












- Hindi News
- Business
- Business Events Today, Share Market, Petrol Diesel, Gold Silver, Gautam Singhania, Gautam Adani
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर अडाणी-हिंडनबर्ग मामले से जुड़ी रही। अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का IPO 70 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस IPO के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बोलियां मिली हैं।
एक खबर रेमेंड ग्रुप के चेयरमैन से जुड़ी रही। रेमंड ग्रुप के फाउंडर विजयपत सिंघानिया ने अपनी विरासत बेटे गौतम को सौंपने पर अफसोस जताया है। इसके अलावा रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 भारत में ₹2.69 लाख में लॉन्च हो गई है। इसे गोवा में लॉन्च किया गया है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज शनिवार (25 नवंबर) को तेजी देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को सेंसेक्स 47 अंक गिरकर 65,970 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 7 अंक की गिरावट रही, यह 19,794 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी और 20 में गिरावट देखने को मिली थी।
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा: कोर्ट ने लिखित दलीलें मांगी, कहा- हिंडनबर्ग रिपोर्ट को सही मानने की जरूरत नहीं

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने सोमवार तक सभी पक्षों से लिखित दलीलें मांगी हैं। शुक्रवार, 24 नवंबर को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की।
CJI ने कहा- हमें अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को तथ्यात्मक रूप से सही मानने की जरूरत नहीं है। हिंडनबर्ग यहां मौजूद नहीं है, हमने SEBI से जांच करने को कहा है। वहीं मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने कहा कि वह जांच के लिए अब और समय नहीं मांगेगी। 8 महीने से वो इस मामले की जांच कर रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
2. टाटा टेक का IPO करीब 70 गुना सब्सक्राइब हुआ:₹1.5 लाख करोड़ से ज्यादा की बोलियां मिली, 5 दिसंबर को लिस्ट होंगे शेयर्स

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का IPO 70 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस IPO के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बोलियां मिली हैं। टाटा टेक, ऑटोमोबाइल दिग्गज टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है। टाटा ग्रुप करीब 19 साल बाद कोई IPO लेकर आया है। इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का IPO आया था।
कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹475 से ₹500 तय किया था। रिटेल निवेशक 24 नवंबर तक IPO के लिए अप्लाय कर सकते थे। 5 दिसंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। टाटा टेक्नोलॉजीज का ग्रे मार्केट प्राइस 83% ऊपर चल रहा है। यानी लिस्टिंग डे पर इसमें 83% की कमाई हो सकती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
3. गौतम सिंघानिया मुझे सड़क पर देखकर खुश होता: गौतम के पिता विजयपत बोले- अपने बच्चों को सब कुछ देने से पहले बहुत सोचना चाहिए

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के अलग होने की खबरों के बीच ग्रुप के फाउंडर और गौतम के पिता विजयपत सिंघानिया का एक इंटरव्यू सामने आया है। बिजनेस टुडे से बातचीत में विजयपत ने अपनी विरासत बेटे को सौंपने पर अफसोस जताया।
विजयपत ने कहा- ‘मेरे पास अब कुछ नहीं है। मैंने उसे सब कुछ दिया। गलती से मेरे पास कुछ पैसे बच गए थे, जिनसे मैं आज गुजारा कर रहा हूं। नहीं तो मैं सड़क पर होता। वह मुझे सड़क पर देखकर खुश होता। मुझे इस बात का यकीन है। अगर वह अपनी पत्नी को इस तरह बाहर फेंक सकता है, अपने पिता को इस तरह बाहर फेंक सकता है, मुझे नहीं पता कि वह क्या है।’
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
4. डीप फेक पीड़ितों की मदद करेगी सरकार: सोशल-मीडिया कंपनियों के खिलाफ FIR करा सकेंगे, प्लेटफॉर्म डेवलप कर रहा Meity

डीप फेक जैसे ऑब्जेक्शनेबल कंटेंट से पीड़ित लोगों की सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने में सरकार सहायता करेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी।
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Meity) एक प्लेटफॉर्म डेवलप करेगी। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों द्वारा IT नियमों के उल्लंघन के बारे में सूचित कर सकेंगे। आज से IT नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
5. एपल के टेक्निकल एक्सपर्ट्स जल्द भारत आएंगे: पॉलिटिशियंस और जर्नलिस्ट्स को भेजे गए थ्रेट नोटिफिकेशन की जांच करेंगे

एपल जल्द ही अपने टेक्निकल एंड साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स को भारत भेजेगी। यह एक्सपर्ट्स भारत में अमेरिका बेस्ड टेक्नोलॉजी कंपनी एपल द्वारा कई अपोजिशन पॉलिटिशियंस और जर्नलिस्ट्स को भेजे गए थ्रेट नोटिफिकेशंस की जांच करने वाले ऑफिशियल्स से मिलने के लिए भारत आ रहे हैं। सरकार के दो सीनियर ऑफिशियल्स ने इस बात की जानकारी दी है।
31 अक्टूबर को TMC सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत विपक्षी दलों के कई लीडर्स और कुछ जर्नलिस्ट को एपल से एक नोटिफिकेशन मिला था। इसमें कहा गया था- एपल को लगता है कि आपको स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी एपल ID से जुड़े आईफोन को रिमोटली कॉम्प्रोमाइज करने यानी हैक करने की कोशिश की जा रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
6. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 भारत में ₹2.69 लाख में लॉन्च: इसमें दुनिया का पहला राउंड शेप का इंस्ट्रूमेंट कंसोल, KTM 390 एडवेंचर SW से मुकाबला

रॉयल एनफील्ड ने गोवा में शुक्रवार से शुरू हुए बाइकिंग इवेंट मोटोवर्स-2023 में न्यू जनरेशन हिमालयन 450 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई हिमालयन में राउंड शेप का इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला गोल TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है।
रॉयल एनफील्ड ने इस ऑफ रोडिंग बाइक को 2.69 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है, जो टॉप वैरिएंट में 2.84 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ये कीमत इंट्रोडक्टरी हैं, जो 31 दिसंबर तक लागू होंगी। ये 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
अप आपके जरूरत की खबर भी पढ़े…
निवेश से पूरे कर सकते हैं अपने फाइनेंशियल गोल: यहां जानें इन्वेस्टमेंट के 5 अलग-अलग ऑप्शन; जितना ज्यादा रिस्क, उतना ज्यादा रिटर्न

निवेश करने से लोग अपने फाइनेंशियल गोल हासिल कर सकते हैं। फाइनेंशियल गोल जैसे कि रिटायरमेंट के लिए फंड, बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए फंड, बच्चों की शादी के लिए फंड, घर और कार जैसी बड़ी खरीदारी के लिए पूंजी इकट्ठा करना।
ऐसे में अगर आप किसी भी तरह के निवेश का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम निवेश के 5 अलग-अलग ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। आप अपने रिस्क के हिसाब से इनमें निवेश कर सकते हैं और रिटर्न कमा सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


[ad_2]
Source link