सकते हैं।

राष्ट्रपति मुइज्जू बोले- मालदीव में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक भेजे चीन
दूसरी तरफ पांच दिन की ऑफिशियल विजिट पर चीन गए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने मंगलवार को चीन से अपने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की अपील की। मुइज्जू ने कहा- चीन हमारा खास सहयोगी और डेपलपमेंट पार्टनर है। हम चाहते हैं कि यहां के ज्यादा टूरिस्ट मालदीव आएं। दोनों देशों के बीच हिंद महासागर में टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 50 मिलियन डॉलर के समझौते भी हुए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *