Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Gulf of Aden Drone Attack; INS Visakhapatnam | Yemen Houthis – Arabian Sea | यमन के पास एक और जहाज पर ड्रोन अटैक: इस पर सवार 22 में से 9 क्रू मेंबर भारतीय; इंडियन नेवी ने युद्धपोत भेजा

[ad_1]

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लाल घेरे में उस जगह को देखा जा सकता है, जहां जहाज में आग लगी थी। - Dainik Bhaskar

लाल घेरे में उस जगह को देखा जा सकता है, जहां जहाज में आग लगी थी।

अरब सागर में यमन के पास फिर से एक जहाज पर ड्रोन अटैक हुआ है। इसके बाद जहाज में आग भी लग गई। हालांकि बाद में इस पर काबू पा लिया गया। जेन्को पिकार्डी नाम के इस जहाज पर मार्शल आइलैंड का फ्लैग लगा हुआ था। भारतीय नेवी ने बताया कि हमला मंगलवार रात करीब 11 बजकर 11 मिनट पर हुआ।

नेवी के मुताबिक, हमले के वक्त जहाज अदन की खाड़ी में यमन के अदन पोर्ट से करीब 111 किमी दूर था। जहाज पर 22 क्रू मेंबर्स सवार हैं, जिसमें से 9 भारतीय हैं। हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले की सूचना मिलते ही नेवी ने वॉरशिप INS विशाखापट्टनम को मदद के लिए रवाना किया।

देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर वॉरशिप ने वहां पहुंचकर हमले का मुआयना किया। आग से वेसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बॉम्ब एक्सपर्ट्स ने कहा कि जहाज आगे की यात्रा जारी रख सकता है। हालांकि, हमला किसने किया इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

जहाज पर लगी आग को बुझा दिया गया है। नौसेना ने बताया कि हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

जहाज पर लगी आग को बुझा दिया गया है। नौसेना ने बताया कि हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

अमेरिका ने चौथी बार यहूदियों पर हमला किया
अरब सागर में जहाज पर हमला उस वक्त हुआ है जब अमेरिका की सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों पर बुधवार को चौथी बार हमला किया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक हवाई हमले में हूतियों की 14 मिसाइल और लॉन्चर तबाह हुए हैं।

अमेरिका ने 3 जगहों पर टॉमहॉक मिसाइलों से हमला किया।अमेरिका का कहना है कि वो यमन में हमले कर अरब सागर में जहाजों पर किए जा रहे हूतियों के हमलों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, हूतियों का कहना है कि गाजा के समर्थन में जहाजों पर किए जा रहे हमले जारी रखेंगे।

समुद्र में जहाजों पर हूतियों और समुद्री लुटेरों के हमले का असर भारत पर भी पड़ रहा है। दोनों गुटों ने कई बार भारत आ रहे जहाजों या फिर भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमला किया है। ऐसे कुछ मामलों पर एक नजर…

5 जनवरी 2024
4 जनवरी को सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने अरब सागर में लाइबेरिया के फ्लैग वाले लीला नोर्फोक जहाज को हाईजैक कर लिया था। भारतीय नौसेना ने 5 जनवरी को बताया कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को 5-6 समुद्री लुटेरे हथियारों के साथ जहाज पर उतरे थे।

जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने हाईजैक किए गए जहाज को छुड़ाने के लिए वॉरशिप INS चेन्नई और मैरिटाइम पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट P8I को रवाना किया गया था। इसके बाद इसमें सवार 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह फुटेज उस समय का है जब भारतीय नौसेना की बोट हाईजैक हुए जहाज के बेहद करीब पहुंच गई थी।

यह फुटेज उस समय का है जब भारतीय नौसेना की बोट हाईजैक हुए जहाज के बेहद करीब पहुंच गई थी।

23 दिसंबर 2023
इससे पहले 23 दिसंबर को हिंद महासागर में भारत आ रहे मालवाहक जहाज केम प्लूटो पर हमला हुआ था। इसमें 21 भारतीय और एक वियतनामी क्रू मेंबर सवार थे। सऊदी अरब से तेल लेकर भारत आ रहा यह जहाज जापान का था और लाइबेरिया के फ्लैग से ऑपरेट हो रहा था। हमले के वक्त जहाज पोरबंदर तट से 217 नॉटिकल मील (करीब 400 किमी) दूर था।

14 दिसंबर 2023
समुद्री लुटेरों ने माल्टा के एक जहाज को हाईजैक कर लिया था। इसके बाद भारतीय नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को अदन की खाड़ी में हाइजैक हुए जहाज MV रुएन की मदद के लिए भेजा था। जहाज को 6 लोगों ने अगवा किया था। भारतीय नौसेना ने माल्टा के जहाज से एक नाविक को रेस्क्यू किया था।

द मैरीटाइम एग्जीक्यूटिव की रिपोर्ट के मुताबिक हाइजैक हुआ जहाज कोरिया से तुर्किये की तरफ जा रहा था। तभी सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर हमला किया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *