Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Current Affairs Leena Nair was chosen as the Person of the Year by Time Magazine, Sameer Shah became the first Indian-origin BBC Chairman. | करेंट अफेयर्स 23 फरवरी: टाइम मैग्जीन ने लीना नायर को पर्सन ऑफ द ईयर चुना, समीर शाह पहले भारतीय मूल के BBC चेयरमैन बने

[ad_1]
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Leena Nair Was Chosen As The Person Of The Year By Time Magazine, Sameer Shah Became The First Indian origin BBC Chairman.

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चांद के साउथ पोल पर पहले प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट ने लैंडिंग की। केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक 4 देशों में प्याज का निर्यात करने की अनुमति दी। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हुआ।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

निधन (OBITUARY)

1. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन: 23 फरवरी को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को 21 फरवरी को हार्ट अटैक आया था। तब से वे ICU में भर्ती थे।

मनोहर जोशी ने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

मनोहर जोशी ने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

  • जोशी ने 1967 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था।
  • मनोहर जोशी 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे।
  • वे 1995-99 तक शिवसेना-बीजेपी की गठबंधन सरकार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।
  • वे अटल सरकार में 1999-2002 तक भारी उद्योग मंत्री रहे।
  • जोशी 2002 से 2004 तक लोकसभी स्पीकर रहे।
  • वे 2006 से 2012 तक वे राज्यसभा मेंबर भी रहे।
  • मनोहर जोशी का जन्म 2 दिसंबर 1937 को रायगढ़ के नंदवी गांव में हुआ था।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. चांद के साउथ पोल पर उतरा पहला प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट: 23 फरवरी को अमेरिका की ह्यूस्टन बेस्ड प्राइवेट कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स का लैंडर ओडिसियस चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड हो गया है। इसे 15 फरवरी 2024 को लॉन्च किया गया था।

भारतीय समय के मुताबिक, 4 बजकर 53 मिनट पर स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग हुई।

भारतीय समय के मुताबिक, 4 बजकर 53 मिनट पर स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग हुई।

  • ओडिसियस मून लैंडिंग करने वाला किसी प्राइवेट कंपनी का पहला स्पेसक्राफ्ट बन गया है।
  • अमेरिका दूसरा देश है जो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरा।
  • इससे पहले 23 अगस्त 2023 को भारत के चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हुई थी।
  • लैंडिंग से पहले ओडिसियस के नेविगेशन सिस्टम में कुछ खराबी आई थी, जिसके बावजूद लैंडिंग कराई गई।
  • ओडिसियस मून मिशन का मकसद चांद पर मौजूद धूल की स्टडी करना है।
  • ओडिसियस जिस जगह पर लैंड हुआ है उसे मालापर्ट के नाम से जाना जाता है, यहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती।
  • यह इलाका उन जगहों की शॉर्टलिस्ट में है, जहां अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA आर्टिमिस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने पर विचार कर रहा है।
  • 51 साल में पहली बार कोई अमेरिकी मिशन चांद पर उतरा है।
  • इसके पहले 1972 में अपोलो 17 मिशन ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।

3. डॉ समीर शाह पहले भारतीय मूल के BBC चेयरमैन बने: 22 फरवरी को भारत में जन्मे डॉ. समीर शाह को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) का चेयरमैन नियुक्ति किया। शाह 40 साल से ज्यादा समय से यूके ब्रॉडकास्टिंग में काम कर रहे हैं।

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स से मंजूरी मिलने के बाद डॉ समीर शाह को नियुक्त किया गया।

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स से मंजूरी मिलने के बाद डॉ समीर शाह को नियुक्त किया गया।

  • डॉ. समीर शाह का कार्यकाल मार्च 2028 तक रहेगा।
  • 72 वर्षीय शाह 4 मार्च को चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
  • बतौर BBC चेयरमैन शाह हफ्ते में 3 दिन काम करेंगे, जिसके लिए उन्हें सालाना 1.67 करोड़ की तनख्वाह मिलेगी।
  • शाह इससे पहले BBC के बोर्ड में डायरेक्टर के पद पर रह चुके हैं।
  • वो BBC में राजनीतिक और करेंट अफेयर्स से जुड़े मामलों के अहम भूमिका निभा चुके हैं।
  • शाह को टेलीविजन में सेवाओं के लिए 2019 में महारानी एलिजाबेथ ने CBE यानी कमांडर ऑफ मोस्ट एक्सिलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

नेशनल (NATIONAL)

4. चार देशों को प्याज निर्यात की अनुमति मिली: 22 फरवरी को केंद्र सरकार ने व्यापारियों को 31 मार्च तक 4 देशों में प्याज का निर्यात करने की अनुमति दे दी है। अब प्याज व्यापारी बांग्लादेश, मॉरीशस, बहरीन और भूटान को प्याज एक्सपोर्ट कर सकेंगे।

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्याज निर्यात का फैसला विदेश मंत्रालय की सिफारिश के बाद लिया गया।

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्याज निर्यात का फैसला विदेश मंत्रालय की सिफारिश के बाद लिया गया।

  • इन चारों देशों के लिए कुल मिलाकर 54,760 टन प्याज निर्यात करने की अनुमति मिली है।
  • बांग्लादेश को 50,000 टन और मॉरीशस को 1,200 टन प्याज निर्यात की जाएगी।
  • बहरीन को 3,000 हजार टन और भूटान को 560 टन प्याज का निर्यात किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार ने 8 दिसंबर 2023 को प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी।
  • सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और मूल्यवृद्धि को रोकने के लिए 31 मार्च तक प्रतिबंध लगाया था।

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)

5. टाइम मैग्जीन पर 12 महिलाओं को जगह मिली: 21 फरवरी को टाइम मैग्जीन ने विमेन पर्सन ऑफ द ईयर 2024 की लिस्ट जारी की। इस साल मैग्जीन ने दुनिया की 12 महिलाओं को शामिल किया है। भारतीय मूल की महिला लीना नायर को मैग्जीन में जगह मिली है।

लीना नायर लग्जरी ब्रांड CHANNEL कंपनी की CEO हैं।

लीना नायर लग्जरी ब्रांड CHANNEL कंपनी की CEO हैं।

  • इस लिस्ट में बार्बी फिल्म की डायरेक्टर ग्रेटा गार्विग को भी शामिल किया गया है।
  • इस लिस्ट में शामिल टेनिस प्लेयर कोको गौफ 2023 की सबसे महंगी खिलाड़ी रही हैं।
  • हॉलीवुड एक्ट्रेस ताराजी पेंदा हेंसन और अमेरिकी साइंटिस्ट मार्लेना स्कोनबर्ग भी शामिल हैं।
  • इस लिस्ट में इकोनॉमिक्स में नोबेल प्राइज विनर क्लौडिया गोल्डेन भी हैं।
  • टाइम हर साल ऐसी महिलाओं की लिस्ट जारी करता है, जिनकी कोशिशों और उपलब्धियों से समाज में बदलाव आता है।
  • ये राइटर, पॉलिटिशियन, सिनेमा, म्यूजिक या सोशल वर्कर जैसी किसी भी क्षेत्र से जुड़ी हो।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

23 फरवरी का इतिहास: साल 1868 में आज के दिन ही अमेरिकी साइंटिस्ट मार्टिन हेल ने इलेक्ट्रोलिटिक मेथड से एल्युमिनियम बनाया था। इससे धातु का इंडस्ट्रियल इस्तेमाल बढ़ गया। एल्युमिनियम पृथ्वी की पपड़ी में सबसे प्रचुर मात्रा में पाई जाने वाली धातु है।

हल्की और सस्ती होने की वजह से एल्युमिनियम और उससे बनी धातुओं का प्रचलन तब से बराबर बढ़ता चला जा रहा है।

हल्की और सस्ती होने की वजह से एल्युमिनियम और उससे बनी धातुओं का प्रचलन तब से बराबर बढ़ता चला जा रहा है।

  • 2010 में भारत के मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई थी।
  • 1969 में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला का निधन हुआ था।
  • 1952 में कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया था।
  • 1940 में रूसी सेनाओं ने यूनान के पास लासी द्वीप पर कब्जा किया था।
  • 1913 में भारत के प्रसिद्ध जादूगर पी सी सरकार का जन्म हुआ था।
  • 1468 में छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग का निधन हुआ था।
खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Bihar State Cooperative Bank has released recruitment for the post of Officer, age limit is 30 years, selection is through exam | सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 30 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

[ad_1] Hindi NewsCareerBihar State Cooperative Bank Has Released Recruitment For The Post Of Officer, Age …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *