













- Hindi News
- Business
- Business Events Today, Share Market, Petrol Diesel, Gold Silver, Wholesale Inflation October
नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा से जुड़ी रही। मुंबई में मंगलवार देर रात उनका निधन हो गया है। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
वहीं थोक महंगाई अक्टूबर महीने में घटकर -0.52% पर आ गई है। यह लगातार सातवां महीना है जब थोक महंगाई शून्य से नीचे रही है। इसके अलावा ओबेरॉय ग्रुप ऑफ होटल्स के मानद चेयरमैन पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का मंगलवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
- सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।
- शेयर बाजार में आज बुधवार (15 नवंबर) को तेजी देखने को मिल सकती है। बीते दिन बलिप्रतिपदा के चलते शेयर बाजार मंगलवार को बंद रहा था।
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन:मुंबई में ली आखिरी सांस; कई दिनों से बीमार थे

मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई में मंगलवार देर रात निधन हो गया है। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
सहारा इंडिया की तरफ से बताया गया कि सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्याओं थी। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
2. अक्टूबर में थोक महंगाई घटकर -0.52% पर आई:लगातार 7वें महीने शून्य से नीचे रही महंगाई, खाने-पीने के सामान सस्ते हुए

खाने-पीने के सामानों में गिरावट के बीच अक्टूबर महीने में भारत की थोक महंगाई दर घटकर -0.52% पर आ गई है। यह लगातार सातवां महीना है जब थोक महंगाई शून्य से नीचे रही है। इससे पहले सितंबर में थोक महंगाई -0.26% थी। वहीं अगस्त में यह -0.52% थी।
पिछले साल अक्टूबर में यह 8.39% थी। सरकार हर महीने होलसेल प्राइस इंडेक्स यानी WPI के आंकड़े जारी करती है। इससे पहले सोमवार यानी 13 अक्टूबर को रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। रिटेल महंगाई भी 5 महीने के निचले स्तर 4.87% पर रही थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
3. महादेव ऐप केस में डाबर के चेयरमैन पर FIR:कंपनी ने कहा- हमें जानकारी नहीं, 31 अन्य लोगों पर भी केस दर्ज

डाबर ग्रुप के चेयरमैन मोहित बर्मन और डायरेक्टर गौरव बर्मन के खिलाफ दर्ज हुई FIR को कंपनी ने मिशिवियस एक्ट यानी शरारती कृत्य बताया है। डाबर के प्रवक्ता ने CNBC टीवी-18 से बात करते हुए कहा, ‘हमें ऐसी किसी भी FIR के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
यदि यह जानकारी वास्तव में सही है तो यह दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रेरित लगती है, जो बिना किसी सबूत के है। हम इन आरोपों को खारिज करते हैं। हमें विश्वास है कि कानूनी प्रक्रिया हमारी रेपुटेशन को धूमिल करने के इस प्रयास की असली वजह को उजागर करेगी।’
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
4. ओबेरॉय ग्रुप के मानद चेयरमैन पृथ्वी राज का निधन: 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, पाकिस्तान ने इनके 4 होटलों पर कब्जा कर लिया था

ओबेरॉय ग्रुप ऑफ होटल्स के मानद चेयरमैन पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 94 साल के थे। उनके निधन की जानकारी ओबेरॉय ग्रुप की ओर से दी गई है। उनकी क्रिमेशन सेरेमनी शाम 4 बजे कापसहेड़ा के ओबेरॉय फार्म में होगी। भारत में होटल बिजनेस को नई दिशा देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
पृथ्वी राज सिंह ने 2002 में अपने पिता के निधन के बाद ओबेरॉय ग्रुप की कंपनी EIH लिमिटेड के चेयरमैन का पद संभाला था। वह 2013 तक EIH लिमिटेड के CEO रहे हैं। मई 2022 में ओबेरॉय ने EIH के चेयरमैन और डायरेक्टर के रूप में अपना पद छोड़ा था। 2008 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
5. अमेरिका में टेस्ला फैक्ट्री पहुंचे पीयूष गोयल: मस्क बोले- कैलिफोर्निया नहीं आ पाने के लिए खेद है, फ्यूचर में मीटिंग की आशा रखता हूं

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कैलिफोर्निया में टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी विजिट की। हालांकि, इस दौरान कंपनी के मालिक एलन मस्क मौजूद नहीं थे। उन्होंने एक X पोस्ट में लिखा- ‘आपका टेस्ला में आना सम्मान की बात है! आज कैलिफोर्निया नहीं आ पाने के लिए मुझे खेद है, लेकिन मैं फ्यूचर डेट में मीटिंग की आशा रखता हूं।’
पीयूष गोयल ने तस्वीरें शेयर करते हुए X पर लिखा- ‘प्रतिभाशाली भारतीय इंजीनियरों और फाइनेंस प्रोफेशनल्स को सीनियर पोजिशन पर काम करते हुए और टेस्ला की रिमार्केबल जर्नी में योगदान करते हुए देखकर बेहद खुशी हुई।’ गोयल ने कहा- ‘एलन मस्क की मैग्नेटिक प्रेजेंस को मिस किया और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
6. नवाज मोदी ने वीडियो पोस्ट किया, लिखा- मैं ससुराल में:एक दिन पहले रेमंड चेयरमैन ने नवाज से अलग होने की जानकारी दी थी

रेमंड कंपनी चेयरमैन गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि वे ससुराल में दीपावली पूजा में शामिल हुईं। यह वीडियो ऐसे समय में शेयर किया गया है जब गौतम सिंघानिया ने उनसे अलग होने की घोषणा की है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए नवाज ने लिखा- ‘हर समय अपने ससुराल वालों का भरपूर समर्थन, प्यार, दया और मदद पाकर मैं धन्य हूं। यहां दिवाली पर पूजा और उसके बाद उनके अपार्टमेंट में साथ डिनर किया।’ वीडियो में नवाज सोफे पर बैठी हैं और कुछ लोगों के साथ पूजा में भाग लेते नजर आ रही हैं। बाद में वे छड़ी के सहारे भगवान की परिक्रमा करती दिख रही हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
7. वॉट्सऐप ने वॉइस-चैट फीचर रोलआउट किया: वॉइस कॉलिंग की मदद से ग्रुप में 128 लोग एक साथ कर सकेंगे कम्युनिकेट

मेटा की इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने वॉइस-चैट फीचर को रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने यह फीचर बड़े ग्रुप में चैटिंग करने के लिए तैयार किया है। इस फीचर को उन ग्रुप में यूज किया जा सकेगा, जिनमें कम से कम 33 और अधिकतम 128 पार्टिसिपेंट्स होंगे।
वॉट्सऐप ने हाल ही में इसे बीटा यूजर्स के लिए वॉइस-चैट फीचर रोल आउट किया था, लेकिन अब इसे एंड्रॉयड और ios यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। यह एक तरह का वॉइस कॉलिंग फीचर है, इसकी मदद से वॉट्सऐप ग्रुप में आसानी से कम्युनिकेट कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से जो यूजर कॉल में इंट्रस्टेड नहीं हैं, वे डिस्टर्ब नहीं होंगे। ग्रुप कॉल में सभी को अब रिंग की बजाय, कुछ लोगों को पुश नोटिफिकेशन जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें…
टैक्स सेविंग्स और हाई-रिटर्न के लिए ELSS में करें इन्वेस्ट: इन स्कीम्स में सालाना 28% तक मिल सकता है रिटर्न, जानें इसमें कैसे निवेश करें

कैपिटल मार्केट में टैक्स बचाने के लिए निवेश करने के कई ऑप्शन मौजूद हैं। जिनमें निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार निवेश करते हैं। अगर आप किसी टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश करते हैं तो अलग अलग विकल्पों में मिलने वाले रिटर्न के बारे में पहले पूरी जानकारी जुटाते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप खुद का नुकसान कर सकते हैं।
सिर्फ टैक्स बचाने के लिए पैसा किसी स्कीम में 3 साल के लिए या 5 साल के लिए ब्लॉक कर देना सही तरीका नहीं है। आपकों अपना पैसा ऐसे विकल्प में लगाना चाहिए, जहां टैक्स का फायदा हो और साथ में हाई रिटर्न भी मिले। इसके लिए इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
19 साल बाद आ रहा टाटा ग्रुप का IPO: 22 नवंबर को ओपन होगा टाटा टेक्नोलॉजीज का इश्यू, 5 दिसंबर को मार्केट में लिस्ट होंगे शेयर

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO 22 नवंबर को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा, जिसके लिए कंपनी 6.08 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है। टाटा ग्रुप करीब 19 साल बाद कोई IPO लेकर आ रहा है। इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का IPO आया था।
चार महीने पहले कंपनी को IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड (SEBI) ने मंजूरी दी थी। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 24 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 5 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के सोने-चांदी का हाल भी जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


[ad_2]
Source link