





बीजिंग55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इस फुटेज में पहाड़ का मलबा घरों पर गिरा दिख रहा है। (फुटेज क्रेडिट- न्यूयॉर्क टाइम्स)
चीन के यूनान प्रांत के झाओतोंग शहर में सोमवार सुबह भूस्खलन हुआ। दो लोगों की मौत हो गई। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। BBC के मुताबिक 47 लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। इन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक 500 लोगों को बचाया जा चुका है।
इसके पहले 20213 में झाओतोंग शहर में भूस्खलन हुआ था। तब 13 लोगों की मौत हुई थी। ताजा अपडेट के मुताबिक 18 घर तबाह हो चुके हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि भूस्खलन सोमवार तड़के हुआ। उसने कहा- हम सो रहे थे। अचानक से तेज आवाज हुई, जैसा बम फटा हो। फिर जमीन में कंपन महसूस हुई। ऐसा लगा की भूकंप आ गया।
भूस्खलन की तस्वीरें…

भूस्खलन के बाद लिआंगशुई इलाके में मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है।

चीनी मीडिया की तरफ से जारी इस फुटेज में बचावकर्मी मलबे के बीच लोगों को रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं।

भूस्खलन से लिआंगशुई इलाके में हुई तबाही का यह फुटेज चीनी मीडिया ने जारी किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पहाड़ से गिरे मलबे से तबाह हुए घर दिख रहे हैं।
खराब मौसम रेस्क्यू में बाधा
चीनी मीडिया CCTV के मुताबिक 200 बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जहां भूस्खलन हुआ है, वहां मौसम खराब है। तापमान माइनस 4 डिग्री सेलसियस है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने फौरन लोगों को रेस्क्यू करने के आदेश दिए। बचावकर्मियों के मुताबिक खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

तस्वीर झाओतोंग शहर के उस पहाड़ की है, जहां भूस्खलन हुआ। यहां से मलबा घरों पर गिरा।
बर्फिले पहाड़ों का मलबा घरों पर गिरा
CCTV के मुताबिक यूनान प्रांत में कई पहाड़ हैं। यहां ठंड में बर्फ गिरती है। भूस्खलन के बाद पहाड़ों का मलबा निचले इलाकों में बने घरों पर गिरा। 18 घर तबाह हुए हैं। हल्की बर्फबारी अब भी जारी है। लैंडस्लाइड कैसे हुई इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। लोगों की सुरक्षा को लेकर इस इलाके में क्या इंतजाम थे, इस बारे में भी प्रशासन ने नहीं बताया है।
अगस्त 2023 में गई थी 21 मौतें
चीन के शीआन में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड अगस्त 2023 में 21 लोगों की मौत हो गई थी। लैंडस्लाइड और बाढ़ से एक हाईवे को भी नुकसान पहुंचा और करीब 900 घरों की बिजली गुल हो गई थी।
[ad_2]
Source link