Friday , 1 August 2025
Breaking News

Fabian Allen; Former cricket international robbed at gunpoint SA20 | पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट फैबियन एलन के साथ गन-पाइंट पर लूट: SA20 में पार्ल रॉयल्स का हिस्सा हैं, टीम होटल के बाहर की घटना

[ad_1]

जोहान्सबर्ग5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट फैबियन एलन के साथ बंदूक की नोक पर लूट की वारदात हुई है। जमैका के ऑलराउंडर वर्तमान में SA20 लीग में खेल रहे हैं। 28 साल के एलन पार्ल रॉयल्स फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें जोहान्सबर्ग में टीम होटल के बाहर निशाना बनाया गया।

बंदूक से लैस हमलावरों ने सैंडटन सन होटल के पास एलन को बंदूक दिखाकर उसका फोन और बैग सहित निजी सामान जबरन छीन लिया। इस घटना ने SA20 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पार्ल रॉयल्स टीम, SA20 और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के सूत्रों ने इस घटना की पुष्टि की है।

खिलाड़ियों की सुरक्षा में दूसरी बार चूक
बीते दिनों में SA20 के खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी एक घटना हो चुकी है। यह लीग का दूसरा सीज़न है, जो प्लेऑफ चरण में पहुंच गया है।

क्रिकेटर को कोई नुकसान नहीं
इस घटना में कैरेबियाई क्रिकेटर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वेस्टइंडीज क्रिकेट के एक सूत्र ने बताया है कि एलन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हम फैबियन के संपर्क में है: CWI
CWI के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जमैका के रहने वाले हमारे मुख्य कोच आंद्रे कोली फैबियन के संपर्क में हैं।। हमने औबेड मैकॉय के जरिए उनसे बात की। वे ठीक हैं।

रॉयल्स का मैनेजमेंट चुप
इस पूरे मामले में पार्ल रॉयल्स प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। SA20 लीग के प्रवक्ता ने घटना से इनकार नहीं करते हुए पुलिस से बात करने की सलाह दी। खिलाड़ी से संपर्क नहीं हो सका।

लीग के बारे में ग्राफिक्स में पढ़िए

SA20 से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए

SA20 और IPL में कप्तानी करना अलग अनुभव: मार्करम

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम का मानना है कि IPL और SA20 में कप्तानी करना अलग है। मार्करम फिलहाल SA20 की टीम सनराइजर्स इस्टर्न कैप टीम के कप्तान है। टीम ने ग्रुप स्टेज में टॉप पर फिनिश किया है। मार्करम IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की भी कप्तानी करते है।

मार्करम ने भास्कर के सवाल पर कहा कि, IPL में और साउथ अफ्रीका की लीग में आपको अलग कल्चर के लोग मिलते हैं। इससे कप्तानी की अप्रोच भी बदलती है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

India women cricket team player Shafali Verma scored fastest double century test match, father Sanjeev Verma expressed happiness In Rohtak | शेफाली का महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक: रोहतक में पिता बोले- रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं, एक भी गलत शॉट नहीं मारा – Rohtak News

[ad_1] चेन्नई में खेले जा रहे भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *