Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Current affairs, Disha became the country first airport female firefighter, for the first time a flight took off with cooking oil. | दिशा नाइक देश की पहली एयरपोर्ट महिला फायर फाइटर बनीं, पहली बार कुकिंग ऑयल से फ्लाइट ने उड़ान भरी

[ad_1]
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs, Disha Became The Country First Airport Female Firefighter, For The First Time A Flight Took Off With Cooking Oil.

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नया मतदाता पहचान पत्र मिला है। 54वें IFFI में हॉलीवुड एक्टर माइकल डगलस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, NASA प्रमुख ने एक भारतीय एस्ट्रोनॉट को ISS भेजने की घोषणा की है।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. राष्ट्रपति मुर्मू को नया मतदाता पहचान पत्र मिला: 28 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नया मतदाता पहचान पत्र सौंपा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब नई दिल्ली जिले से आगामी चुनाव में अपना वोट डालने की पात्र हो गई हैं।

कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति मुर्मू को 'विशेष सारांश संशोधन 2024' के बारे में भी अवगत कराया, जिसके तहत दिल्ली में पहचान पत्रों में करेक्शन किया जा रहा है।

कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति मुर्मू को ‘विशेष सारांश संशोधन 2024’ के बारे में भी अवगत कराया, जिसके तहत दिल्ली में पहचान पत्रों में करेक्शन किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति मुर्मू, राष्ट्रपति भवन के आवास से पहले ओडिशा की नागरिक और मतदाता थीं।
  • उन्होंने 15 जुलाई 2022 को भारत के 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली दलित और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
  • वह मई 2015 से जुलाई 2021 तक झारखंड की 8वीं राज्यपाल भी थीं।

2. देश की पहली एयरपोर्ट महिला फायर फाइटर: 28 नवंबर को गोवा की दिशा नाइक एयरोड्रम रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग फोर्स (ARFF) का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। दिशा ने क्रैश फायर टेंडर संचालन के क्षेत्र में सफलता हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

दिशा गोवा में मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ARFF टीम में कार्यरत हैं।

दिशा गोवा में मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ARFF टीम में कार्यरत हैं।

  • उन्होंने क्रैश फायर टेंडर का संचालन करने के लिए तमिलनाडु के नामक्कल में 6 महीने की ट्रेनिंग ली है।
  • दिशा नाइक साल 2021 में अग्निशमन विभाग में शामिल हुईं थीं।
  • ARFF एक अग्निशमन है, जो विमानन दुर्घटनाओं और आपातकालीन स्थिति में बचाव का काम करती है।

3. भारतीय एस्ट्रोनॉट को स्पेस में भेजेगा NASA: 28 नवंबर को भारत दौरे पर आए नेशनल एयरोनॉट्स स्पेस ऑर्गेनाइजेशन (NASA) के चीफ बिल नेल्सन ने एक भारतीय एस्ट्रोनॉट को इंटनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर भेजने की घोषणा की है। NASA अगले साल तक एस्ट्रोनॉट को ISS पर भेजने के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की मदद करेगा।

NASA चीफ बिल नेल्सन (दाएं) ने केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह (बाएं) से मुलाकात की।

NASA चीफ बिल नेल्सन (दाएं) ने केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह (बाएं) से मुलाकात की।

  • साल 1984 में राकेश शर्मा के बाद कोई भारतीय ISS पर जाएगा।
  • NASA चीफ बिल नेल्सन 1986 में कोलंबिया स्पेस शटल से अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे।
  • उन्होंने भारत के पहले स्पेस स्टेशन के निर्माण में सहयोग देने की बात भी कही।
  • नासा और इसरो मिलकर अगले साल के शुरुआती क्वार्टर में NASA-ISRO सिंथेटिक अपेचर रडार (NISAR) भी लॉन्च करने वाले हैं।
  • ये दुनिया की सबसे महंगी सैटेलाइट्स में से एक होगी, जिसकी कीमत करेगी 1 अरब डॉलर है।
  • इस सैटेलाइट का इस्तेमाल पृथ्वी की सतह और उसकी जलवायु का निरीक्षण करने के लिए होगा।

अवॉर्ड (AWARD)

4. IFFI में माइकल डगलस को अवॉर्ड से सम्मानित किया: 28 नवंबर को गोवा के पणजी में दस दिवसीय 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2023 का समापन हुआ। इस फिल्म महोत्सव में हॉलीवुड एक्टर माइकल डगलस को ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत (दाएं) और बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (बाएं) ने माइकल डगलस (मध्य) को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत (दाएं) और बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (बाएं) ने माइकल डगलस (मध्य) को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया।

  • माइकल को दो अकादमी पुरस्कार, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, एक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार, सेसलि बी डेमिल पुरस्कार और AFAI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिले हैं।
  • माइकल डगलस को साल 1984 की रोमांटिक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘रोमांसिंग द स्टोन’ से पहचान मिली थी।
  • मार्वल की फिल्मों में माइकल ने ‘एंट-मैन’ (2015), ‘एंट-मैन एंड द वास्प’ (2018) और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ (2019) में हैंक पिम की भूमिका निभाई है।
  • माइकल ने द सेंटिनल, द जेवेल ऑफ द नील, द चाइना सिंड्रोम जैसी हिट फिल्में बनाई हैं।
  • IFFI 2023 में जर्मनी फिल्म एंडलेस बॉर्डर को बेस्ट फिल्म के लिए गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड मिला है।
  • वेब सीरीज पंचायत 2 को बेस्ट OTT पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 1952 में स्थापित IFFI एशिया के प्रमुख फिल्म महोत्सवों में से एक है।
  • सिनेमा की दुनिया में यादगार और बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए ‘सत्यजीत रे’ अवॉर्ड दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार भारतीय फिल्म डायरेक्टर सत्यजीत रे की याद में दिया जाने वाला अवॉर्ड है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. पहली बार कुकिंग ऑयल से फ्लाइट उड़ी: 28 नवंबर को पहली बार किसी प्लेन ने कुकिंग ऑयल को फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल कर के उड़ान भरी है। वर्जिन अटलांटिक के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरी, और अटलांटिक महासागर को पार कर न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट पर पहुंचा है।

वर्जिन अटलांटिक दुनिया का पहला 100% सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल से उड़ान भरने वाला कमर्शियल प्लेन संचालित कर रहा है।

वर्जिन अटलांटिक दुनिया का पहला 100% सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल से उड़ान भरने वाला कमर्शियल प्लेन संचालित कर रहा है।

  • इस प्लेन में वर्जिन अटलांटिक के फाउंडर रिचर्ड ब्रैनसन और परिवहन सचिव मार्क हार्पर मौजूद रहे।
  • इस दौरान फ्लाइट में टिकट खरीदकर यात्रा करने वाला कोई भी आम नागरिक मौजूद नहीं था।
  • इस फ्लाइट में इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल को 100% सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल कहा जाता है।
  • इस कुकिंग ऑयल को रिन्यूएबल बायोमास और पेट्रोलियम के कचरे से तैयार किया जाता है।
  • एडवांस एयरक्राफ्ट में इसे जेट ईंधन के तौर पर 50% मात्रा के साथ केरोसिन के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • वर्जिन अटलांटिक की स्थापना साल 1984 में हुई थी, जिसका हेडक्वार्टर लंदन में स्थित है।

निधन (OBITUARY)

6. Hathaway के VC चार्ली मुंगर का निधन: 28 नवंबर की देर रात Berkshire Hathaway के वाइस चेयरमैन और वॉरेन बफे के राइट हैंड माने जाने वाले चार्ली मुंगर का निधन हो गया है। चार्ली मुंगर 99 साल के थे। बफे की इन्वेस्टमेंट फर्म Berkshire Hathaway ने बताया कि कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में एक अस्पताल में उनका निधन हुआ है।

फोर्ब्स की 2023 की लिस्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 2.6 बिलियन डॉलर, यानी करीब 21.6 हजार करोड़ रुपए थी।

फोर्ब्स की 2023 की लिस्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 2.6 बिलियन डॉलर, यानी करीब 21.6 हजार करोड़ रुपए थी।

  • चार्ली का जन्म ओमाहा में 1 जनवरी 1924 को अल्फ्रेड और फ्लोरेंस मुंगर के घर हुआ था।
  • उन्होंने सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान सेना में रहते हुए मौसम विज्ञान की पढ़ाई की और हार्वर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया।
  • लॉ प्रैक्टिस और रियल एस्टेट निवेश से उन्होंने अपना पहला मिलियन डॉलर कमाया।
  • साल 1979 में चार्ली Berkshire Hathaway बोर्ड में वॉरेन बफे के साथ शामिल हो गए थे।
  • Berkshire Hathaway की स्थापना ऑलीवर चेज ने साल 1839 में की थी, जिसका हेडक्वार्टर अमेरिका के ओमाहा शहर में स्थित है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

29 नवंबर का इतिहास: साल 1989 में आज के दिन भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफा दिया था। बीजेपी द्वारा बोफोर्स घोटाले का आरोप लगने पर 404 सांसदों वाली कांग्रेस पार्टी, उस चुनाव में महज 193 सीटों पर सिमट गई थी।

बोफोर्स घोटाले ने कांग्रेस की जड़ें हिाला दी थीं, और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को इस्तीफा देना पड़ा था।

बोफोर्स घोटाले ने कांग्रेस की जड़ें हिाला दी थीं, और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को इस्तीफा देना पड़ा था।

  • साल 2015 में अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन हुआ था।
  • साल 2005 में शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था।
  • साल 1999 में महाराष्ट्र के नारायण गाँव में मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला था।
  • साल 1993 में भारत के मशहूर बिजनेसमैन जे.आर.डी टाटा का निधन हुआ था।
  • साल 1970 में हरियाणा 100% ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना था।
  • साल 1961 में दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आए थे।
  • साल 1916 में अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी।
  • साल 1830 में पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ था।
  • साल 1775 में सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही की खोज की थी।
खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Bihar State Cooperative Bank has released recruitment for the post of Officer, age limit is 30 years, selection is through exam | सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 30 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

[ad_1] Hindi NewsCareerBihar State Cooperative Bank Has Released Recruitment For The Post Of Officer, Age …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *