Wednesday , 5 August 2026

IND vs SL 4th Women’s T20 Shafali Varma Vaishnavi Sharma | इंडिया विमेंस ने 30 रन से चौथा टी-20 जीता: शेफाली-मंधाना ने 162 रन की पार्टनरशिप की; श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 4-0 से आगे हुए


तिरुवनंतपुरम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जीत की खुशी मनातीं इंडिया विमेंस की प्लेयर्स। - Dainik Bhaskar

जीत की खुशी मनातीं इंडिया विमेंस की प्लेयर्स।

इंडिया विमेंस ने रविवार को अपना सबसे बड़ा टी-20 स्कोर बनाकर श्रीलंका को हरा दिया। टीम ने चौथे मैच में 30 रन से जीत हासिल की। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में श्रीलंका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 221 रन बना दिए, टीम से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 162 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

बड़े टारगेट के सामने श्रीलंका से कप्तान चमारी अटापट्टू ने फिफ्टी लगाई, लेकिन टीम 191 रन ही बना सकीं। यह टी-20 में श्रीलंका का भी बेस्ट स्कोर रहा। भारत से गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए। चौथा मुकाबला जीतकर भारत ने सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त भी बना ली। पांचवां मुकाबला 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में ही खेला जाएगा।

ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फिफ्टी की बदौलत भारत ने 2 विकेट पर 221 रन बनाए। शेफाली ने सीरीज में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। वे 79 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने 35 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 80 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस पारी के साथ मंधाना ने अपने 10 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी महिला क्रिकेटर बन गईं।

मिडिल ऑर्डर में ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 40 रन नाबाद बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारतीय टीम ने पहले 3 टी-20 जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम ने 2 मुकाबले 8 विकेट और एक मुकाबला 7 विकेट के अंतर से जीता।

चमारी अटापट्टू ने 52 रन बनाए।

चमारी अटापट्टू ने 52 रन बनाए।

बेस्ट स्कोर बनाकर भी हारी श्रीलंका 222 रन के टारगेट के सामने श्रीलंका विमेंस ने तेज शुरुआत की, टीम ने 5 ही ओवर में 58 रन बना लिए। हसिनी परेरा फिर 20 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गईं, उनके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू ने फिफ्टी लगा दी। उन्होंने इमेशा दुलानी के साथ टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। अटापट्टू 52 और दुलानी 29 रन बनाकर आउट हुईं।

129 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद भी श्रीलंका ने तेजी से बैटिंग की। टीम ने 6 विकेट खोकर 191 रन बना दिए। लोअर ऑर्डर में निलाक्षी डी सिल्वा ने 23 रन बनाए। भारत से श्री चरणी ने भी 1 विकेट लिया, वहीं एक बैटर रन आउट हुईं।

अपडेट्स

04:43 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
30 रन से जीती इंडिया विमेंस

श्रीलंका विमेंस ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 6 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। हालांकि, टी-20 क्रिकेट में यह श्रीलंका का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले टीम 184 रन ही बना सकी थी। टीम से कप्तान चमारी अटापट्टू ने फिफ्टी लगाई।

04:41 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
श्री चरणी को पहला विकेट

20वें ओवर में श्रीलंका ने छठा विकेट गंवाया। ओवर की तीसरी गेंद पर श्री चरणी ने रश्मिका सेवांदी को बोल्ड कर दिया।

04:37 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
अरुंधति रेड्डी को दूसरा विकेट

श्रीलंका ने 19वें ओवर में पांचवां विकेट भी गंवा दिया। ओवर की दूसरी बॉल अरुंधति रेड्डी ने गुड लेंथ पर फेंकी। कविषा दिलहारी ने बड़ा शॉट खेला, गेंद लॉन्ग ऑन की ओर गई। जहां जी कमलिनी ने 4 प्रयास में बेहतरीन कैच पकड़ लिया। दिलहारी ने 13 रन बनाए।

04:30 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
वैष्णवी शर्मा को दूसरा विकेट

17वें ओवर में श्रीलंका ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की दूसरी बॉल दीप्ति शर्मा ने गुड लेंथ पर फेंकी। हर्षिता समरविक्रमा बड़ा शॉट खेलने गईं, लेकिन स्टंपिंग हो गईं। उन्होंने 20 रन बनाए।

04:22 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
इमेशा दुलानी 29 रन बनाकर आउट हुईं।

इमेशा दुलानी 29 रन बनाकर आउट हुईं।

16वें ओवर में श्रीलंका ने तीसरा विकेट गंवाया। ओवर की पहली ही गेंद पर इमेशा दुलानी रन आउट हो गईं। उन्होंने 29 रन बनाए।

04:16 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
कप्तान अटापट्टू कैच आउट
विकेट की खुशी मनातीं टीम इंडिया की प्लेयर्स।

विकेट की खुशी मनातीं टीम इंडिया की प्लेयर्स।

13वें ओवर में श्रीलंका ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की पांचवीं बॉल वैष्णवी शर्मा ने गुड लेंथ पर फ्लाइटेड फेंकी। चमारी अटापट्टू ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर कैच हो गईं। उन्होंने 52 रन बनाए।

चमारी अटापट्टू ने सीरीज में पहली फिफ्टी लगाई।

चमारी अटापट्टू ने सीरीज में पहली फिफ्टी लगाई।

04:03 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
श्रीलंका की सेंचुरी पूरी

11वें ओवर में श्रीलंका ने अपने 100 रन पूरे कर लिए। कप्तान चमारी अटापट्टू और इमेशा दुलानी पिच पर मौजूद रहीं।

03:40 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
हसिनी परेरा कैच आउट
विकेट की खुशी मनातीं भारत की प्लेयर्स।

विकेट की खुशी मनातीं भारत की प्लेयर्स।

श्रीलंका ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में पहला विकेट गंवाया। ओवर की तीसरी बॉल अरुंधति रेड्डी ने गुड लेंथ पर फेंकी। हसिनी परेरा बड़ा शॉट खेलने गईं, लेकिन मिड ऑफ पर कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच हो गईं।

03:30 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
श्रीलंका की तेज शुरुआत

श्रीलंका विमेंस टीम ने तेज शुरुआत की। टीम ने 4 ओवर में ही फिफ्टी पूरी कर ली। हसिनी परेरा ने रेणुका सिंह की बॉल पर दो चौके लगाकर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया।

03:19 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
पहले ओवर में अटापट्टू ने 3 चौके लगाए

222 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने अपना खाता चौके से खोला। कप्तान चमारी अटापट्टू ने रेणुका सिंह के पहले ओवर में 12 रन बनाए। उन्होंने इस ओवर में 3 बाउंड्री लगाई।

03:09 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
भारत ने श्रीलंका को 222 रन का टारगेट दिया

03:06 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
आखिरी ओवर में 14 रन बने

भारतीय पारी के आखिरी ओवर में 14 रन बने। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस ओवर में एक सिक्स और एक चौका लगाकर भारत का स्कोर 221 रन पहुंचा दिया।

02:55 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
ऋचा के चौके से भारत 200 रन पार

ऋचा घोष ने चौका लगाकर भारत का स्कोर 200 रन के पर पहुंचाया। कविषा दिलहरी के इस ओवर में उन्होंने 23 रन बनाए।

02:41 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
मंधाना 80 रन बनाकर आउट

17वें ओवर में श्रीलंका को दूसरा विकेट मिला। स्मृति मंधाना 80 रन बनाकर कैच आउट हो गईं, उन्हें मालशा शेहानी ने स्क्वेयर लेग पोजिशन पर कैच कराया। मंधाना ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए।

02:37 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
शेफाली 79 रन बनाकर आउट

16वें ओवर में भारत ने पहला विकेट गंवाया। ओवर की दूसरी गेंद पर शेफाली वर्मा कैच हो गईं, उन्हें निमाषा मदुशानी ने पवेलियन भेजा। शेफाली ने 46 गेंद पर 79 रन बनाए।

02:32 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
भारत की टॉप सिक्स हिटर बनीं मंधाना 

स्मृति मंधाना ने 15वें ओवर में अपना तीसरा सिक्स लगाया। इसी के साथ वे टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गईं। वे कप्तान हरमनप्रीत कौर से आगे निकलीं, जिनके नाम 77 सिक्स हैं।

02:29 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
भारत के लिए बेस्ट पार्टनरशिप

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए बेस्ट पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बना लिया। दोनों ने अपना ही रिकॉर्ड सुधारा। इससे पहले 2019 में दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 149 रन जोड़े थे। दोनों ने मिलकर अब श्रीलंका के खिलाफ 150 रन की पार्टनरशिप कर ली।

02:20 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
मंधाना ने सीरीज में पहली फिफ्टी लगाई
स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।

स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।

12वें ओवर में ओपनर स्मृति मंधाना ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने रश्मिका सेवांदी के खिलाफ 4 गेंद पर 14 रन बनाकर 35 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। यह उनके टी-20 करियर की 32वीं हाफ सेंचुरी रही।

02:13 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
शेफाली की चौके से फिफ्टी
शेफाली वर्मा सीरीज में 200 रन पूरे कर चुकी हैं।

शेफाली वर्मा सीरीज में 200 रन पूरे कर चुकी हैं।

11वें ओवर में शेफाली वर्मा ने चौका लगाकर 30 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने निमाषा मदुशानी के खिलाफ ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का भी लगाया। शेफाली की यह टी-20 सीरीज में लगातार तीसरी फिफ्टी रही।

01:58 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
मंधाना के 10 हजार रन पूरे

भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। उन्होंने 7वें ओवर में सिंगल लेकर इस रिकॉर्ड को हासिल किया। वे ऐसा करने वालीं चौथी ही महिला क्रिकेटर बनीं। उनसे भारत की ही मिताली राज, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स ही ऐसा कर सकीं। मिताली 10,868 रन के साथ विमेंस क्रिकेट की टॉप स्कोरर हैं।

01:58 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
पावरप्ले में भारत ने विकेट नहीं गंवाया
इंडिया विमेंस ने पावरप्ले में 62 रन बनाए।

इंडिया विमेंस ने पावरप्ले में 62 रन बनाए।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवरों में स्कोर 62 रन तक पहुंचा दिया।

01:44 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
3 ओवर में 26 रन बनाए

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया विमेंस ने तेज शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 3 ही ओवर में टीम का स्कोर 26 रन तक पहुंचा दिया।

01:33 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
पहले ओवर में 10 रन बने
शेफाली वर्मा पिछले 2 टी-20 में फिफ्टी लगा चुकी हैं।

शेफाली वर्मा पिछले 2 टी-20 में फिफ्टी लगा चुकी हैं।

भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ओपनिंग करने उतरीं। दोनों ने मालशा शेहानी के खिलाफ पहले ओवर में 10 रन बटोरे। मंधाना ने 2 चौके लगाए।

01:25 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, निलाक्षी डी सिल्वा, कविषा दिलहारी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवांदी, मालशा शेहानी और निमाषा मीपागे।

01:03 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका की कप्तानी चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दोनों ही टीमों ने प्लेइंग-11 में 2-2 बदलाव किए।

12:45 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
10 हजार रन के करीब मंधाना
  • भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना 10 हजार इंटरनेशनल रन के करीब हैं। वे मुकाबले में 27 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को हासिल कर लेंगी।
  • दीप्ति शर्मा विमेंस टी-20 में टॉप विकेट टेकर बनने से महज 1 विकेट दूर हैं। उनके ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के बराबर 151 विकेट हैं।

12:44 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
तीसरे टी-20 में शेफाली की मैच विनिंग पारी

तिरुवनंतपुरम में 26 दिसंबर को तीसरा टी-20 खेला गया। श्रीलंका 7 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। रेणुका ठाकुर ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। भारत ने 13.2 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 42 गेंद पर 79 रन बनाए। रेणुका प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

रेणुका ठाकुर सीरीज की टॉप विकेट टेकर हैं।

रेणुका ठाकुर सीरीज की टॉप विकेट टेकर हैं।

12:44 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
दूसरे टी-20 में वैष्णवी शर्मा को 2 विकेट

विशाखापट्टनम में 23 दिसंबर को दूसरा टी-20 खेला गया। श्रीलंका 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सका। वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। इंडिया विमेंस ने 11.5 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 34 गेंद पर 69 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुनी गईं।

12:43 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक
पहले टी-20 में 8 विकेट से जीता भारत

विशाखापट्टनम ही 21 दिसंबर को पहला टी-20 खेला गया। श्रीलंका 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। विष्मी गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। भारत ने 14.4 ओवर में महज 2 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 44 गेंद पर 69 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

वैष्णवी शर्मा ने पहले टी-20 में डेब्यू किया, लेकिन वे कोई विकेट नहीं ले सकीं।

वैष्णवी शर्मा ने पहले टी-20 में डेब्यू किया, लेकिन वे कोई विकेट नहीं ले सकीं।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

बेन स्टोक्स इंग्लैंड का कोच बनना चाहते हैं:बोले- क्रिकेट से जुड़े रहना है; बिग बैश लीग के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर बन सकते हैं

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भविष्य में टीम का हेड कोच बनने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *