













न्यूयॉर्ककुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

अर्जेंटीना के मेसी शॉट लगाते हुए।
फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जा रहा है। मुकाबला शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद स्पेन के लामिन यमाल गोल करने से चूक गए। इसके बाद अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने अटैक किया, लेकिन शुरुआती मिनट तक कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी स्टेडियम पहुंचकर फाइनल देख रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
स्पेन 2010 के बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने उतरा है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के पास चौथी बार ट्रॉफी जीतने और लगातार दूसरा वर्ल्ड कप अपने नाम करने का मौका है। अगर अर्जेंटीना जीतता है, तो वह 1938 में इटली और 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।
क्लोजिंग सेरेमनी की 5 फोटोज…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प VIP बॉक्स में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो के साथ।

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज क्लोजिंग सेरेमनी के समय।

अमेरिकी सिंगर पोस्ट मालोन ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते हुए।

क्लोजिंग सेरेमनी में पोस्ट मालोन और रैपर सवै ली।

यूट्यूब क्रिएटर स्पीड ने परफॉर्म किया।
दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11
स्पेन: उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, एमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबार्सी, मार्क कुकुरेला, फाबियान रुइज, एलेक्स बाएना, रोड्री (कप्तान), दानी ओल्मो, लामिन यामाल, मिकेल ओयारजाबाल।
अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटिएल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, रोड्रिगो डी पॉल, निको गोंजालेज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडेज, जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी (कप्तान)।
लाइव अपडेट्स
अभी
- कॉपी लिंक
हाफ खत्म होने से पहले मिकेल ओयारजाबाल ने स्पेन को बढ़त दिलाने का बेहतरीन मौका बनाया। शानदार पासिंग मूव के बाद उन्हें बॉक्स के किनारे से शॉट लगाने की जगह मिली, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार बचाव करते हुए गेंद को गोल में नहीं जाने दिया।
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अर्जेंटीना को 33वें मिनट में बाएं फ्लैंक से फ्री-किक मिली। गेंद को बॉक्स में भेजने का मौका था, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी।
इसके बाद लियोनेल मेसी ने फ्री-किक को शॉर्ट खेलकर मूव बनाने की कोशिश की, लेकिन स्पेन के खिलाड़ियों ने तुरंत अर्जेंटीना को घेर लिया और हमला वहीं रोक दिया। गेंद छिनते ही स्पेन ने तेज काउंटर अटैक शुरू कर दिया। 34 मिनट के खेल के बाद भी मुकाबला 0-0 से बराबरी पर है।
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शुरुआती 20 मिनट में स्पेन के रोड्री पूरे मैदान पर दिख रहे हैं। डिफेंस में वे तीसरे सेंटर-बैक की भूमिका निभा रहे हैं, गेंद मिलने पर प्लेमेकर बन रहे हैं और अटैक में भी स्पेन के लिए मुख्य विकल्प बने हुए हैं। इतना ही नहीं, वे अर्जेंटीना के हाफ में लगातार हाई प्रेस कर रहे हैं।
स्पेन की इसी प्रेसिंग के कारण अर्जेंटीना कई बार गेंद गंवा चुका है और स्पेन को कुछ मौके भी मिले हैं। हालांकि, अर्जेंटीना की टीम अक्सर मैच के आगे बढ़ने के साथ लय पकड़ती है।

मिडफील्ड में स्पेन के रोड्री और अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज।
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लियोनेल मेसी मिडफील्ड तक लौटे और वहां से शानदार थ्रू बॉल खेलकर निको गोंजालेज को बॉक्स के अंदर भेजा। हालांकि गेंद उनके कदमों से थोड़ा पीछे रह गई, जिससे वे सही तरीके से शॉट नहीं लगा सके। इसके बाद सहायक रेफरी ने ऑफसाइड का झंडा उठा दिया। 22 मिनट के खेल के बाद भी स्पेन और अर्जेंटीना 0-0 की बराबरी पर हैं।

मेसी का शॉट स्पेन के गोलकीपर ने रोका।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ने 6-6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। वर्ल्ड कप में दोनों की अब तक सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है। 1966 में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। वहीं दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2018 के दोस्ताना मैच में हुआ था, जिसमें स्पेन ने अर्जेंटीना को 6-1 से हराया था।

23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्पेन के दानी ओल्मो ने लियोनेल मेसी को स्पेनिश हाफ के ठीक अंदर फाउल कर रोक दिया। अर्जेंटीना को फ्री-किक मिली, लेकिन बॉक्स में भेजी गई लंबी गेंद किसी खिलाड़ी तक नहीं पहुंची और सीधे गोल लाइन पार कर गई। 16 मिनट के बाद भी मुकाबला 0-0 से बराबरी पर है।
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे हैं। ट्रम्प VIP बॉक्स में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो के साथ बैठे हैं।

ट्रम्प VIP बॉक्स में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो के साथ।
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्पेन ने मैच के 5वें मिनट में पहला अटैक किया। लामिन यमाल ने शानदार वन-टू पास के बाद बॉक्स में जगह बनाई, लेकिन उनका शॉट अर्जेंटीना के गोलकीपर ने रोक दिया। शुरुआती मिनटों में स्पेन ने आक्रामक शुरुआत की है, जबकि 5 मिनट के बाद स्कोर 0-0 से बराबर है।
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइनल मुकाबले से पहले अर्जेंटीना और स्पेन का राष्ट्रगान गाया गया। स्पेन ने सेमीफाइनल मैच की स्टार्टिंग-11 खिलाया है। वहीं अर्जेंटीना ने 3 बदलाव किए हैं।
06:41 PM19 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
इस फाइनल की सबसे बड़ी कहानी लियोनेल मेसी और लामिन यमाल की है। मेसी अर्जेंटीना के सुपर स्टार हैं तो यमाल स्पेन की युवा सनसनी। मेसी स्पेन के ही क्लब बार्सिलोना के लिए खेलते थे। करीब 19 साल पहले बार्सिलोना के एक चैरिटी फोटोशूट में मेसी ने तीन महीने के यमाल को गोद में उठाकर नहलाया था। तब मेसी खुद 20 साल के थे। आज वही यमाल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेसी के सामने उतरेंगे। यह तस्वीर 2024 में वायरल हुई थी और अब फुटबॉल इतिहास की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल है।
2007 में कैंप नोउ के ड्रेसिंग रूम में चैरिटी कैलेंडर के फोटोशूट के दौरान 20 साल के लियोनेल मेसी ने 6 महीने के लामिन यमाल को गोद में उठाया था। अब दोनों वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे।
06:41 PM19 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
एमबाप्पे गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 10 गोल और 4 असिस्ट किए हैं। वहीं, मेसी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 8 गोल और 4 असिस्ट किए हैं। दूसरी ओर स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल 5 गोल के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, जबकि 19 साल के यमाल 30 सफल ड्रिब्ल के साथ टूर्नामेंट के सबसे इम्पैक्टफुल विंगर रहे हैं।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के मेसी सेलिब्रेट करते हुए।
06:40 PM19 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
लुइस डे ला फुएंते की टीम की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ 0-0 के ड्रॉ से हुई थी। इसके बाद स्पेन ने लगातार छह मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया।
पूरे टूर्नामेंट में स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया। गोलकीपर उनाई सिमोन ने वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छह क्लीन शीट का रिकॉर्ड बनाया। वहीं कप्तान रोड्री ने रिकॉर्ड 648 सफल पास पूरे किए।

06:40 PM19 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को हराया। इसके बाद केप वर्डे, मिस्र, स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।
मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 की जीत और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़कर 2-1 से जीत ने टीम की चैंपियन मानसिकता दिखाई। अर्जेंटीना ने लगातार सात मुकाबले जीते हैं और इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं।

06:38 PM19 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
फाइनल में सबसे बड़ी टक्कर स्पेन की डिफेंस और अर्जेंटीना के अटैक के बीच होगी। स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया है, जबकि अर्जेंटीना ने 19 गोल दागे हैं। रोड्री, कुबार्सी और कुकुरेला पर मेसी को रोकने की जिम्मेदारी होगी, जबकि अर्जेंटीना की उम्मीदें मेसी, जूलियन अल्वारेज और एंजो फर्नांडीज पर टिकी होंगी।
Source link