

- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; New Year Drugs Seized| Delhi Mumbai Pune News
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पाकिस्तान के कराची में 2024 की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए कई जगह हवाई फायरिंग की गई। इसमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में 11 लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी चैनल एआरवाई न्यूज के अनुसार, फायरिंग में एक सात साल का बच्चा भी घायल हुआ है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ मर्डर अटेम्प्ट और टेररिज्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
नए साल के जश्न से पहले मुंबई पुलिस ने जब्त की 50 लाख की ड्रग्स, 1 गिरफ्तार

नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई पुलिस ने 250 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है। मुंबई पुलिस ने महीम रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ से एक संदिग्ध शख्स की तलाशी ली थी। इस दौरान पुलिस को उसके बैग से सफेद पाउडर का पैकेट मिला। जांच के दौरान पता चला की यह 250 ग्राम MD ड्रग्स है। पुलिस ने शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
[ad_2]
Source link