Friday , 1 August 2025
Breaking News

Gautam Gambhir Vs S Sreesanth; Legends League Cricket Video Goes Viral | बोले- मिस्टर फाइटर सबसे लड़ते हैं, अपने सीनियर्स की भी रिस्पेक्ट नहीं करते

[ad_1]

सूरतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2023 के एलिमिनेटर मैच के दौरान बुधवार, 6 नवंबर को टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर और पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत के बीच नोंक झोक हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, गौतम गंभीर ने श्रीसंत को क्या कहा इसका खुलासा नहीं हुआ।

वहीं श्रीसंत ने मैच के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर गौतम गंभीर को लड़ाकू बताया और कहा, जल्द ही सबको पता चल जाएगा कि फाइटर ने क्या शब्द कहे। क्रिकेट में ऐसे शब्द को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वह अपनी सीनियर्स के भी रिस्पेक्ट नहीं करते हैं।

दरअसल सूरत में लीजेंड लीग क्रिकेट का एलिमेटनर मैच 6 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। गौतम गंभीर इंडिया कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं, जबकि श्रीसंत गुजरात जायंट्स के हिस्सा है।

क्या है घटना
इस मैच में इंडिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंडिया कैपिटल्स की पारी का दूसरा ओवर गुजरात जायंट्स की ओर से श्रीसंत कर रहे थे, जबकि स्ट्राइक पर गौतम गंभीर थे। यह ओवर श्रीसंत का पहला ओवर भी था। गंभीर ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं अगली गेंद पर चौका जमाया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर भी गंभीर कोई रन नहीं बना सके। जैसे ही चौथी गेंद डॉट रही श्रीसंत गंभीर को घूरकर देखा। गौतम गंभीर ने तुरंत इसका जवाब दिया। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। गंभीर ने श्रीसंत को क्या कहा इसका तो खुलासा नहीं हुआ।

श्रीसंत के ओवर की पहली गेंद पर गंभीर ने छक्का जड़ा, दूसरी गेंद पर चौका जड़ा।

श्रीसंत के ओवर की पहली गेंद पर गंभीर ने छक्का जड़ा, दूसरी गेंद पर चौका जड़ा।

गौतम गंभीर ने श्रीसंत के घूरकर देखने पर उनको जवाब दिया।

गौतम गंभीर ने श्रीसंत के घूरकर देखने पर उनको जवाब दिया।

श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर गंभीर को लड़ाकू बताया
मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पहले फैंस का शुक्रिया किया और ग्राउंड पर गंभीर के साथ हुए नोक झोंक पर सफाई देते हुए गंभीर को लड़ाकू बताया और कहा कि गंभीर लड़ते रहते हैं, उनका हमेशा अपने साथियों के साथ लड़ाई होती रही है। फाइटर ने जो शब्द कहा, वह जल्द ही आप सभी को पता चला जाएगा, क्रिकेट में इस शब्द को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वह अपने सीनियर्स वीरू भाई सहित कई प्लेयर्स का भी सम्मान नहीं करते हैं।

गंभीर ने 51 रन बनाए, इंडिया कैपिटल्स ने जीता मैच
इस मैच में गौतम गंभीर ने 30 गेंद पर 51 रन बनाए थे। इस मैच में इंडिया कैपिटल्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। 224 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। इस तरह इंडिया कैपिटल्स को 12 रन से जीत मिली।

गंभीर और श्रीसंत दोनों के ग्राउंड पर साथियों से होता रहा है विवाद
गौतम गंभीर का पिछले सीजन के IPL मैच के दौरान लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद विराट कोहली से भिड़ंत हो गया था।
दरअसल इस मैच में विराट ने फील्डिंग के दौरान कई बार LSG के बैटर नवीन उल हक को स्लेजिंग किया था। यही नहीं मैच के दौरान विराट पर नवीन को जूता दिखाने का भी आरोप लगा था।

हालांकि, विराट ने कहा था कि वह नवीन को जूता नहीं दिखाए थे, बल्कि वह अपना जूता साफ कर रहे थे। मैच खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने विराट के पास जाकर बातचीत की। उसके बाद दोनों के बीच नोंक झोक हुई थी। अमित मिश्रा सहित कई खिलाड़ियों को बीच-बचाव में आना पड़ा था।

श्रीसंत का भज्जी के साथ विवाद
श्रीसंत और भज्जी का विवाद 2008 में हुआ था। तब श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते थे और हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे। इन दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि हरभजन ने श्रीसंत को लाइव मैच में थप्पड़ मार दिया था। इसे लेकर बहुत विवाद हुए था। नतीजा ये रहा था कि हरभजन को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था। हालांकि, अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

India women cricket team player Shafali Verma scored fastest double century test match, father Sanjeev Verma expressed happiness In Rohtak | शेफाली का महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक: रोहतक में पिता बोले- रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं, एक भी गलत शॉट नहीं मारा – Rohtak News

[ad_1] चेन्नई में खेले जा रहे भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *