Tuesday , 4 August 2026

Citroen Basalt SUV-coupe revealed | सिट्रोएन ने बेसाल्ट का कॉन्सेप्ट मॉडल रिवील किया: भारत में जुलाई के बाद लॉन्च होगी विजन कूपे SUV, टाटा कर्व को देगी टक्कर


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिट्रोएन इंडिया ने नई कूपे SUV का कॉन्सेप्ट मॉडल रिवील कर दिया है। कंपनी इस कार को बेसाल्ट विजन कूपे SUV कह रही है और इसका प्रोडक्शन भारत में ही किया जाएगा।

सिट्रोएन बेसाल्ट C-क्यूब प्रोग्राम के तहत आने वाली तीसरी कार होगी, जिस पर पहले सिट्रोएन C3 और C3 एयरक्रॉस आ चुकी है।

यह प्रोग्राम खास तौर पर भारत और दक्षिण अमेरिका जैसे बाजारों के लिए बनाया गया है, जिसका उद्देश्य कुशल और किफायती मॉडल उतारना है।

8 लाख रुपए हो सकती है कीमत
सिट्रोएन C3X नाम से पॉपुलर इस कार को भारतीय बाजार में इस साल सेकेंड हाफ में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद साउथ अमेरिकन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 8 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा की अपकमिंग कूपे SUV कर्व से होगा, लेकिन प्राइस सेगमेंट में कार हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगुन, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक और होंडा एलिवेट को भी टक्कर देगी।

सिट्रोएन बेसाल्ट विजन कूपे SUV : एक्सटीरियर
नई कूपे SUV को CMP प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है, जिस पर कंपनी की C3 हैचबैक और C3 एयरक्रॉस SUV बेस्ड हैं। कार का लुक C3 और C3 एयरक्रॉस से इन्सपायर्ड है। इसके फ्रंट में क्रोम फिनिश स्प्लिट ग्रिल और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां स्लोपिंग रूफलाइन, स्क्वायर व्हील आर्क, साइड बॉडी क्लैडिंग और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इससे कार काफी स्पोर्टी नजर आती है।

SUV को कूपे स्टाइल देने के लिए रियर प्रोफाइल काफी ऊंची दी गई है और इसमें बूट लिड को बोनट से थोड़ा ऊपर पोजिशन किया गया है। इसमें रैपअराउंड LED टेललैंप्स और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ ऊंचा बंपर भी दिया गया है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

एपल के एप स्टोर पर वापस लौटा टेलीग्राम:'पेज नॉट फाउंड' का मैसेज दिखने के बाद रिस्टोर हुआ; जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा

टेलीग्राम एपल स्टोर पर वापस आ गया है। टेलीग्राम ने सर्विस रिस्टोर होने की जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *