Tuesday , 5 May 2026

Dhoni Rehab Chennai | Injury Update; Last Match Year Ago


चेन्नई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस धोनी के खेलने का इंतजार कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस धोनी के खेलने का इंतजार कर रहे हैं।

एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 मई को होने वाले मैच के लिए टीम के साथ नहीं गए हैं। काफ इंजरी से उबर रहे धोनी चेन्नई में ही रिहैबिलिटेशन जारी रखा।

फ्रेंचाइजी ने अब तक धोनी के मैच खेलने को लेकर स्पष्ट बयान नहीं दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे टूर्नामेंट के किसी स्टेज पर खेल सकते हैं।

2025 में धोनी अपना आखिरी मैच खेले

चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन लीग स्टेज में अब सिर्फ 5 मैच बाकी हैं। धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। वे IPL में अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले थे।

धोनी ने 2025 में खेले 14 मैचों में 135.17 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे।

धोनी ने 2025 में खेले 14 मैचों में 135.17 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे।

चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूूद

चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। टीम ने 9 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उसके 8 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे बाकी मैचों में कम से कम में 4 जीत दर्ज करनी होगी।

दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद टीम 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स, 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स, 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी।

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

बेंगलुरु के बल्लेबाज फिल साल्ट इंग्लैंड लौटे:फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लगी थी; टीम को वापसी की उम्मीद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट फिंगर इंजरी की वजह से अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। चोट की वजह से वे पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए थे। अब वे स्कैन के लिए इंग्लैंड गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Powells One-Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata vs Hyderabad Match Moments

Hindi NewsSportsCricketIPL 2026: Powells One Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata Vs Hyderabad Match …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *