Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Hum dil de chuke sanam fame late actor Vikram Gokhale 1st death anniversary | ‘हम दिल दे चुके सनम’ में बने थे सलमान के गुरू, इवेंट में पहुंचेंगे कई एक्टर्स

[ad_1]

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘हम दिल दे चकुे सनम’, ‘भूल भुलैया’, ‘दिल से’ और ‘दे दना दन’ समेत कई फिल्मों में नजर आए दिवंगत एक्टर विक्रम गोखले का निधन बीते साल 26 नवंबर को हुआ था। अब उनकी पहली पुण्यतिथी पर उनके नाम पर मुंबई में एक सड़क का उद्घाटन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम रविवार 26 नवंबर को सुबह 11 बजे मुंबई में आयोजित होगा, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस नटश्रेष्ठ विक्रम गोखले मार्ग का उद्घाटन करेंगे।

यह मार्ग अंधेरी पश्चिम के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के गेट नंबर चार के बगल से सिंटा टावर की तरफ जाता है।

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के एक सीन में विक्रम गोखले।

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के एक सीन में विक्रम गोखले।

गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े एक्टर्स
इस कार्यक्रम में विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली गोखले, उनके फैमिली मेंबर्स और कई पॉलिटिशियन शामिल होंगे। वहीं गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड से अनुपम खेर, परेश रावल, मुकेश ऋषि, सचिन खेडेकर, राहुल देव, उपासना सिंह, समेत कई एक्टर्स के नाम शामिल हैं।

इस कार्यक्रम का आयोजन ना सिर्फ दिवंगत एक्टर को याद करने के लिए किया जाएगा, बल्कि इसके जरिए उनके काम को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम की गेस्ट लिस्ट में अनुपम खेर और परेश रावल का भी नाम शामिल है।

इस कार्यक्रम की गेस्ट लिस्ट में अनुपम खेर और परेश रावल का भी नाम शामिल है।

मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते हुआ था निधन
विक्रम का 77 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। निधन से पहले वो 18 दिनों तक हॉस्पिटलाइज थे। उनके निधन की वजह मल्टी ऑर्गन फेलियर थी।

ऐश्वर्या राय के पिता के रोल में नजर आए
विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म में वो ऐश्वर्या राय के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी काम किया।

विक्रम ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में अहम भूमिका निभाई थी।

विक्रम ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में अहम भूमिका निभाई थी।

फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं
विक्रम बॉलीवुड के अलावा मराठी थिएटर और टेलीविजन में भी काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।

टेलीविजन शो उड़ान में भी काम किया था
टेलीविजन में भी विक्रम गोखले ने एक अलग पहचान बनाई थी। वो दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का हिस्सा थे।

फिल्म 'भूल भुलैया' में भी विक्रम गोखले ने अक्षय कुमार के गुरू का रोल प्ले किया था।

फिल्म ‘भूल भुलैया’ में भी विक्रम गोखले ने अक्षय कुमार के गुरू का रोल प्ले किया था।

97 फिल्मों और थिएटर प्ले में काम किया
विक्रम गोखले ने 97 फिल्मों और थिएटर प्ले में काम किया। उन्होंने 70 मराठी फिल्मों में भी काम किया था। वे आखिरी बार 2022 में आई फिल्म निकम्मा में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वेब सीरीज अम्बेडकर- द लीजेंड में भी नजर आए।

संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया था
2011 में विक्रम गोखले को थिएटर में काम करने के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 2013 में उन्हें मराठी फिल्म अनुमति के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।


[ad_2]
Source link

Check Also

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी

इंद्री 20 अगस्त (निर्मल संधू) हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *