






- Hindi News
- Career
- Current Affairs Logo And Booklet Launch Of Bharat Mobility Global Expo 2024, G Rammohan Rao Becomes New ED Of SEBI
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (मध्य) ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ का लोगो और बुकलेट लॉन्च किया।
SEBI ने गोविंदयापल्ली राम मोहन राव को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। अमेरिकन टॉवर कॉर्पोरेशन ने अपनी इंडिया यूनिट ATC India को बेचने की घोषणा की। वहीं, ISRO ने फ्यूल सेल तकनीक का सफल परीक्षण किया है।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. ISRO ने फ्यूल सेल का सफल परीक्षण किया: 05 जनवरी को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने फ्यूल सेल तकनीक का सफल परीक्षण किया है। यह तकनीक ISRO के फ्यूचर मिशन और डाटा इकट्ठा करने के लिहाज से बेहद अहम है।

फ्यूल सेल पेलोड, जिसे PSLV-C58 रॉकेट से स्पेस में टेस्टिंग के लिए भेजा गया है।
- 1 जनवरी को ISRO ने PSLV-C58 रॉकेट लॉन्च किया था, जो 4 स्टेज वाला रॉकेट है।
- रॉकेट की चौथी स्टेज ने XPOSAT सैटेलाइट को 650 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित किया।
- इसके बाद इस स्टेज को पृथ्वी की 300 किलोमीटर की कक्षा में एक्सपेरिमेंट के लिए लाया गया था।
- इसी में से एक पेलोड 100W क्लास पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन फ्यूल सेल आधारित पावर सिस्टम (FCPS) था।
- टेस्ट के दौरान फ्यूल सेल के हाई प्रेशर वेसल्स में स्टोर की गई हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों से 180W बिजली पैदा हुई।
- इस तकनीक से अंतरिक्ष में बिजली और पानी बन सकेगा, इस फ्यूल सेल को स्पेस स्टेशन के लिए बनाया गया है।
- स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में मौजूद ऐसी प्रयोगशाला है, जहां इंसान रहते हैं।
- ISRO का नया फ्यूल सेल दोनों बिजली और पानी की जरूरतों को पूरा करेगा।
- इस टेस्ट से स्पेस में पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन फ्यूल सेल ऑपरेशन का आकलन किया गया।
- फ्यूचर मिशन्स के सिस्टम को डिजाइन करने के लिए डेटा भी कलेक्ट किया गया।
2. HPTDC के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग: 05 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने देशभर के पर्यटकों के लिए कमरों की ऑनलाइन बुकिंग शुरु करने की घोषणा की है। इसके लिए सरकारी उपक्रम HPTDC अब ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी (OTA) प्राइवेट बुकिंग एजेंसियों से टाई-अप करने जा रहा है।

HPTDC के MD राजीव कुमार ने अपने होटल के प्रमुख और यूनिट मैनेजर को एक सर्कुलर जारी कर होटलों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
- हिमाचल प्रदेश में HPTDC के पास शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित अलग-अलग लोकेशन पर 50 से ज्यादा होटल हैं।
- OTA के जरिए बुकिंग से निगम के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ेगी और प्राइवेट होटलों के साथ प्रतिस्पर्धा होगी।
- अभी तक HPTDC के होटलों में बुकिंग के लिए निगम की साइट पर जाकर बुकिंग करवानी पड़ती थी।
- इस सुविधा के शुरू होने के बाद पर्यटक कस्टमर रेटिंग भी कर सकेंगे।
बिजनेस (BUSINESS)
3. ATC India का अधिग्रहण करेगी ब्रुकफील्ड: 05 जनवरी को अमेरिका की कंपनी अमेरिकन टॉवर कॉर्पोरेशन ने अपनी इंडिया यूनिट ATC India को बेचने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के निवेश वाली डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (DIT) के साथ 2 अरब डॉलर का समझौता किया है।

ATC India की पूरी 100% इक्विटी हिस्सेदारी बेची जाएगी।
- ATC India के पास देशभर में लगभग 78,000 साइट्स का पोर्टफोलियो है।
- इस डील के बाद ATC India देश की सबसे बड़ी दूरसंचार टॉवर प्रबंधन करने वाली कंपनी बन जाएगी।
- यह भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में ब्रुकफील्ड का तीसरा अधिग्रहण होगा।
- साल 2022 में ब्रुकफील्ड ने 5 हजार इनडोर बिजनेस सॉल्यूशन साइट्स और छोटी सेल साइटों का एक पोर्टफोलियो हासिल किया था, जिसने 5G के रोलआउट को आगे बढ़ाने में मदद की थी।
- कंपनी के पास लगभग 1,75,000 टॉवरों का पोर्टफोलियो है, जो साल 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रियल इनवेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड से हासिल किए गए थे।
- DIT समिट डिजीटल और क्रेस्ट डिजीटल के जरिए भारत में ब्रुकफील्ड के टेलिकॉम टॉवर का कारोबार संचालन करती है।
नियुक्त (APPOINTMENT)
4. जी राममोहन राव SEBI के नए ED बने: 04 जनवरी को सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने गोविंदयापल्ली राम मोहन राव को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। राव की यह नियुक्ति साल 2027 तक प्रभावी रहेगी।

जी राममोहन राव इस नियुक्ति के साथ SEBI में इन्वेस्टिगेशन और इंटरनल इंस्पेक्शन डिपार्टमेंट को संभालेंगे।
- राव इससे पहले SEBI में रीजनल डायरेक्टर का पद संभाल रहे थे।
- जहां वो 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच समन्वय का काम देख रहे थे।
- उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, और वो ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से MBA कर चुके हैं।
- उनके पास एडवोकेट की डिग्री भी है, और वो एक सर्टिफाइड फ्रॉड एग्जामिनर भी हैं।
- SEBI भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक डोमेन के तहत देश में सिक्योरिटीज और कमोडिटी बाजार के लिए रेगुलेटरी बॉडीज है।
- SEBI की स्थापना 12 अप्रैल 1988 को हुई थी, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में स्थित है।
लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)
5. ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ का लोगो और बुकलेट लॉन्च: 05 जनवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मेगा मोबिलिटी शो ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ के लिए लोगो और बुकलेट लॉन्च किया। यह कार्यक्रम 1 से 3 फरवरी 2024 के बीच नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल इंडिया (EEPC INDIA) द्वारा कोऑर्डिनेट किया जा रहा है।
- इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा देशों के 600 से ज्यादा एग्जीबिटर शामिल होंगे।
- इनमें जापान, जर्मनी, कोरिया, ताइवान और थाईलैंड समेत कई देश हिस्सा लेंगे।
- इस ऑटो सो में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों समेत ऑटोमैकेनिक वाहनों की प्रदर्शनी की जाएगी।
- इसमें हाइब्रिड, सीएनजी और बायो फ्यूल से चलने वाले वाहनों की भी प्रदर्शनी की जाएगी।
- ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ भारत सरकार द्वारा एक पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देना है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
06 जनवरी का इतिहास: साल 1885 में आज ही के दिन भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन हुआ था। वे हिन्दी में आधुनिकता के पहले रचनाकार थे। उन्होंने लगभग 21 काव्य ग्रंथों, 48 प्रबंध काव्य तथा सैकड़ों मुक्त काव्य रचनाएं की थीं। इनका मूल नाम ‘हरिश्चन्द्र’ था, ‘भारतेन्दु’ उनकी उपाधि थी।

आधुनिक हिंदी के पितामाह कहे जाने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन 35 वर्ष की उम्र में हुआ था।
- साल 2017 में बॉलीवुड के फेमस एक्टर ओम पुरी का निधन हुआ था।
- साल 2010 में नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद नगर विहार सेक्शन की मेट्रो ट्रेनों का परिचालन शुरु हुआ था।
- साल 2009 में जम्मू-कश्मीर के 8वें मुख्यमंत्री गुलाम मोहम्मद शाह का निधन हुआ था।
- साल 1989 में इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई थी।
- साल 1983 में इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।
- साल 1976 में चीन ने लोप नोर इलाके में परमाणु परीक्षण किया था।
- साल 1966 में ऑस्कर विनर इंडियन सिंगर ए आर रहमान का जन्म हुआ था।
- साल 1950 में ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी थी।
- साल 1947 में इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया था।
- साल 1664 में छत्रपति शिवाजी हमाराज ने सूरत पर हमला किया था।
- साल 1316 में खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन हुआ था।
[ad_2]
Source link