Friday , 1 August 2025
Breaking News

Current affairs Virat Kohli scored a historic ODI century, Central Government appointed Amit Arya as Senior Media Consultant | विराट कोहली ने जड़ा ऐतिहासिक वनडे शतक, केंद्र सरकार ने अमित आर्य को सीनियर मीडिया कंसल्टेंट नियुक्त किया

[ad_1]
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Virat Kohli Scored A Historic ODI Century, Central Government Appointed Amit Arya As Senior Media Consultant

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 42वें इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का शुभारंभ हुआ है। सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का निधन हो गया। वहीं, भारतीय सेनाओं ने जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा पर युद्धाभ्यास शुरु किया है।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

स्पोर्ट (SPORT)

1. विराट ने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाए: 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC वनडे वर्ल्ड कप मैच खेला गया। इस मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का 50वां शतक लगाया है।

विराट ने वनडे में सबसे ज्यादा 50 शतक लगाने का रिकॉर्ड कायम किया।

विराट ने वनडे में सबसे ज्यादा 50 शतक लगाने का रिकॉर्ड कायम किया।

  • इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली ने अपने करियर का 80वां शतक हैं।
  • विराट कोहली ने 279 पारियों में 50 वनडे शतक लगाए हैं।
  • इससे पहले वनडे में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।
  • रोहित शर्मा 31 शतक के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

निधन (OBITUARY)

2. सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन: 14 नवंबर को सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे, और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

सुब्रत रॉय कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (KDAH) में भर्ती थे, जहां कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट आने के कारण उनका निधन हो गया।

सुब्रत रॉय कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (KDAH) में भर्ती थे, जहां कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट आने के कारण उनका निधन हो गया।

  • सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज की समस्‍याओं थी।
  • सुब्रत रॉय पर उनकी दो कंपनियों में नियमों के खिलाफ लोगों से पैसे निवेश करवाने का आरोप लगा था, इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
  • 28 फरवरी 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय को 24,400 करोड़ रुपए निवेशकों को लौटाने को कहा था।
  • सुब्रत रॉय ने 1978 में गोरखपुर में एक छोटे से ऑफिस से सहारा की नींव रखी थी।
  • रॉय का साम्राज्य फाइनेंस, रियल एस्टेट, मीडिया और हॉस्पिटैलिटी से लेकर अन्य सेक्टर्स में फैला हुआ था।
  • सहारा ग्रुप साल 2001 से 2013 तक टीम इंडिया का स्पॉन्सर रहा।
  • साल 2003 में सहारा ने अपना पहला न्यूज चैनल सहारा समय लॉन्च किया था।
  • सुब्रत रॉय 10 जून 1948 को अररिया, बिहार में जन्मे थे।

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH AND EVENT)

3. 42वें इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का शुभारंभ: 14 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और सोम प्रकाश ने 42वें अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्धाटन किया है। इस विश्व व्यापार मेले का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) द्वारा किया जा रहा है, जो 14 से 27 नवंबर तक चलेगा।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मेले का उद्धाटन किया।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मेले का उद्धाटन किया।

  • 42वें अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित है।
  • 14 नवंबर से शुरू हुए इस मेले में 18 नवंबर तक सिर्फ व्यवसायियों को शिरकत करने की अनुमति दी गई है।
  • 19 से 27 नवंबर के बीच आम लोगों को इस मेले में प्रवेश दिया जाएगा।
  • 42वें अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 13 देशों के साथ 25 राज्य समेत देश-विदेश के 3500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
  • इस मेले का पार्टनर बिहार और केरल राज्य है, जबकि फोकस राज्य दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश हैं।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

4. अमित आर्य को 6 राज्यों का सीनियर मीडिया कंसल्टेंट बनाया: 14 नवंबर को केंद्र सरकार ने हरियाणा मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार अमित आर्य को वरिष्ठ मीडिया कंसल्टेंट नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के तहत वे केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सुझाव भी देंगे।

अमित आर्य को नई जिम्मेदारी के तहत उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर आदि का कार्यभार दिया गया है।

अमित आर्य को नई जिम्मेदारी के तहत उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर आदि का कार्यभार दिया गया है।

  • अमित आर्य ने 9 साल तक हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के मीडिया एडवाइजर के पद पर काम किया था।
  • राज्य की मीडिया के साथ बेहतर समन्वय की जिम्मेदारी भी उनके काम का हिस्सा होगी।
  • अमित आर्य मीडिया के कई संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • वह हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के सचिव भी रहे हैं।

डिफेंस (DEFENCE)

5. भारत-पाक सरहद पर ‘त्रिशक्ति प्रहार’ शुरू: 13 नवंबर से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘त्रिशक्ति प्रहार’ शुरू हुआ। जैसलमेर के रेगिस्तान में 13 दिन तक चलने वाले युद्धाभ्यास में आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के करीब 30 हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

'त्रिशक्ति प्रहार' में तीनों सेनाएं आपस में तालमेल स्थापित करते हुए अभ्यास कर रही हैं।

‘त्रिशक्ति प्रहार’ में तीनों सेनाएं आपस में तालमेल स्थापित करते हुए अभ्यास कर रही हैं।

  • ‘त्रिशक्ति प्रहार’ में भारतीय सेना अपनी नई टेक्नोलॉजी को भी परखेगी।
  • इनमें आर्मी के टी-90 एस और अर्जुन टैंक, हॉवित्जर, हेलिकॉप्टर हथियार शामिल हैं।
  • लड़ाकू विमान, अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे, हेवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर और नेवी के विभिन्न विमान भी भाग लेंगे।
  • युद्धाभ्यास के दौरान खुफिया, निगरानी व टोही विमान से लंबी दूरी के हमले जैसी विभिन्न क्षमताओं का प्रदर्शन होगा।
  • ‘त्रिशक्ति प्रहार’ में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता भी परखी जाएगी।
  • इसमें पुणे स्थित वायुसेना की दक्षिण पश्चिमी कमान की ‘ऑपरेशनल कैपेबिलिटी’ और ‘रेडिनेस’ का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

15 नवंबर का इतिहास: साल 1949 में आज के दिन महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आपटे को फांसी दी गई थी। नाथूराम और दत्तात्रेय ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी को नई दिल्ली में गोली मारकर, उनकी हत्या कर दी थी।

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे (बाएं) और नारायण दत्तात्रेय आपटे (दाएं)।

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे (बाएं) और नारायण दत्तात्रेय आपटे (दाएं)।

  • साल 2008 में योगेंद्र इकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई थी।
  • साल 2000 में झारखंड भारत का 28वां राज्य बना था।
  • साल 1989 में पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट मैच में डेब्यू किया था।
  • साल 1986 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ था।
  • साल 1961 में यूनाइटेड नेशंस (UN) ने परमाणु हथियारों पर रोक लगा दी थी।
  • साल 1920 में जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई थी।
  • साल 1875 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था।
  • साल 1866 में भारत की पहली महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म हुआ था।
खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Bihar State Cooperative Bank has released recruitment for the post of Officer, age limit is 30 years, selection is through exam | सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 30 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

[ad_1] Hindi NewsCareerBihar State Cooperative Bank Has Released Recruitment For The Post Of Officer, Age …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *