Sunday , 21 June 2026

Hardik Pandya MS Dhoni; CSK Vs MI IPL 2024 | Indian Premier League | हार्दिक पंड्या ने धोनी की तारीफ की: बोले- धोनी विकेट के पीछे से बताते रहते क्या करना है; CSK ने एल-क्लासिको में MI को हराया


स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हार्दिक पंड्या इस सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

हार्दिक पंड्या इस सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) हार्दिक पंड्या ने रविवार को मैच के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 29वें मैच में CSK ने MI को 20 रन से हरा दिया।

पंड्या ने चेन्नई खिलाफ मैच में मिली हार के बाद कहा, ‘ये ऐसा टारगेट था जिसे हमें जरूर हासिल करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की, जिसमें मथीश पथिराना ने सबसे बड़ा अंतर पैदा किया। CSK अपने प्लान और उसे मैच के दौरान कैसे प्रयोग करना है उसमें काफी बेहतर दिखाई दी। उनके पास विकेट के पीछे एक ऐसा व्यक्ति मौजूद है जो लगातार ये बताता रहता है कि इस विकेट पर क्या करना चाहिए जो सही रहेगा और इससे गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस पिच पर गेंद थोड़ा रुक कर आ रही थी। हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। हमने टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत काफी बेहतर की थी जब तक पथिराना गेंदबाजी पर नहीं आए थे। उन्होंने आते ही हमें 2 विकेट ले लिए।’

धोनी ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए
धोनी चेन्नई की पारी के 20वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्हें आखिरी चार गेंदें खेलीं और हार्दिक पंड्या के ओवर में 20 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान अपनी पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। इसके बाद चौथी गेंद पर दो रन लिए। इससे चेन्नई का स्कोर 206 रन तक पहुंच सका। CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने मैच के बाद कहा, ‘उस युवा विकेटकीपर (धोनी) के तीन छक्कों ने हमारी काफी मदद की। वही तीन छक्के अंत में जीत-हार का अंतर बने। इस तरह की पिच के लिए हमें उन अतिरिक्त 10-15 रन की जरूरत थी। जसप्रीत बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की।’

एमएस धोनी ने 4 बॉल पर 3 छक्के लगाकर 20 रन बनाए।

एमएस धोनी ने 4 बॉल पर 3 छक्के लगाकर 20 रन बनाए।

चेन्नई ने मुंबई को हराया
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एल-क्लासिको को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से जीत लिया। टीम ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के होमग्राउंड पर हराया। MI से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रोहित ने 63 बॉल पर नॉटआउट 105 रन बनाए।

वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। मुंबई 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। CSK से मथीश पथिराना ने 4 अहम विकेट लिए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। एमएस धोनी ने भी आखिरी 4 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर नॉटआउट 20 रन बनाए। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड ने 69 और शिवम दुबे ने नाबाद 66 रन की पारी खेली।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

Hindi NewsSportsFIFA World Cup 2026 Becomes A Major Platform For Overseas Playersचार्लोट हरपुर/ जोशुआ क्लोके. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *