Friday , 1 August 2025
Breaking News

Current Affairs PM Narendra Modi inaugurates Vibrant Gujarat Summit 2024, Hockey India appoints Harman Cruz as High Performance Director | करेंट अफेयर्स 10 जनवरी: ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024’ का उद्घाटन हुआ, हॉकी इंडिया ने हरमन क्रूज को हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर नियुक्त किया

[ad_1]
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs PM Narendra Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit 2024, Hockey India Appoints Harman Cruz As High Performance Director

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गेब्रिएल अटल फ्रांस के पहले गे प्रधानमंत्री बने। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट OLED डिस्प्ले टीवी अनवील हुआ। वहीं, क्लासिकल सिंगर उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

1. पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात का उद्घाटन किया: 10 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिट के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया। UAE के प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन जायद कई अन्य वर्ल्ड लीडर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ चीफ गेस्ट के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच कई बड़े समझौते हुए, जिसमें पोर्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भी शामिल है।

भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच कई बड़े समझौते हुए, जिसमें पोर्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भी शामिल है।

  • मुकेश अंबानी, पंकज पटेल, गौतम अडाणी और लक्ष्मी मित्तल समेत देश-विदेश के दिग्गज कारोबारी समिट में मौजूद रहे।
  • वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां एडिशन ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ थीम पर बेस्ड है।
  • इस इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हजीरा में भारत की पहली कार्बन फाइबर फैसिलिटी स्थापित करने की घोषणा की है।
  • अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कच्छ के खावडा में 30 गीगावॉट का रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट लगाने की घोषणा की है।
  • अडाणी ग्रुप ग्रीन सप्लाई चैन के अंतर्गत सौर पैनल, विंड टरबाइंस कॉपर और सीमेंट प्रोजेक्ट्स को भी आगे बढ़ाने का ऐलान किया है।
  • टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्ट फैक्ट्री की योजना की घोषणा की।
  • इसके अलावा, समूह अगले दो महीनों में सानंद में लिथियम-आयन बैटरी के लिए 20 गीगावॉट फैक्ट्री शुरू करने के लिए तैयार है।
  • स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल ने हजीरा में 24 मिलियन टन स्टील उत्पादन करने वाली साइट शुरु करने की बात कही है।
  • सुजुकी कंपनी गुजरात में 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश से प्लांट स्थापित करेगी।
  • वाइब्रेंट गुजरात की शुरुआत साल 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

निधन (OBITUARY)

2. क्लासिकल सिंगर उस्ताद राशिद खान का निधन: 09 जनवरी को क्लासिकल सिंगर उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ है।

पंडित भीमसेन जोशी ने राशिद खान को 'भारतीय संगीत का भविष्य' बताया था।

पंडित भीमसेन जोशी ने राशिद खान को ‘भारतीय संगीत का भविष्य’ बताया था।

  • साल 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उस्ताद राशिद खान को पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
  • साल 2006 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने पद्मश्री से नवाजा था।
  • उन्होंने 11 साल की उम्र में संगीत समारोह में पहली प्रस्तुति दी थी।
  • 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की ITC संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था।
  • उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘जब वी मेट’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ में अपनी आवाज दी थी।
  • उन्होंने फिल्म ‘किसना: द वॉरियर पोएट’ के गाने काहे उजाड़ी मोरी नींद, तोरे बिना मोहे चैन नहीं, फिल्म ‘माय नेम इज खान’ का अल्लाह ही रहम, फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का तू बन जा गली जैसे मशहूर गाने गाए थे।
  • उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

3. हरमन क्रूज हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर बने: 09 जनवरी को हॉकी इंडिया ने हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर के रूप में हरमन क्रूज की नियुक्ति की घोषणा की है। वह सितंबर 2024 तक इस पद पर काबिज रहेंगे, और वह एजुकेशन पाथवे समेत हॉकी इंडिया के नेशनल जूनियर और सीनियर गेम्स को डायरेक्ट करेंगे।

नीदरलैंड्स के रहने वाले हरमन क्रूज के पास दो दशकों से ज्यादा कोचिंग का एक्सपीरियंस है।

नीदरलैंड्स के रहने वाले हरमन क्रूज के पास दो दशकों से ज्यादा कोचिंग का एक्सपीरियंस है।

  • इससे पहले हरमन क्रूज को भारतीय पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीमों के कोच के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • वह डच क्लब डेन बॉश लेडीज के मुख्य कोच हैं, और उन्होंने लगातार आठ बार टीम को यूरोपीय कप जिताया है।
  • वह साल 2016 से 2023 तक बेलारूस की इनडोर और आउटडोर टीमों के मुख्य कोच रह चुके हैं।
  • वह साल 2006 से 2008 तक नीदरलैंड्स की इनडोर महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच और साल 2008 से 2010 तक नीदरलैंड्स टीम के मुख्य कोच रहे थे।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. गेब्रिएल अटल फ्रांस के पहले गे पीएम बने: 09 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गेब्रिएल अटल को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 34 वर्षीय गेब्रिएल फ्रांस के सबसे युवा और पहले गे प्रधानमंत्री हैं।

गेब्रिएल अटल इससे पहले मैक्रों सरकार में शिक्षा मंत्री के पद पर नियुक्त थे।

गेब्रिएल अटल इससे पहले मैक्रों सरकार में शिक्षा मंत्री के पद पर नियुक्त थे।

  • गेब्रिएल साल 2016 में मैक्रों के साथ आए और फिर साल 2020 से 2022 तक सरकार के प्रवक्ता रहे।
  • उन्हें जुलाई 2023 में शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • गेब्रिएल ने पूर्व पीएम एलिजाबेथ बोर्न की जगह ली है।
  • एलिजाबेथ ने आप्रवासन के कारण पैदा हुए राजनीतिक तनाव को लेकर 08 जनवरी को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • एलिजाबेथ बोर्न ने मई 2022 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

5. साउथ कोरिया में 110 साल बाद डॉग मीट पर बैन: 09 जनवरी को साउथ कोरिया की संसद में डॉग मीट पर बैन से जुड़ा कानून पास हो गया है। इस कानून के पक्ष में 208 सांसदों ने वोटिंग की, जिसके विरोध में कोई वोट नहीं आया।

साउथ कोरिया के एनिमल एक्टिविस्ट यूंग सियोन ने बताया कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि इस जन्म में मुझे इतना बड़ा फैसला देखने को मिलेगा।

साउथ कोरिया के एनिमल एक्टिविस्ट यूंग सियोन ने बताया कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि इस जन्म में मुझे इतना बड़ा फैसला देखने को मिलेगा।

  • नए कानून में कई धाराएं हैं, जिनको पूरी तरह से साल 2027 तक अमल में लाया जाएगा।
  • साउथ कोरिया में डॉग मीट खाने की परंपरा 110 साल पुरानी है।
  • नए कानून के लागू होने के बाद डॉग ब्रीडिंग, स्लाटर हाउस के साथ ही डॉग्स के बेचने और इनका मीट खाने पर रोक लग जाएगी।
  • अगर किसी ने कानून तोड़ा तो उसे तीन साल जेल या जुर्माना देना होगा।
  • नए स्लॉटर हाउस और डॉग फॉर्म्स पर फौरन रोक लगा दी गई है।
  • ट्रेडर्स को राहत देते हुए नए कानून में 3 साल का ग्रेस पीरियड दिया गया है।
  • इस कारोबार से जुड़े लोग इन तीन साल में किसी दूसरे बिजनेस या नौकरी को चुन सकते हैं, जिसमें सरकार भी मदद करेगी।
  • ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल के मुताबिक, साउथ कोरिया के अलावा चीन, फिलिपिंस, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम, इंडोनेशिया, कंबोडिया सहित भारत के नगालैंड में भी कुत्ते के मीट का व्यापार होता है।
  • 4 जुलाई 2020 को नागालैंड के चीफ सेक्रेटरी ने ऑर्डर जारी कर डॉग मीट के इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था।

6. दुनिया की पहली ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी: 09 जनवरी को अमेरिका के लॉस वेगास में साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 का आगाज हो गया। इस इवेंट में दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट OLED डिस्प्ले टीवी अनवील किया है।

साउथ कोरिया की कंपनी LG ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी पेश किया है।

साउथ कोरिया की कंपनी LG ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी पेश किया है।

  • इसमें 77 इंच का एक ग्लास डिस्प्ले लगा हुआ है, जो ट्रांस्पेरेंट है।
  • इससे स्क्रीन पर दिखने वाली इमेजेस नकली होलोग्राम की तरह हवा में तैरती हुई दिखाई देती है।
  • LG सिग्नेचर OLED टीवी को इस साल के अंत में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेगा।
  • डिस्प्ले के बारे में LG ने बताया कि बंद होने पर यह ‘व्यावहारिक रूप से इनविजिबल’ हो जाता है।
  • टीवी एक जीरो कनेक्ट बॉक्स के साथ आता है, जो टीवी पर वायरलेस टेक्नीक की मदद से डिस्प्ले पैनल पर वीडियो और ऑडियो ट्रांसमिट करता है।
  • चार दिवसीय इस शो में कंपनियां इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ ऑटो, हेल्थ और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई प्रोडक्ट्स पेश किए जा रहे हैं।
  • यहां सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर चर्चा है और कई AI से लैस कई प्रोडक्ट्स यहां देखने को मिल रहे हैं।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

10 जनवरी का इतिहास: साल 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज के दिन (10 जनवरी) को हर साल ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। दुनियाभर में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए और इसे बढ़ावा देने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम 'हिंदी- पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना' है।

विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम ‘हिंदी- पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना’ है।

  • साल 2020 में ओमान के महामहिम सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद का 79 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।
  • साल 1994 में प्रसिद्ध कवि एवं लेखक सम्पूर्णानंद का निधन हुआ था।
  • साल 1974 में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का जन्म हुआ था।
  • साल 1963 में भारत सरकार ने ‘स्वर्ण नियंत्रण योजना’ की शुरुआत की थी।
  • साल 1916 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्राज्य को हराया था।
  • साल 1863 में लंदन में दुनिया की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरु हुई थी।
  • साल 1839 में भारतीय चाय इंग्लैंड पहुंची थी।
खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Bihar State Cooperative Bank has released recruitment for the post of Officer, age limit is 30 years, selection is through exam | सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 30 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

[ad_1] Hindi NewsCareerBihar State Cooperative Bank Has Released Recruitment For The Post Of Officer, Age …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *