Friday , 1 August 2025
Breaking News

India is the world’s largest arms importer | भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार इंपोर्टर: बिक्री में दूसरे नंबर पर फ्रांस, हथियार बेचने के मामले में पहली बार रूस लुढ़ककर तीसरे पर‎

[ad_1]

तेल अवीव/राफेह‎2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
‎रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में भारत‎ की ​हथियार खरीदी 4.7% बढ़ गई।‎ - Dainik Bhaskar

‎रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में भारत‎ की ​हथियार खरीदी 4.7% बढ़ गई।‎

भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार ‎‎आयातक देश है। बीते पांच साल में ‎‎उसने दुनिया में सर्वाधिक हथियार ‎खरीदे हैं। यह जानकारी स्टॉकहोम ‎‎इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ‎‎(सिपरी) की ओर से सोमवार को‎ जारी रिपोर्ट से सामने आई है।

‎रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में भारत‎ की ​हथियार खरीदी 4.7% बढ़ गई।‎ भारत के साथ ही ए​शिया में जापान में ‎‎हथियार आयात 155% बढ़ा। वहीं,‎ चीन के हथियार आयात में 44% की ‎गिरावट रही। पाकिस्तान पांचवां सबसे ‎बड़ा हथियार आयातक रहा।‎

यूरोप का हथियार‎ आयात 2014-18 की तुलना में दोगुना हुआ
‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎दूसरी ओर, यूरोप का हथियार‎ आयात 2014-18 की तुलना में ‎2019-23 में लगभग दोगुना हो गया,‎ जिसके पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ा‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ कारण माना जा रहा है। यूरोपीय राज्यों‎ द्वारा हथियारों का आयात 2014-18‎ की तुलना में 2019-23 में 94 ‎प्रतिशत अधिक था।

फरवरी 2022‎ से कम से कम 30 देशों द्वारा यूक्रेन‎ को सैन्य सहायता के रूप में प्रमुख‎ हथियारों की आपूर्ति की गई। इस ‎कारण यूक्रेन 2019-23 में सबसे‎ बड़े यूरोपीय हथियार आयातक और‎ दुनिया में चौथा सबसे बड़ा आयातक ‎के रूप में उभरा।

अमेरिका का निर्यात ‎भी इस दौरान 17% बढ़ा है। रूस के ‎हथियार निर्यात में बड़ी गिरावट रही।‎ पहली बार रूस हथियार निर्यात में ‎तीसरे स्थान पर चला गया है। रूस ‎का हथियार निर्यात 2014-18 और ‎2019-23 के बीच 53% गिरा है।‎ 2019 में जहां उसने 31 देशों को‎ हथियार बेचे तो 2023 में सिर्फ 12 ‎देशों ने हथियार खरीदे।‎

बिक्री में दूसरे नंबर पर फ्रांस, उससे भारत ने 36% हथियार लिए‎
फ्रांस का हथियार निर्यात 2014-18 की तुलना में‎ 2019-23 के बीच 47% बढ़ा है। ‎भारत फ्रांस के हथियार का सबसे‎ बड़ा खरीदार रहा जो कुल निर्यात‎ का लगभग 30% था। रूस इस‎ समय यूक्रेन के साथ युद्ध में फंसा‎ है और उसके हथियार निर्यात में‎ एक बड़ी गिरावट देखी गई है।‎

ये खबर भी पढ़ें…

चीन बोला- LAC पर ज्यादा भारतीय सैनिकों से तनाव बढ़ेगा: हम बॉर्डर पर स्थिरता चाहते हैं, लेकिन भारत जो कर रहा उससे शांति नहीं होगी

चीन ने कहा है कि LAC पर ज्यादा भारतीय सैनिकों की तैनाती दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए सही नहीं है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा- हम भारत के साथ मिलकर सीमा और उसके आसपास के क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के लिए काम करने को तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *