




3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिट्रोएन (Citroen) इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक कार eC3 की कीमत फिर बढ़ा दी है। इसके सभी वैरिएंट में 11 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने दूसरी बार eC3 के प्राइस में इजाफा किया है, इससे पहले अगस्त में कार की कीमत में 25 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की थी।
सिट्रोएन ने कार को इस साल फरवरी में 11.50 लाख रुपए रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। कार का लुक सिट्रोएन eC3 पेट्रोल वर्जन की तरह है। eC3 हैचबैक के इलेक्ट्रिक वर्जन में 29.2 किलोवॉट का बैटरी पैक मिलता है जो 320 मिलोमीटर की रेंज देती है। 100% डीसी चार्जिंग वाली सेगमेंट की यह पहली कार है। ये कार टाटा टियागो को टक्कर देती है।
सिट्रोएन eC3 के वैरिएंट वाइस प्राइस
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत |
लाइव | ₹11.50 लाख | ₹11.61 लाख |
फील | ₹12.38 लाख | ₹12.49 लाख |
फील वाइब पैक | ₹12.53 लाख | ₹12.64 लाख |
फील ड्यूल टोन वाइब पैक | ₹12.68 लाख | ₹12.79 लाख |
सिट्रोएन eC3 का इंफोटेनमेंट
eC3 इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 10.2 इंच के टच स्क्रीन मिलती है, जो ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 4 स्पीकर, माय सिट्रोएन कनेक्ट ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है।
फ्रेंच ऑटोमेकर कंपनी बैटरी पैक पर 7 साल या 1,40,000 किलोमीटर की वारंटी, इलेक्ट्रिक मोटर पर 5 साल या 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी और कार पर 3 साल या 1,25,000 किलोमीटर की वारंटी ऑफर कर रही है।

कार में कनेक्टिंग कार जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।



[ad_2]
Source link