







- Hindi News
- Career
- Current Affairs, PM Modi Inaugurates Ayodhya Dham Junction, Interest Rate Of Sukanya Samriddhi Yojana Increased
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय नौसेना ने अधिकारियों के एपॉलेट्स का नया लोगो जारी किया। अर्जेंटीना ने BRICS में शामिल होने से इंकार कर दिया। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
इनॉगरेशन (INAUGURATION)
1. पीएम मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन किया: 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने दो अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

इस मौके पर पीएम मोदी के साथ साज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांसद लल्लू सिंह समेत रेलवे अधिकारी मौजूद थे।
- एक वंदे भारत और एक अमृत भारत अयोध्या से रवाना की गई।
- बाकी पांच वंदे भारत और एक अमृत भारत का संचालन अन्य स्टेशनों से हुआ।
- अमृत भारत अयोध्या से दरभंगा के लिए, जबकि वंदे भारत ट्रेन अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
- एक अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा-अयोध्या धाम जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल तक चलेगी।
- दूसरी ट्रेन मालदा टाउन से बेंगलुरु के बीच चलेगी।
- वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अयोध्या धाम जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल, माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली, अमृतसर-दिल्ली, कोयंबटूर-बेंगलुरु, मंगलुरु-मडगांव और जालना-मुंबई है।
- अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को राम मंदिर की तर्ज पर 10 हजार स्क्वायर मीटर में 2 फ्लोर में बना है।
- स्टेशन को बंशी पहाड़पुर के पत्थरों से एक मुकुट, दो शिखर और आद पिरामिडों से मंदिर की आकृति दी गई है।
- भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए 6 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए गए है।
- दिव्यांगों के लिए शौचालय और बच्चों की देखभाल के लिए अलग से कमरा बनाया गया है।
- होटल के कमरे की तरह ट्रिपल बेड डॉरमेट्री, फूड प्लाजा, क्लॉक रूम, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और स्टेशन मास्टर कक्ष के अलावा रुकने के लिए 214 बेड की डोरमेट्री भी है।
डिफेंस (DEFENCE)
2. नौसेना अफसरों के कंधों पर शिवाजी की राजमुद्रा का बैज: 29 दिसंबर को भारतीय नौसेना ने एडमिरल, वाइस एडमिरल और रियर एडमिरल रैंक के अधिकारियों के एपॉलेट्स (अधिकारियों के कंधों पर लगने वाला बैज) का नया लोगो जारी कर दिया है। यह लोगो शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से इंस्पायर है।

भारतीय नौसेना ने एडमिरल्स एपॉलेट्स का नया डिजाइन नौसेना ध्वज से लिया है।
- नए एपॉलेट्स में मराठा शासक की राजमुद्रा को लाना गुलामी की मानसिकता छोड़ने की कोशिश है।
- इसे अंग्रेजी राज की नेल्सन रिंग की जगह बदला गया है।
- गोल्डन नेवी बटन गुलामी की मानसिकता को दूर करने के संकल्प को दोहराता है।
- अष्टकोणीय (ऑक्टागोनल) आठ दिशाओं का प्रतीक है, जो सेना की सर्वांगीण दीर्घकालिक दृष्टि को दर्शाता है।
- तलवार देश की शक्ति में अग्रणी बनने और प्रभुत्व के जरिए जंग जीतने, विरोधियों को हराने और हर चुनौती पर काबू पाने के नौसेना के उद्देश्य को दिखाती है।
- टेलीस्कोप बदलती दुनिया में दृष्टि, दूरदर्शिता और मौसम पर नजर रखने का प्रतीक है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. BRICS में शामिल नहीं होगा अर्जेंटीना: 29 दिसंबर को अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने BRICS में शामिल होने से इंकार कर दिया है। नए सदस्य देशों की सूची से अर्जेंटीना का नाम हटाने के लिए उन्होंने भारत सहित दूसरे BRICS लीडर्स को लेटर लिखा है।

मिलेई ने बताया कि अर्जेंटीना के लिए फिलहाल BRICS का सदस्य बनना सही नहीं है, लेकिन हम ट्रेड और इनवेस्टमेंट फ्लो बढ़ाने के लिए इस संगठन के साथ द्विपक्षीय संबंध बनाए रखना चाहते हैं।
- अर्जेंटीना में नवंबर में राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए थे, इसमें दक्षिणपंथी नेता जेवियर मिलेई ने जीत हासिल की थी।
- 1 जनवरी को 6 नए देश आधिकारिक तौर पर BRICS के सदस्य बनने वाले थे।
- इनमें मिस्र, ईरान, इथियोपिया, सऊदी अरब, UAE और अर्जेंटीना का नाम किया गया था।
- दुनिया में विकासशील और गरीब देशों के पक्ष को रखने के लिए BRICS संगठन का गठन किया गया था।
- BRICS पांच देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका का ग्रुप है।
- इन 5 देशों का दुनिया की आबादी में 42%, GDP में 27% और ग्लोबल ट्रेड में 18% कोंट्रिब्यूशन है।
- भारत साल 2012 और 2016 में BRICS समिट की मेजबानी कर चुका है।
4. चीन ने नेवी चीफ को नया रक्षा मंत्री बनाया: 29 दिसंबर को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने डोंग जुन को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। वह पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू की जगह मंत्री बनाए गए हैं। चीन में डिफेंस मिनिस्टर का पद 4 महीने से खाली था।

डोंग जुन चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के नेवी चीफ थे।
- साल 2021 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में नेवी चीफ बनने और जनरल रैंक हासिल करने से पहले जुन पूर्वी कमान संभाल रहे थे, यह चीनी नौसेना की सबसे अहम कमान है।
- बाद में इसे ईस्टर्न थिएटर कमांड कहा जाने लगा, ताइवान को चीन में मिलाने की जिम्मेदारी इसी कमान के पास है।
- इसके अलावा जुन दक्षिणी कमान के भी चीफ रह चुके हैं।
- ये कमान सबसे विवादित समुद्री क्षेत्र ‘साउथ चाइना सी’ या दक्षिण चीन सागर की जिम्मेदारी संभालती है।
- यहां चीन का फिलीपींस समेत कई देशों से विवाद है और इस वक्त अमेरिकी वॉरशिप भी यहां मौजूद हैं।
- पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू अगस्त से गायब हैं, वो 29 अगस्त के बाद से पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आए थे।
- इसके बाद अक्टूबर में उन्हें पद से हटा दिया गया था। चीन ने उन्हें बिना कारण बताए हटाया था, वो अभी कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है।
- शांगफू पर करप्शन के आरोप थे, वह हथियार खरीद से जुड़े मामलों में जांच का सामना कर रहे थे।
बिजनेस (BUSINESS)
5. दीपिका पादुकोण बनीं हुंडई की ब्रांड एंबेसडर: 29 हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। दीपिका बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के बाद कंपनी की तीसरी आइकन हैं।

दीपिका कंपनी की अपकमिंग मिडसाइज SUV क्रेटा का फेसलिफ्ट लॉन्च करेंगी।
- हुंडई क्रेटा का लॉन्चिंग इवेंट 16 जनवरी 2024 को होगा।
- 58 वर्षीय शाहरुख 25 साल से भी ज्यादा समय से साउथ कोरियाई कंपनी हुंडई से जुए हुए हैं।
- कंपनी ने हाली में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को नई लॉन्च की गई माइक्रो SUV एक्सटर के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था।
- नवंबर 2023 में हुंडई ने भारत में कुल 49,451 यूनिट सेल कीं, जो नवंबर 2022 में बेची गई 48,002 यूनिट से 3.01% ज्यादा है।
- भारत दक्षिण कोरियाई कंपनी के लिए तीसरा सबसे बड़ा ग्लोबल मार्केट है, जो मार्केट शेयरिंग के मामले में सिर्फ अमेरिका और यूरोपीय संघ से पीछे है।
- साल 2023 में भारतीय बाजार ने हुंडई की वैश्विक बिक्री में 18.6% का योगदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्कीम (SCHEME)
6. सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 0.2% बढ़ी: 29 दिसंबर को केंद्र सरकार ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसमें सुकन्या समृद्धि योजना में 0.20% और 3 साल के टाइम डिपॉजिट दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की है। अन्य योजनाओं की दरों में बदलाव नहीं किया गया है।

इससे पहले 29 सितंबर को सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए RD पर दरों में 0.20% की बढ़ोतरी की थी।
- सुकन्या स्कीम की ब्याज दर पहले 8% और तीन साल के टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर 7% थी।
- यह लगातार छठी तिमाही है जब इन स्कीम की दरों में बढ़ोतरी हुई है।
- वित्त मंत्रालय ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में लगातार नौ तिमाहियों तक बदलाव नहीं किया था, इसके बाद अक्टूबर-दिसंबर 2022 से इसे बढ़ाना शुरू किया है।
- सुकन्या समृद्धि योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के एक भाग के रूप में लॉन्च किया था।
- यह योजना बेटी की की शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए है।
- स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों का हर तिमाही में रिव्यू होता है, इनकी ब्याज दरें तय करने का फॉर्मूला श्यामला गोपीनाथ समिति ने दिया था।
- समिति ने सुझाव दिया था कि इन स्कीम की ब्याज दरें समान मैच्योरिटी वाले सरकारी बॉन्ड के यील्ड से 0.25-1.00% ज्यादा होनी चाहिए।
- स्मॉल सेविंग स्कीम भारत में हाउसहोल्ड सेविंग का मेजर सोर्स हैं और इसमें 12 इंस्ट्रूमेंट शामिल हैं, इन स्कीम्स में डिपॉजिटर्स को उनके पैसे पर तय ब्याज मिलता है।
- सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स से हुए कलेक्शन को नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड (NSSF) में जमा किया जाता है।
- स्मॉल सेविंग स्कीम्स सरकारी घाटे के फाइनेंसिंग की सोर्स के रूप में उभरी हैं।
आज का इतिहास(TODAY’S HISTORY)
30 दिसंबर का इतिहास: साल में 1971 आज ही के दिन भारत के महान वैज्ञानिक और पद्म विभूषण विजेता विक्रम अंबालाल साराभाई का निधन तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उन्होंने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की स्थापना की थी। उन्होंने साउथ इंडिया में थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन की भी स्थापना की थी।

साल 1996 में डॉ विक्रम अंबालाल साराभाई को परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
- साल 2018 में भारत के प्रसिद्ध फिल्म प्रड्यूसर और डायरेक्टर मृणाल सेन का निधन हुआ था।
- साल 2008 में सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीता था।
- साल 1996 में ग्वाटेमाला में 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हुआ था।
- साल 1990 में हिंदी के साहित्यकार और पत्रकार रघुवीर सहाय का निधन हुआ था।
- साल 1975 में अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ था।
- साल 1943 में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया था।
- साल 1935 में प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का जन्म हुआ था।
- साल 1906 में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई थी।
- साल 1893 में रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
- साल 1865 में नोबेल प्राइज विनर ब्रिटिश लेखक और कवि रुडयार्ड किपलिंग का जन्म हुआ था।
- साल 1803 में ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा और भरूच पर नियंत्रण किया था।
- साल 1706 में पुड्डुचेरी के संस्थापक और गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ था।
[ad_2]
Source link