Friday , 1 August 2025
Breaking News

Frederick Andre Henrik becomes King of Denmark | डेनमार्क के किंग बने फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक: 3 बार 27 तोपों की सलामी दी गई, महारानी माग्ररेथ-II ने 52 साल बाद पद छोड़ा

[ad_1]

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
55 साल के फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक ने कोपेनहेगन स्थित क्रिश्चियनबोर्ग पैलेस से लोगों का अभिवादन किया। - Dainik Bhaskar

55 साल के फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक ने कोपेनहेगन स्थित क्रिश्चियनबोर्ग पैलेस से लोगों का अभिवादन किया।

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक अब किंग बन गए हैं। महारानी माग्ररेथ-II ने रविवार को आधिकारिक तौर पर पद छोड़ने के बाद अपने बेटे फ्रेडरिक को राजगद्दी सौंपी। इस दौरान राजधानी कोपेनहेगन की सड़कों पर लाखों लोग जमा हुए।

द गार्डियन के मुताबिक, महारानी में एक त्यागपत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने प्रिंस फ्रेडरिक को किंग बनाए जाने की घोषणा की। इस दौरान किंग फ्रेडरिक को सैल्यूट ऑफ ऑनर के साथ 3 बार 27 तोपों की सलामी दी गई।

फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक पत्नी और क्वीन कंसोर्ट मेरी ने क्रिश्चियनबोर्ग पैलेस से लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान दोनों के बच्चे भी साथ थे।

फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक पत्नी और क्वीन कंसोर्ट मेरी ने क्रिश्चियनबोर्ग पैलेस से लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान दोनों के बच्चे भी साथ थे।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने प्रिंस फ्रेडरिक को किंग बनाए जाने की घोषणा की।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने प्रिंस फ्रेडरिक को किंग बनाए जाने की घोषणा की।

राजधानी कोपेनहेगन में लाखों लोग नए किंग के स्वागत और क्वीन माग्ररेथ-II की विदाई के लिए जमा हुए।

राजधानी कोपेनहेगन में लाखों लोग नए किंग के स्वागत और क्वीन माग्ररेथ-II की विदाई के लिए जमा हुए।

महारानी माग्ररेथ-II ने त्यागपत्र पर साइन करते हुए राजगद्दी बेटे किंग फेडरिक को सौंपी।

महारानी माग्ररेथ-II ने त्यागपत्र पर साइन करते हुए राजगद्दी बेटे किंग फेडरिक को सौंपी।

फरवरी 2023 में भारत आए थे प्रिंस फेडरिक
डेनमार्क के प्रिंस (अब किंग) फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस (अब क्वीन कंसोर्ट) मेरी एलिजाबेथ फरवरी 2023 में आगरा पहुंचे थे। दोनों ने ताजमहल और आगरा किला देखा और इस दौरे को लेकर विजिटर डायरी में कमेंट भी लिखा था। इस दौरान उन्होंने फोटोशूट भी कराया था।

फोटो क्लिक कराते हुए दोनों काफी खुश नजर आए थे।

फोटो क्लिक कराते हुए दोनों काफी खुश नजर आए थे।

1972 में क्वीन बनी थीं माग्ररेथ-II
क्वीन माग्ररेथ-II ने 14 जनवरी 1972 में पिता किंग फ्रेडरिक IX के निधन के बाद सिंहासन संभाला था। 52 साल बाद वो यह पद छोड़ रही हैं। ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ-II के बाद क्वीन माग्ररेथ-II ​यूरोप में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली दूसरी शासक के तौर पर जानी जाती हैं।

तस्वीर 1972 में कोपेनहेगन में हुई राज्य परिषद बैठक की है। क्वीन के तौर पर यह माग्ररेथ की पहली बैठक थी।

तस्वीर 1972 में कोपेनहेगन में हुई राज्य परिषद बैठक की है। क्वीन के तौर पर यह माग्ररेथ की पहली बैठक थी।

पीठ की सर्जरी के बाद पद छोड़ने का ख्याल आया
83 साल की क्वीन मार्ग्रेथ की फरवरी 2023 में पीठ की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से उनके मन में पद छोड़ने का ख्याल आया। उन्होंने 1 जनवरी 2024 को लोगों को संबोधित करते हुए कहा था- पीठ की सर्जरी के बाद भविष्य के बारे में विचार करने का समय मिला। मुझे लगने लगा कि अब अपने बेटे को ताज की जिम्मेदारियां सौंपने का वक्त आ गया है। मैंने तय कर लिया है कि 14 जनवरी 2024 पद छोड़ने और बेटे को जिम्मेदारी सौंपने का सही समय होगा।


[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *