Thursday , 16 April 2026

Chinese Foreign Minister said- Tariff wars escalate, not resolve them; Trump had said- NATO countries should impose 100% tariff on China | वर्ल्ड अपडेट्स: चीनी विदेश मंत्री ने कहा- टैरिफ जंग बढ़ाते, उन्हें सुलझाते नहीं; ट्रम्प बोले थे- नाटो देश चीन पर 100% टैरिफ लगाए

  • Hindi News
  • International
  • Chinese Foreign Minister Said Tariff Wars Escalate, Not Resolve Them; Trump Had Said NATO Countries Should Impose 100% Tariff On China

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्लोवेनिया के दौरे पर गए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि युद्ध से समस्याएं हल नहीं होतीं और टैरिफ उन्हें और बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा- ‘ना हम जंग की साजिश रचते हैं, ना शामिल होते हैं’।

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने नाटो देशों से रूस से तेल खरीदना बंद करने और चीन पर 100 % टैरिफ लगाने को कहा था।

दरअसल, ट्रम्प ने नाटो देशों को पत्र लिखकर कहा था कि रूस से तेल खरीदना नाटो की ताकत को कम करता है।

अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन चीन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चीन रूस को अपना करीबी दोस्त मानता है।

अमेरिका ने जी7 देशों (कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन) से भी कहा है कि वे भारत और चीन पर रूसी तेल खरीदने का दबाव बनाएं।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने कहा था, ‘पुतिन के युद्ध को रोकने के लिए रूस की कमाई बंद करनी होगी।’ इससे पहले, वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और कहा कि दोनों देशों को बिना रुकावट के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tiwari Aka

Check Also

2000 Jobs to Go, Save ₹5300 Crore

Hindi NewsInternationalWorld Updates| Israel, China, Russia, Iran, Trump, America, Putin, War, Accident| BBC Jobs Cut: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *