Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Current Affairs, You will get more interest on FD in SBI, Adudam Andhra started in Andhra Pradesh; Oscar winner Lee Sun Kyun passes away | करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर: SBI में FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा, आंध्र प्रदेश में ‘अदुदम आंध्र’ शुरु; ऑस्कर विनर ली सुन क्युन का निधन हुआ

[ad_1]
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs, You Will Get More Interest On FD In SBI, Adudam Andhra Started In Andhra Pradesh; Oscar Winner Lee Sun Kyun Passes Away

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने गुंटूर में खेल उत्सव ‘अदुदम आंध्र’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन अधिनियम लागू करने की अधिसूचना जारी की। वहीं, अजरबैजान सरकार ने फ्रांस के दो डिप्लोमैट्स से 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश जारी किया है।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

बिजनेस (BUSINESS)

1. SBI में FD करने पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज: 27 दिसंबर को देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ब्याज की यह नई दरें दो करोड़ रुपए की FD से कम के लिए हैं।

  • FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल होता है।
  • आप एक साल में FD पर जो भी ब्याज कमाते हैं, वो आपकी एनुअल इनकम में जुड़ता है।
  • कुल आय के आधार पर, आपका टैक्स स्लैब निर्धारित किया जाता है।
  • FD पर अर्जित इंटरेस्ट इनकम को ‘इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज’ माना जाता है।
  • हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD पर इंटरेस्टर रेट्स बढ़ाए थे।
  • अब इस बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 2.75% से 7.25% तक का ब्याज मिल रहा है।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.25% से 7.80% तक ब्याज मिल रहा है।

निधन (OBITUARY)

2. ऑस्कर विनर ली सुन क्युन का निधन: 27 दिसंबर को साउथ कोरिया के फेमस एक्टर ली सुन क्युन का निधन हो गया है। वह साउथ कोरिया के सियोल शहर में अपनी कार में मृत पाए गए, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

ली सुन क्युन को 'हेल्पलेस', 'ऑल अबाउट माई वाइफ' और 'ए हार्ड डे' जैसी फिल्मों से पहचान मिली थी।

ली सुन क्युन को ‘हेल्पलेस’, ‘ऑल अबाउट माई वाइफ’ और ‘ए हार्ड डे’ जैसी फिल्मों से पहचान मिली थी।

  • उन्होंने ऑस्कर विनिंग मूवी ‘पैरासाइट’ में लीड एक्टर का रोल प्ले किया था।
  • ‘पैरासाइट’ के लिए उन्हें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
  • साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘पाजू’ के लिए उन्हें लास पालमास डी ग्रैन कैनरिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।
  • उन्होंने साल 2007 में ‘कॉफी प्रिंस’, साल 2018 में ‘माई मिस्टर’ जैसी टीवी सीरीज में भी काम किया था।
  • इस साल उनका नाम नशीली दवाओं के दुरुपयोग की जांच से संबंधित विवादों में आया था, जिसकी जांच चल रही है।
  • ली सुन क्युन का जन्म 2 मार्च 1975 को साउथ कोरिया के शहर सियोल में हुआ था।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. विनेश फोगाट ने ‘खेल रत्न’ लौटाने की घोषणा की: 26 दिसंबर को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के विवाद में रेसलर विनेश फोगाट ने ‘खेल रत्न’ और ‘अर्जुन अवॉर्ड’ लौटाने का ऐलान किया है। विनेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दो पेज का लेटर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

फोगाट ने लिखा- हमारे मेडल्स-अवॉर्ड्स को 15 रुपए का बताया जा रहा है। अब मुझे भी अपने पुरस्कारों से घिन आने लगी है। मुझे मेजर ध्यानचंद 'खेल रत्न' और 'अर्जुन अवॉर्ड' दिया गया था, जिनका अब मेरी जिंदगी में कोई मतलब नहीं रह गया है।

फोगाट ने लिखा- हमारे मेडल्स-अवॉर्ड्स को 15 रुपए का बताया जा रहा है। अब मुझे भी अपने पुरस्कारों से घिन आने लगी है। मुझे मेजर ध्यानचंद ‘खेल रत्न’ और ‘अर्जुन अवॉर्ड’ दिया गया था, जिनका अब मेरी जिंदगी में कोई मतलब नहीं रह गया है।

  • विनेश फोगाट से पहले 22 दिसंबर को बजरंग पूनिया ‘पद्मश्री’ लौटा चुके हैं, उन्होंने पद्मश्री अवार्ड प्रधानमंत्री आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया था।
  • 21 दिसंबर को ओलिंपियन साक्षी मलिक कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं।
  • पिछले 11 महीनों से विवादों में घिरी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई बॉडी को खेल मंत्रालय ने रविवार 24 दिसंबर को सस्पेंड कर दिया था।
  • खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) से रेसलिंग फेडरेशन के मामलों के मैनेजमेंट के लिए एडहॉक कमेटी बनाने को कहा है।
  • 21 दिसंबर को WFI के चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह नए प्रेसिडेंट बने थे।
  • WFI की पिछली बॉडी में बृजभूषण के अध्यक्ष रहते संजय सिंह जॉइंट सेक्रेटरी थे।
  • संजय सिंह चुनाव में कॉमनवेल्थ चैंपियन अनीता सिंह श्योराण को हराकर नए अध्यक्ष बने थे।
  • जनवरी-फरवरी में कुछ महिला पहलवानों ने WFI के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

4. ‘अदुदम आंध्र’ की शुरुआत हुई: 26 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने गुंटूर में खेल उत्सव ‘अदुदम आंध्र’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। ‘अदुदम आंध्र’ राज्य में अब तक का सबसे बड़ा खेल टूर्नामेंट है।

इस दौरान सीएम रेड्डी ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट, बैडमिंटन और वॉलीबॉल भी खेला।

इस दौरान सीएम रेड्डी ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट, बैडमिंटन और वॉलीबॉल भी खेला।

  • ‘अदुदम आंध्र’ टूर्नामेंट में 1.22 करोड़ खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • इसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन डबल्स जैसे कई गेम्स खेले जाएंगे।
  • यह टूर्नामेंट 26 दिसंबर से 10 फरवरी, 2024 तक 47 दिनों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
  • प्रतियोगिताएं ग्राम/वार्ड सचिवालय, मंडल, निर्वाचन क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही हैं।
  • इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट की कुल प्राइज मनी 12 करोड़ रुपए है।

नेशनल (NATIONAL)

5. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन अधिनियम लागू होने की अधिसूचना जारी: 26 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2023 और जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2023 के प्रावधानों को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन), अधिनियम 2023 के प्रावधान लागू होने के बाद राज्य की विधानसभा में सीटों की संख्या बढ़ कर 114 हो जाएंगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक विधानसभा में पहली बार विस्थापित कश्मीरी पंडितों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लिए क्रमश: दो और एक सीट आरक्षित होगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक विधानसभा में पहली बार विस्थापित कश्मीरी पंडितों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लिए क्रमश: दो और एक सीट आरक्षित होगी।

  • इन्हें उपराज्यपाल नॉमिनेट करेंगे, नॉमिने​​​​​शन में एक महिला का होना अनिवार्य होगा।
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 9 सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 6 से बढ़ा कर 7 कर दी गई हैं।
  • आरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत देश के दूसरे राज्यों की तरह ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी ओबीसी, एससी, एसटी और सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
  • मुस्लिम, गुर्जरों के विरोध को नकारते हुए पहाड़ी समुदाय से जुड़ी कई जातियों को भी एसटी का दर्जा दिया गया है।
  • सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग में दोनों केंद्रशासित प्रदेशों के पिछड़े घोषित किए गए गांवों, वास्तविक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शामिल किया गया है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

6. फ्रांस के 2 डिप्लोमैट्स को निकालेगा अजरबैजान: 26 दिसंबर को अजरबैजान सरकार ने फ्रांस के दो डिप्लोमैट्स को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। अजरबैजान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने बताया कि इन दोनों डिप्लोमैट्स का बर्ताव डिप्लोमैसी के रूल्स के हिसाब से सही नहीं है।

अजरबैजान की राजधानी बाकू में फ्रेंच एंबेसेडर एनी बोयलोन को डिप्लोमैटिक नोट देकर बताया गया कि फ्रेंच एंबेसी के दो डिप्लोमैटिक का बर्ताव अजरबैजान के हितों के खिलाफ है।

अजरबैजान की राजधानी बाकू में फ्रेंच एंबेसेडर एनी बोयलोन को डिप्लोमैटिक नोट देकर बताया गया कि फ्रेंच एंबेसी के दो डिप्लोमैटिक का बर्ताव अजरबैजान के हितों के खिलाफ है।

  • अजरबैजान का पड़ोसी देश आर्मेनिया से विवाद है, और फ्रांस ने हमेशा आर्मेनिया का समर्थन किया है।
  • अजरबैजान से इसकी आशंका पहले से थी, क्योंकि राष्ट्रपति इल्हाम एलियेव खुलेआम कह चुके हैं कि फ्रांस की सरकार उनके दुश्मन देश आर्मेनिया को खुलेआम मदद दे रही है।
  • एलियेव ने ये भी कहा था कि फ्रांस से मिल रही सैन्य मदद की वजह से अजरबैजान की सीमाओं पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
  • अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच नागार्नो-कारबाख इलाके को लेकर दो युद्ध हो चुके हैं।
  • नागोर्नो-कारबाख इलाका 20 साल से भी ज्यादा समय से आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच विवाद का कारण बना हुआ है, कोई भी देश इसे स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता नहीं देता।
  • अजरबैजान ने सितंबर में यहां मिलिट्री को भेजकर आर्मेनिया के अलगाववादियों से यह इलाका छीन लिया था, वहां तीस साल से इनका कब्जा था, अब यहां अजरबैजान की सेना तैनात है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

27 दिसंबर का इतिहास: साल 1911 में आज ही के दिन राष्ट्रगान जन-गण-मन को पहली बार कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था। उस समय इसे राष्ट्रगान घोषित नहीं किया गया था। आजादी की रात को संविधान का समापन जन-गण-मन से ही हुआ था। कांग्रेस अधिवेशन में जन-गण-मन को रवींद्रनाथ टैगोर की भांजी ने गाया था। 24 जनवरी 1950 को आजाद भारत के संविधान सभा ने इसे राष्ट्रगान के रूप में घोषित किया था।

रवींद्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रगान जन-गण-मन को साल 1905 में लिखा था।

रवींद्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रगान जन-गण-मन को साल 1905 में लिखा था।

  • साल 2013 में बॉलीवुड एक्टर फारुख शेख का निधन हुआ था।
  • साल 2008 में वी. शांताराम पुरस्कार समारोह में ‘तारे जमीं पर’ को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला था।
  • साल 2007 में पाकिस्तान में रावलपिंडी के पास पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
  • साल 2002 में ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने अमेरिका में जन्म लिया था।
  • साल 1998 में चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन हुआ था।
  • साल 1965 में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का जन्म हुआ था।
  • साल 1961 में बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए थे।
  • साल 1960 में फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • साल 1934 में पर्शिया के शाह ने पर्शिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की थी।
  • साल 1797 में उर्दू-फारसी के शायर मिर्जा गालिब का जन्म आगरा में हुआ था।
खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Bihar State Cooperative Bank has released recruitment for the post of Officer, age limit is 30 years, selection is through exam | सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 30 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

[ad_1] Hindi NewsCareerBihar State Cooperative Bank Has Released Recruitment For The Post Of Officer, Age …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *