Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Fire in New York apartment, one Indian dead | न्यूयॉर्क में भारतीय पत्रकार की मौत: ई-बाइक की बैटरी से 6 मंजिला इमारत में आग लगी; बचने के लिए लोग खिड़कियों से कूदे

[ad_1]

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फुटेज में लोगों को खिड़की से कूदते और दमकलकर्मियों को उन्हें रेस्क्यू करते देखा जा सकता है। - Dainik Bhaskar

फुटेज में लोगों को खिड़की से कूदते और दमकलकर्मियों को उन्हें रेस्क्यू करते देखा जा सकता है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रिहायशी इमारत में आग लगने से एक भारतीय पत्रकार की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

भारतीय दूतावास ने कहा- 23 फरवरी को हार्लेम इलाके में एक अपार्टमेंट में आग लग गई थी। इसमें 27 साल के फाजिल खान की मौत हो गई। हमें दुख है। हम उसके परिवार के संपर्क में हैं। उनका शव भारत पहुंचाने के लिए हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे।

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, ई-बाइक में लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी की वजह से इमारत में आग लगी थी। 17 अन्य लोग हादसे में घायल हुए थे।

तस्वीर 27 साल के फाजिल खान की है।

तस्वीर 27 साल के फाजिल खान की है।

फाजिल ने 2020 में जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी की थी
दिल्ली के रहने वाले फाजिल ने 2020 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद से वो ‘द हेचिंगर रिपोर्ट’ में जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहा था। ‘द हेचिंगर रिपोर्ट’ एक नॉन प्रॉफिट न्यूजरूम है। ये शिक्षा के क्षेत्र में असमानता और इनोवेशन पर रिपोर्टिंग करता है।

फाजिल के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने 2018 में बिजनेस स्टैंडर्ड में एक कॉपी एडिटर के तौर पर करियर शुरू किया था। न्यूयॉर्क जाने से पहले वो दिल्ली में CNN-न्यूज18 में रिपोर्टर थे।

तस्वीर 24 फरवरी की है। आग न्यूयॉर्क के हार्लेम इलाके में स्थित इमारत में लगी।

तस्वीर 24 फरवरी की है। आग न्यूयॉर्क के हार्लेम इलाके में स्थित इमारत में लगी।

5वीं मंजिल से कूदे लोग
एक दमकलकर्मी ने कहा- आग तेजी से फैल गई थी इसलिए लोग भाग नहीं पाए। कुछ लोगों को 5वीं मंजिल से कूदते देखा गया। वो जान बचाने के लिए अपने घरों की खिड़कियों से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे। हमने उन्हें रेस्क्यू किया। हम छत पर गए और रस्सी की मदद से नीचे वाले फ्लोर तक पहुंचे और लोगों को बचाया।

आग बुझने के बाद भी दमकलकर्मियों को इमारत के पास लोगों की मदद करते देखा गया।

आग बुझने के बाद भी दमकलकर्मियों को इमारत के पास लोगों की मदद करते देखा गया।

न्यूयॉर्क में 2023 में 267 आग की घटनाएं
न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (FDNY) के मुताबिक, 2023 में लिथियम-आयन बैटरी के कारण शहर में 267 आग लगने की घटनाएं हुईं। इनमें 150 लोग घायल हुए और 18 लोगों की मौत हुई। इस साल अब तक 24 ऐसी आग की घटनाओं की जांच हो रही है जिसकी वजह लिथियम-आयन बैटरी बताई गई है।

हादसे की तस्वीरें…

फुटेज 23 फरवरी का है। इसमें इमारत में फंसे लोगों को मदद के लिए खिड़की से हाथ बाहर निकालते देखा गया।

फुटेज 23 फरवरी का है। इसमें इमारत में फंसे लोगों को मदद के लिए खिड़की से हाथ बाहर निकालते देखा गया।

कुछ लोग घर की खिड़की से बाहर निकलते नजर आए।

कुछ लोग घर की खिड़की से बाहर निकलते नजर आए।

फायर फाइटर्स रस्सी के सहारे नीचे उतरे और खिड़की से बाहर आ रहे लोगों की मदद की।

फायर फाइटर्स रस्सी के सहारे नीचे उतरे और खिड़की से बाहर आ रहे लोगों की मदद की।

यह खबर भी पढ़ें…

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराई क्रेन:ईस्ट रिवर पार करते वक्त हुआ हादसा; इसे बनाने में लगे थे 14 साल

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में क्रेन की टक्कर लगने से ब्रुकलिन ब्रिज का स्टील बीम टूट गया। हादसा तब हुआ जब क्रेन को जहाज पर रखकर ले जाया जा रहा था। क्रेन की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से वो ब्रिज से टकरा गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। पढ़ें पूरी खबर…

अमेरिका के सबसे पुराने साइकैट्रिक हॉस्पिटल के कैंपस में आग:19वीं सदी में बनी 2 मंजिला इमारत जलकर खाक हुई

अमेरिका के वॉशिंगटन में एक साइकैट्रिक हॉस्पिटल के कैंपस में आग लग गई। आग कैंपस में स्थित 2 मंजिला इमारत में लगी। ये इमारत 19वीं सदी में बनाई गई थी और काफी लंबे समय से खाली पड़ी थी। लिहाजा कोई घायल नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर…


[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *