





लॉस एंजिल्स3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शक्ति बैंड के आर्टिस्ट (बाएं से)- शंकर महादेवन, वॉयलनिस्ट गणेश राजगोपालन, जाकिर हुसैन और वी सेल्वागणेश।
भारतीय गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। दोनों लीजेंड्री कलाकारों के बैंड ‘शक्ति’ के एलबम ‘दिस मोमेंट’ ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम की कैटेगरी में यह अवॉर्ड अपने नाम किया। इस एलबम में कुल 8 गाने हैं। ग्रेमी अवॉर्ड का ये 66वां संस्करण है।

ग्रैमी अवॉर्ड के साथ शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन और उनके बैंड मेंबर्स गणेश राजगोपालन व वी सेल्वागणेश।
इस बैंड में शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, जाकिर हुसैन, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन जैसे कलाकार साथ काम करते हैं। इस बैंड के अलावा बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने भी दो ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

अवॉर्ड जीतने के बाद स्टेज पर खुशी जताते शंकर महादेवन, गणेश राजगोपालन और वी सेल्वागणेश।
ग्रैमी म्यूजिक की दुनिया में दिए जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरीना में हो रहा है।
45 साल बाद रिलीज हुआ पहला एलबम, 1973 में हुई थी शुरुआत
फ्यूजन बैंड शक्ति ने 45 साल बाद अपना पहला एलबम रिलीज किया, जिसे सीधे ग्रैमी अवार्ड मिला है। इंग्लिश गिटारिस्ट जॉन मैकलॉलिन ने 1973 में भारतीय वायलिन प्लेयर एल. शंकर, तबला वादक जाकिर हुसैन और टी.एच. ‘विक्कू’ विनायकराम के साथ फ्यूजन बैंड ‘शक्ति’ की शुरुआत की थी। हालांकि, 1977 के बाद ये बैंड बहुत एक्टिव नहीं रहा।

फ्यूजन बैंड शक्ति के मेंबर्स (बाएं से दाएं) जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, गणेश राजगोपालन और वी सेल्वागणेश।
1997 में जॉन मैकलॉलिन ने फिर से इसी कॉन्सेप्ट पर ‘रिमेम्बर शक्ति’ नाम से बैंड बनाया और इसमें वी. सेल्वागणेश (टी.एच. ‘विक्कू’ विनायकराम के बेटे), मैंडोलिन प्लेयर यू. श्रीनिवास और शंकर महादेवन को शामिल किया।
2020 में ये बैंड फिर से साथ आया और ‘शक्ति’ के तौर पर इन्होने 46 साल बाद अपना पहला एलबम ‘दिस मोमेंट’ रिलीज किया।

जाकिर हुसैन का यह तीसरा ग्रैमी
मशहूर भारतीय तबला वादक जाकिर हुसैन का यह तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने एल्बम ‘प्लेनेट ड्रम्स’ के लिए टी.एच. ‘विक्कू’ विनायकराम के साथ ग्रैमी जीता था। 2008 में उन्हें ‘ग्लोबल ड्रम प्रोजेक्ट’ के लिए भी ग्रैमी मिल चुका है। सोमवार को उन्होंने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले ग्रैमी अवार्ड्स 2022 में भी भारत को दो जीत मिली थीं। तब पी.ए. दीपक, रिक्की केज और स्टीवर्ट कोपलैंड के ‘डिवाइन टाइड्स’ को ‘बेस्ट न्यू एज एल्बम’ कैटेगरी में जीत मिली थी।

मशहूर सितार वादक एवं संगीतकार स्वर्गीय पंडित रवि शंकर ने पहली बार 1968 में ग्रैमी अवार्ड जीता था। इसके बाद उन्होंने 1973, 2002 और 2013 में दो बार फिर यह अवॉर्ड अपने नाम किया।
1968 में देश को मिला था पहला ग्रैमी
देश के लिए मशहूर सितार वादक एवं संगीतकार स्वर्गीय पंडित रवि शंकर ने पहली बार 1968 में ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया था। पंडित रविशंकर के साथ, वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक के कंडक्टर, जुबिन मेहता ने भी 5 बार भारत के लिए ग्रैमी जीता है।
ग्रैमी अवॉर्ड्स विनर्स की पूरी लिस्ट
- बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस : माइली साइरस (फ्लावर)
- बेस्ट एल्बम : एसजेडए (SOS)
- बेस्ट परफॉर्मेंस : कोको जोन्स (आईसीयू)
- रैप एल्बम : किलर माइक (माइकल)
- बेस्ट अफ्रीकी म्यूजिक परफॉर्मेंस : टायला (वाटर)
- पॉप डुओ / ग्रुप परफॉर्मेंस : एसजेडए, फोबे ब्रिजर्स (घोस्ट इन द मशीन)
- म्यूजिक वीडियो : द बीटल्स, जोनाथन क्लाइड, एम कूपर (आई एम ओनली स्लीपिंग)
- ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस : जाकिर हुसैन, बेला फेक, एडगर मेयर (पश्तो)
- अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम : बॉयजीनियस (द रिकॉर्ड)
- ग्लोबल म्यूजिक एल्बम : शंकर महादेवन (शक्ति – द मोमेंट)
- प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, नॉन-क्लासिकल : जैक एंटोनॉफ
- प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, क्लासिकल : ऐलेन मार्टोन
- बेस्ट इंजीनियर्ड एल्बम, क्लासिकल : रिकार्डो मुटी और सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा
- बेस्ट ब्लूग्रास एल्बम : मौली टर्टल और गोल्डन हाईवे (सिटी ऑफ गोल्ड)
- बेस्ट कंटेम्परेरी इन्स्ट्रमेंटल एल्बम : बेला फेक, जाकिर हुसैन, एडगर मेयर, राकेश चौरसिया (एज वी स्पीक)
- बेस्ट जैज परफॉर्मेंस एल्बम : बिली चिल्ड्स (द विंड ऑफ चेन्ज)
- बेस्ट जैज परफॉर्मेंस : समारा जॉय (टाइट)
- बेस्ट प्रगतिशील आर एंड बी एल्बम : एसजेडए (एसओएस)
- बेस्ट कंट्री डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस : जैच ब्रायन, केसी मसग्रेव्स (आई रिमेंबर एवरीथिंग)
- बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस : बॉयजीनियस (नॉट स्ट्रॉन्ग इनफ)
- बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस : मेटेलिका (72 सीजन्स)
- बेस्ट रॉक सॉन्ग : बॉयजीनियस (नॉट स्ट्रॉन्ग इनफ)
- बेस्ट रॉक अल्बम : परमोर (दिस इज व्हाई)
- बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक परफॉर्मेंस : परमोर (दिस इज व्हाई)
- बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम : बॉयजीनियस (द रिकॉर्ड)
- बेस्ट म्यूजिकल थिएटर एल्बम : सम लाइक इट हॉट
- बेस्ट कॉमेडी एल्बम : डेव चैपल (व्हाट्स इन अ नेम)
[ad_2]
Source link