Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

Google Pixel 10 series launched, price starts at ₹79,999 | गूगल पिक्सल 10 सीरीज लॉन्च, कीमत ₹79,999 से शुरू: 10 प्रो फोल्ड IP68 रेटिंग वाला दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन, वॉच 4 और बड्स 2a भी पेश की


नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी गूगल ने बुधवार (20 अगस्त) को देर रात हुए एनुअल इवेंट ‘मेड बाय गूगल’ में पिक्सल 10 सीरीज लॉन्च कर दिया है। इसमें पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो XL और पिक्सल 10 प्रो फोल्ड शामिल हैं। इसके अलावा, वैरिएबल डिवाइस में पिक्सल वॉच 4, बड्स 2a और बड्स प्रो 2 भी पेश किए गए।

पिक्सल 10 प्रो फोल्ड दुनिया का पहला फुली डस्ट-रेजिस्टेंट (IP68 रेटिंग) फोल्डेबल फोन है। गूगल अपने फोन्स पर 7 साल (यानी 2032) तक सपोर्ट देगा। इसमें OS अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट, फीचर ड्रॉप और AI इनोवेशन मिलेंगे। पिक्सल सीरीज के फोन कई AI फीचर्स से लैस हैं।

इनमें जेमिनी लाइव, वॉइस ट्रांस्लेट, पिक्सल स्क्रीनशॉट, AI अल्ट्रा क्लीयरिटी, AI स्नैप मोड, AI एडिट जिनी, AI हाइपर मोशन, AI स्मार्ट चार्जिंग, गूगल AI प्रो सूइट, जेमिनी AI, पिक्सल स्टूडियो, सर्किल टु सर्च, एआई वेदर समरी और कॉल नोट्स शामिल हैं।

पिक्सल 10 सीरीज में AI वॉइस ट्रांस्लेट फीचर दिया गया है।

पिक्सल 10 सीरीज में AI वॉइस ट्रांस्लेट फीचर दिया गया है।

पिक्सल स्नैप मैग्नेटिक चार्जिंग सिस्टम

कंपनी ने पिक्सल 10 सीरीज के सभी फोन को मैग्नेटिक चार्जिंग सिस्टम के साथ पेश किया है। गूगल ने इसे पिक्सल स्नैप नाम दिया है। ये एपल के Mag Safe की तरह काम करता है। इससे फोन को चार्जर पर रखते ही मैग्नेट्स उसे सही पोजीशन में लॉक कर देते हैं। इससे चार्जिंग फास्ट और स्टेबल होती है।

यानी फोन को थोड़ा टेढ़ा रखने पर भी मैग्नेट्स ऑटोमैटिकली सही जगह पर सेट कर देती है। पिक्सल स्नैप 15W तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। पिक्सल 10 प्रो XL में 23W तक फास्ट वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। कंपनी ने इसकी कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। Qi2-बेस्ड मैग्नेटिक चार्जर पिक्सल 10 सीरीज और वॉच 4 के साथ कम्पैटिबल है।

गूगल पिक्सल सीरीज की कीमत 79,999 रुपए से शुरू

भारतीय बाजार पिक्सल 10 प्रो फोल्ड (Pixel 10 Pro Fold) कंपनी का पिक्सल 9 प्रो फोल्ड के बाद दूसरा फोल्डेबल फोन है। इसकी कीमत 1,72,999 रुपए रखी गई है। इसके अलावा पिक्सल 10 की कीमत 79999 रुपए, पिक्सल 9 प्रो की कीमत 1,09,999 रुपए और पिक्सल 10 प्रो XL की कीमत 124999 रुपए है।

कंपनी ने सभी स्मार्टफोन को फिलहाल सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया है। जल्द ही इनके अन्य स्टोरेज वैरिएंट भी पेश किए जाएंगे। गूगल ने ₹39,990 की शुरुआती कीमत में पिक्सल वॉच 4 भी लॉन्च की है। इसके अलावा, पिक्सल बड्स प्रो 2a भी पेश की है, जिसकी कीमत 12,900 रुपए है। गूगल के डिवाइस भारत में फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल हैं।

भारत में सभी डिवाइस की प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है। पिक्सल 10, 10 प्रो, और 10 प्रो XL की डिलीवरी 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी। पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की डिलीवरी 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो सकती है। ये डिवाइसेज गूगल स्टोर और फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल होंगे। क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पिक्सल 10 सीरीज पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।

गूगल पिक्सल 10 सीरीज में AI फीचर्स

  • जेमिनी लाइव: ये एक AI असिस्टेंट है, जो विजुअल गाइडेंस देता है। यानी, आप जो देख रहे हैं, उसे स्क्रीन पर देखकर सलाह दे सकता है। जैसे- आप किसी रेस्तरां के मेन्यू को स्कैन करें, तो जेमिनी लाइव उसमें से बेस्ट डिश सजेस्ट करेगा या कैलोरी की जानकारी दे देगा।
  • वॉइस ट्रांसलेट: ये रियल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन का फीचर है। यानी, अगर आप किसी दूसरी भाषा बोलने वाले से बात कर रहे हो, तो ये AI आपकी बात को तुरंत ट्रांसलेट करके दिखाएगा। जैसे- आपके हिंदी बोलने पर सामने वाला अंग्रेजी में सुनेगा और उसके अंग्रेजी में बोलने पर आपको हिंदी में सुनाई देगा। कॉल के दौरान स्क्रीन पर ट्रांसलेटेड टेक्स्ट भी दिखेगा।
  • पिक्सल स्क्रीनशॉट: ये फीचर आपके स्क्रीनशॉट्स को जेमिनी नेनो के जरिए एनालाइज करता है। मतलब, स्क्रीनशॉट में मौजूद टेक्स्ट, इमेज या डिटेल्स को समझकर उसकी जानकारी देता है। जैसे- अगर आपने किसी प्रोडक्ट का स्क्रीनशॉट लिया, तो ये उसकी कीमत, रिव्यूज और खरीदने की जगह बता सकता है।
  • AI अल्ट्रा क्लियरिटी: फोटो और वीडियो की क्वालिटी को AI की मदद से बेहतर करता है। खासकर लो-लाइट या जूम की गई तस्वीरों को साफ और डिटेल्ड बनाता है। जैसे- रात में खींची फोटो को और चमकदार और शार्प कर देगा।
  • AI स्नेप मोड: कैमरे में ये AI-बेस्ड फीचर है, जो ऑटोमैटिकली बेस्ट मोमेंट कैप्चर करता है। जैसे, अगर आप ग्रुप फोटो खींच रहे हो और कोई आंख बंद कर ले, तो ये AI बेस्ट शॉट चुन लेगा।
  • AI एडिट जिनी: ये फोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए AI टूल है। ये ऑटोमैटिकली बैकग्राउंड बदल सकता है, ऑब्जेक्ट हटा सकता है, या फोटो को स्टाइलिश बना सकता है। जैसे- आप फोटो में किसी अनचाहे ऑब्जेक्ट को हटाने के लिए कहो, तो AI उसे सेकेंड्स में हटा देगा।
  • AI हाइपर मोशन: गेमिंग और वीडियो के लिए AI फीचर, जो मोशन को स्मूथ करता है। खासकर गेमिंग में 144 FPS तक सपोर्ट देता है। जैसे- BGMI जैसे गेम्स में स्मूथ ग्राफिक्स और तेज रिस्पॉन्स देना।
  • AI स्मार्ट चार्जिंग: ये बैटरी को ऑप्टिमाइज करने वाला फीचर है। ये आपके चार्जिंग पैटर्न को समझकर बैटरी लाइफ बढ़ाता है। जैसे- रात में फोन चार्ज करने पर ये बैटरी को 100% तक धीरे-धीरे चार्ज करता है, ताकि बैटरी खराब न हो।
  • गूगल AI प्रो सूइट: ये एक प्रीमियम AI सब्सक्रिप्शन है, जो पिक्सल 10 प्रो या प्रो फोल्ड खरीदने पर 1 साल फ्री मिलता है। इसमें जेमिनि AI असिस्टेंट, फ्लो, व्हिस्क, नोटबुक LM, जूल्स, 1000 मंथली AI क्रेडिट्स और 2TB क्लाउड स्टोरेज मिलता है।

गूगल पिक्सल 10 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

निसान ग्रेवाइट सब-4 मीटर एमपीवी 17 फरवरी को आएगी:7-सीटर कार में सेफ्टी के लिए 360° कैमरा जैसे फीचर्स, मारुति अर्टिगा को टक्कर देगी

निसान मोटर इंडिया सब-4 मीटर सेगमेंट में नई कार उतारने की तैयारी कर रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *