Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Business events today, Share Market, petrol diesel, gold silver, Petrol-Diesel, Electric SUV, Tata Punch EV | ₹10 तक सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV टाटा पंच EV लॉन्च, तेलंगाना में ₹12,000 करोड़ निवेश करेगा अडाणी ग्रुप

[ad_1]
  • Hindi News
  • Business
  • Business Events Today, Share Market, Petrol Diesel, Gold Silver, Petrol Diesel, Electric SUV, Tata Punch EV

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर पेट्रोल डीजल के दामों से जुड़ी रही। कच्चे तेल की कीमतों में एक साल में करीब 15% तक की गिरावट के कारण सरकारी तेल कंपनियां फरवरी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 10 रुपए तक घटा सकती है।

वहीं, टाटा मोटर्स ने आज यानी 17 जनवरी को 10.99 लाख की शुरुआती कीमत में इलेक्ट्रिक SUV टाटा पंच लॉन्च की। इसके अलावा, अडाणी ग्रुप ने तेलंगाना में ₹12,000 करोड़ का निवेश करने का ऐलान किया है।

​​​​​​कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज गुरुवार (18 जनवरी) को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • ओला इलेक्ट्रिक अपने नए सॉफ्टवेयर मूव OS 4 को लॉन्च करेगी।
  • पूनावाला फिनकॉर्प के तिमाही नतीजे जारी होंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. पेट्रोल-डीजल 10 रुपए तक सस्ता हो सकता है : 1 साल में क्रूड ऑयल के दाम 15% तक गिरे, तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़ा

सरकारी तेल कंपनियां अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद और लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 10 रुपए तक घटा सकती है। इसका कारण है कच्चे तेल की कीमतों में एक साल में करीब 15% तक की गिरावट।

इससे तीनों सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का नेट प्रॉफिट तीसरी तिमाही में ₹75,000 करोड़ के पार पहुंचने की संभावना है। हिंदुस्तान टाइम्स ने इस मामले से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV टाटा पंच EV लॉन्च:11 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में मिलेगी, फुल चार्ज पर 421 KM रेंज का दावा

टाटा मोटर्स ने आज यानी 17 जनवरी को 10.99 लाख की शुरुआती कीमत में इलेक्ट्रिक SUV टाटा पंच लॉन्च की। इसका टॉप वैरिएंट 14.49 लाख रुपए में मिलेगा। स्टैंडर्ड पंच EV में 25 kWh का बैटरी पैक लगा है। इसमें 315 किमी की सर्टिफाइड रेंज का दावा किया गया है। लॉन्ग रेंज वैरिएंट में 35 kWh का बैटरी पैक है। इसमें 421 किमी रेंज का दावा किया गया है।

ये EV 10 से 80% तक 56 मिनट में किसी भी 50Kw के DC फास्ट चार्जर से चार्ज हो सकती है। इसमें वाटर प्रूफ बैटरी दी गई है जिस पर 8 साल या 1,60,000 Km की वारंटी है। टाटा का यह पहला प्रोडक्ट है जो acti.ev आर्किटेक्चर पर बना है। कंपनी ने कार को 5 जनवरी को ऑफिशियली अनवील किया था। ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. तेलंगाना में ₹12,400 करोड़ इन्वेस्ट करेगा अडाणी ग्रुप:₹5000-₹5000 करोड़ ग्रीन एनर्जी और डेटा सेंटर में निवेश होगा, ₹1,000 करोड़ मिसाइल डेवलपमेंट पर खर्च

अडाणी ग्रुप तेलंगाना में ₹12,000 करोड़ का निवेश करने जा रहा है। ग्रुप का यह इन्वेस्टमेंट राज्य में अलग-अलग बिजनेस में होगा। इसके लिए अडाणी ग्रुप ने तेलंगाना सरकार के साथ दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में 4 मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOUs) पर साइन किया है।

इसकी जानकारी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने दी है। डील को साइन करने के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, ​​​​ITE&C इंडस्ट्रीज मिनिस्टर डी. श्रीधर बाबू और अन्य ऑफिशियल्स का एक डेलिगेशन दावोस में मौजूद था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. MRF का शेयर 1.5 लाख रुपए का हुआ:यह रिकॉर्ड बनाने वाली भारत की पहली कंपनी, टॉय-बैलून बनाने से हुई थी शुरुआत

भारत में टायर बनाने वाली सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी MRF यानी मद्रास रबर फैक्ट्री के शेयर्स ने इतिहास रच दिया है। MRF के स्टॉक ने आज (17 जनवरी) बुधवार को कारोबारी सत्र में 1.5 लाख रुपए का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लिया। ऐसा करने वाली MRF भारत की पहली कंपनी बन गई है।

स्टॉक ने ट्रेडिंग सेशन के दौरान 1,50,254.16 रुपए का ऑल टाइम हाई और 52 वीक हाई भी बनाया। हालांकि, MRF के शेयर में बाद में गिरावट देखने को मिली, यह 1.46% की गिरावट के साथ 1,34,600.05 रुपए पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र की शुरुआत में इसका शेयर 1,35,870 रुपए पर ओपन हुआ था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. एपल ने बेंगलुरु में नया ऑफिस खोला:15 फ्लोर का यह ऑफिस 100% रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा, जिसमें काम कर सकते हैं 1,200 एम्प्लॉइज

​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल ने कर्नाटक के बेंगलुरु में अपना एक नया ऑफिस ओपन किया है। कंपनी का यह ऑफिस शहर के सेंटर में मिन्सक स्क्वायर पर स्थित है, जो 100 % रिन्यूएबल एनर्जी पर काम करेगा।

एपल के इस ऑफिस में टोटल 15 फ्लोर हैं। जिसमें 1,200 एम्प्लॉइज काम कर सकते हैं। इस ऑफिस में लैब स्पेस, कोलैबोरेशन एंड वेलनेस एरिया और कैफे मैक भी है। इसके अलावा इसमें 740 कारों के लिए पार्किंग स्पेस भी बनाया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब आपके जरूरत की खबर…

बाजार की गिरावट में न हों परेशान : सही रणनीति बनाकर कर सकते हैं कमाई, इन 7 बातों का रखें ध्यान

आज यानी 17 जनवरी को शेयर बाजार में 1,628 अंक (2.23%) की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले कल यानी मंगलवार को भी बाजार गिरा था। इस गिरावट से निवेशकों में डर का माहौल बन गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

हालांकि एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस गिरावट में सही स्ट्रैटजी आपको अच्छा पैसा कमा के दे सकती है। हम आपको ऐसी 7 बातों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बाजार की गिरावट में पैसा कमा सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Hybrid Cars Electric Vehicle Sales Vehicle Dashboard Data | देश में EV से 4 गुना ज्यादा बिक रहीं हाइब्रिड-कारें: बीते साल हाइब्रिड की सेल्स ग्रोथ 30% रही, ये इलेक्ट्रिक व्हीकल से दोगुना महंगी

[ad_1] नई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के ट्रेंड्स में कुछ बड़े बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *