







- Hindi News
- Career
- Current Affairs Dr Mohan Yadav Becomes The 20th Chief Minister Of Madhya Pradesh, Country First E excavator Launched In EXCON 2023
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। क्वालिटी ऑफ लिविंग सिटी रैंकिंग 2023 में हैदराबाद भारत का सबसे बेहतर शहर बना। वहीं, हॉलीवुड के मशहूर एक्टर आंद्रे ब्रूघेर का निधन हो गया है।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए सीएम बने: 13 दिसंबर को भोपाल में बीजेपी के नेता डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मोहन यादव को शपथ दिलाई।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए।
- 58 वर्षीय डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री बने हैं।
- उन्होंने साल 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव के साथ राजनीतिक करियर शुरु किया था।
- वह साल 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
- साल 2018 में दूसरी बार विधायक बने और शिवराज सरकार ने उच्च शिक्षा मंत्री बने थे।
2. विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे सीएम बने: 13 दिसंबर को विधानसभा चुनाव 2023 में जीत के बाद बीजेपी नेता विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की है।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ समारोह का आजोयन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई।
- विष्णुदेव साय प्रदेश के पहले निर्विवादित आदिवासी सीएम बने हैं।
- उन्होने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1989 में बगिया के सरपंच पद से की थी।
- साल 1990 में वह तपकरा विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे।
- साल 1999 से वह रायगढ़ लोकसभा सीट से चार बार सांसद चुने गए।
- उन्हें साल 2011 और 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
- विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की।
निधन: (OBITUARY)
3. ‘ब्रूकलिन 99’ के कैप्टन रेयमंड का निधन हुआ: 11 दिसंबर को हॉलीवुड के मशहूर एक्टर आंद्रे ब्रूघेर का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे, जिस वजह से उनका निधन हुआ है।

आंद्रे ने साल 2013 से 2021 के बीच टेलीकास्ट हुई हॉलीवुड की मशहूर टीवी सीरीज ‘ब्रूकलिन 99’ में कैप्टन रेयमंड का रोल निभाया था।
- आंद्रे ब्रूघेर ‘फैंटेस्टिक 4’ और ‘पैसेंजर्स’ जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आए थे।
- वह अपने कॉमिक रोल के लिए हॉलीवुड में काफी मशहूर थे।
- उन्होंने साल 1993 से 1999 तक टेलीकास्ट हुई ड्रामा सीरीज ‘होमिसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट’ में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले किया था, जिससे उन्हें पहचान मिली थी।
- उन्हें 11 बार प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है, जिसमें से दो बार वो एमी विजेता बने हैं।
- एमी के अलावा उन्हें 2 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है।
- साल 1997 में ‘पीपल मैग्जीन’ ने आंद्रे का नाम दुनिया के 50 सबसे ब्यूटिफुल लोगों में शामिल किया था।
- साल 1962 में शिकागो में जन्मे आंद्रे ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।
रैंक एंड रिपोर्ट (RANK AND REPORT)
4. क्वालिटी ऑफ लिविंग सिटी रैंकिंग 2023: 11 दिसंबर को फाइनेंशियल सर्विस कंपनी मर्सर ने रहने के लिहाज से सभी देशों के शहरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारतीय शहरों में हैदराबाद ने पहले नंबर पर जगह बनाई है।

मर्सर की इस रैंकिंग में हैदराबाद को विश्व स्तर पर 153वीं रैंक मिली है।
- 154वीं रैंक पर पुणे है, और भारतीय शहरों में दूसरे स्थान पर है।
- बेंगलुरु 156वीं रैंक पर है, और भारतीय शहरों में तीसरा स्थान मिला है।
- लाइफ क्वालिटी रैंकिंग में दुनिया के शहरों में पहले नंबर पर ऑस्ट्रिया का विएना है।
- स्वीट्जरलैंड का ज्यूरिख दूसरे नंबर पर और न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड को तीसरा स्थान मिला है।
- मर्सर ने दुनिया भर के शहरों में प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों की सुविधाओं के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की है।
- इस लिस्ट में चेन्नई 161, मुंबई 164, कोलकाता 170 और नई दिल्ली 172वें स्थान पर है।
- मर्सर की स्थापना साल 1945 में हुई थी, जिसका हेडक्वार्टर न्यूयॉर्क में स्थित है।
लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH AND EVENT)
5. देश की पहली ईवी ट्रक निर्माता कंपनी ने ईवी डंप ट्रक लॉन्च किए: 12 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेंगलुरु में पांच दिवसीय साउथ एशिया के सबसे बड़े कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट इवेंट EXCON 2023 का शुभारंभ किया। इस इवेंट में प्रोपेल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने EXCON 2023 में दो स्वदेशी ईवी डंप ट्रक लॉन्च किए हैं।

प्रोपेल इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर वी. सेंथिलकुमार ने EXCON 2023 में स्वदेशी ईवी डंप ट्रक लॉन्च किए।
- इस इवेंट में 45 ग्रोस व्हीकल वैट वाला 470 MEV और 60 ग्रोस व्हीकल वैट वाला 470 HEV ट्रक का अनावरण किया गया।
- इन ट्रकों में 171 से 450 kWh के पॉवर की बैटरी लगाई गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 6 से 12 घंटे का ड्राइविंग समय देगी।
- सेफ्टी के लिए ट्रकों में पेलोड डिटेक्शन, ड्राइवर टायर्डनेस अलर्ट, ऑटोमेटिक हैडलेंप डिपर और क्रैश डिटेक्शन शामिल हैं।
- प्रोपेल इंडस्ट्रीज गैर सरकारी कंपनी है, जिसकी स्थापना 4 दिसंबर 2009 को हुई थी।
- इस कंपनी का हेडक्वार्टर तमिलनाडु के सुलूर में स्थित है।
6. देश का पहला ई- एक्सकेवेटर लॉन्च: 12 दिसंबर को EXCON 2023 में वोल्वो कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट (VOLVO CE) कंपनी ने देश का पहला इलेक्ट्रिक एक्सकेवेटर लॉन्च किया है। यह 50 टन कुल वजन की श्रेणी में भारत का पहला इलेक्ट्रिक एक्सकेवेटर EC500 है।

VOLVO EC500 की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (बाएं से दूसरे) और कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- VOLVO CE कंपनी ने कॉम्पैक्ट EC55 इलेक्ट्रिक का नया मॉडल भी लॉन्च किया है, जिसे शहर निर्माण और फॉरेस्ट्री के लिए डिजाइन किया गया है।
- अपनी बड़ी बैटरी के साथ यह 6 से 8 घंटे वर्किंग कर सकता है।
- इसके साथ दो इलेक्ट्रिक कॉम्पेक्टर DD40 और PT220 भी पेश किए गए।
- VOLVO CE की स्थापना साल 1832 में हुई थी, जिसका हेडक्वार्टर स्वीडन में है।
- 12 से 16 दिसंबर के बीच EXCON 2023 का आयोजन बेंगलुरु में किया जा रहा है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
13 दिसंबर का इतिहास: साल 2001 में आज के दिन दिल्ली में भारतीय संसद पर 5 आतंकियों ने हमला कर दिया था। हमला लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने किया था। इस हमले में दिल्ली पुलिस के 5 जवान समेत 9 लोगों की मौत हुई थी।

हमले के समय संसद में 200 से ज्यादा सांसद और मंत्री मौजूद थे।
- साल 2006 में वियतनाम को 150वें सदस्य के रूप में वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) में शामिल किया गया था।
- साल 2004 में इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता शुरु हुई थी।
- साल 1996 में कोफी अन्नान यूनाइटेड नेशंस (UN) के महासचिव चुने गए थे।
- साल 1981 में पोलैंड में सेना ने सत्ता कर कब्जा किया था।
- साल 1961 में मंसूर अली खान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरु किया था।
- साल 1925 में भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मी चंद्र जैन का जन्म हुआ था।
- साल 1921 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का उद्घाटन प्रिंस ऑफ वेल्स ने किया था।
- साल 1920 में नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय स्थापित हुआ था।
- साल 1675 में सिख गुरु तेग बहादुर दिल्ली में शहीद हुए थे।
[ad_2]
Source link