Tuesday , 26 May 2026

CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks


स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 में पहली बार CSK से खेले थे। - Dainik Bhaskar

डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 में पहली बार CSK से खेले थे।

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले एमएस धोनी भी दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे।

ब्रेविस की जगह सरफराज खेल सकते हैं

ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट या सरफराज खान को मौका मिल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

डेवाल्ड ब्रेविस ने IPL के 16 मैचों में 455 रन बनाए हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस ने IPL के 16 मैचों में 455 रन बनाए हैं।

नाथन एलिस टीम से बाहर

चेन्नई के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है।

धोनी 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं

अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है।

धोनी फिलहाल 44 साल के हैं। वे IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी।

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं।

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं।

———————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

French Open, Novak Djokovic, Tennis, Paris, Grand Slam, Djokovic Win, Roland Garros, Sports News

Hindi NewsSportsFrench Open, Novak Djokovic, Tennis, Paris, Grand Slam, Djokovic Win, Roland Garros, Sports Newsस्पोर्ट्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *