Friday , 1 August 2025
Breaking News

Bollywood Celebs Support PM Narendra Modi Ater Maldives ministers’ objectionable statement | मालदीव मंत्रियों का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान: सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स, अक्षय बोले- हम ये नफरत क्यों झेलें; सलमान, श्रद्धा का भी मिला सपोर्ट

[ad_1]

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्षद्वीप दौरा विवादों में घिर चुका है। मोदी ने लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से की जा रही है। इस तुलना के बाद मालदीव के नेताओं ने भारत और पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अब बायकॉट मालदीव ट्रेंड के बीच अक्षय कुमार और सलमान समेत कई सेलेब्स PM मोदी के सपोर्ट में उतरे हैं, जिनके लिए अब तक मालदीव फेवरेट वेकेशन डेस्टिनेशन थी।

अक्षय कुमार बोले- ये नफरत हम क्यों झेलें?

बॉलीवुड एक्टर न्यू ईयर मनाने अपने परिवार के साथ मालदीव गए हुए थे। उन्होंने विवाद बढ़ने के बाद PM मोदी और भारतीयों का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा है, ‘मैंने देखा है कि मालदीव के कुछ पब्लिक फिगर भारतीयों पर कुछ रेसिस्ट और नफरत भरे कमेंट कर रहे हैं। ये देखकर हैरानी होती है कि वो लोग उस देश के बारे में ये कह रहे हैं, जो उन्हें सबसे ज्यादा टूरिस्ट देता है। हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे हैं, लेकिन हम ये बेवजह का उकसाना और नफरत क्यों बर्दाश्त करेंगे। मैं कई बार मालदीव गया हूं और तारीफ की है, लेकिन हमारा आत्मसम्मान पहले है। चलो ये फैसला करें कि भारतीय आइलैंड्स को ज्यादा देखा जाए और अपना टूरिज्म प्रमोट किया जाए।’

विवाद बढ़ने पर सलमान खान ने भी पीएम मोदी का सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘पीएम नरेंद्र भाई मोदी को लक्षद्वीप के इन सुंदर और साफ बीच पर देखना कितना अच्छा है। खास बात तो ये है कि ये हमारे इंडिया में है।’

श्रद्धा कपूर ने किया इंडियन आइलैंड का सपोर्ट

श्रद्धा कपूर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इंडियन आइलैंड का सपोर्ट किया है। उन्होंने लक्षद्वीप के खूबसूरत आइलैंड की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘ये सारी तस्वीरें और मीम्स मुझे डरा रही हैं कि कहीं मैं इसे मिस न कर दूं। लक्षद्वीप के पास प्राचीन समुद्र तट, कोस्टलाइन और लोकल कल्चर है। मैं बस लंबी छुट्टी लेकर बुकिंग करवाने वाली हूं। क्यों न इस साल इंडियन आइलैंड एक्सप्लोर करें’।

जॉन अब्राहम बोले- अतिथि देवो भवः

विवाद के बीच जॉन अब्राहम ने लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘अद्भुत भारतीय हॉस्पिटैलिटी, अतिथि देवो भवः के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के लिए लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी कुछ दिन पहले लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। उन्होंने वहां अंडरवाटर डाइविंग की और बीच पर समय बिताया। इसके बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रधानमंत्री का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ये अच्छा कदम है। ये मालदीव की सरकार के लिए झटका है, जो चीन की कठपुतली है। इसके बाद लक्षद्वीप में टूरिज्म बढ़ेगा।

इस पोस्ट पर मालदीव के नेता जाहिद रमीज ने लिखा, बेशक ये अच्छा कदम है, लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता। मालदीव टूरिस्ट को जो सर्विस देता है वो भारत कैसे देगा। वो इतनी सफाई कैसे रख पाएगा। उनके कमरों से बदबू आती है जो टूरिस्ट की बड़ी दिक्कत है।

वहीं मालदीव की नेता मरियम शिउना ने पीएम नरेंद्र मोदी को जोकर कहा है। विवाद बढ़ने के बाद मालदीव के कैबिनेट ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 3 नेताओं को सस्पेंड कर दिया है।

बायकॉट मालदीव ट्रेंड होने पर कई होटल और फ्लाइट बुकिंग कैंसिल

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बायकॉट मालदीव ट्रेंड होने पर अब तक 8000 से ज्यादा मालदीव की होटल बुकिंग्स कैंसिल हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ 2500 से ज्यादा लोगों ने मालदीव की फ्लाइट कैंसिल की है।

आलिया भट्ट, अक्षय ने मालदीव में मनाया था न्यू ईयर

मालदीव सालों से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए फेवरेट वेकेशन डेस्टिनेशन है। नए साल की शुरुआत करने हर साल की तरह इस साल भी कई सेलेब्स मालदीव गए थे। अक्षय कुमार ने भी हाल ही में मालदीव की वेकेशन वीडियो शेयर की थी। वहीं आलिया भी पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ मालदीव में ही थीं।


[ad_2]
Source link

Check Also

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी

इंद्री 20 अगस्त (निर्मल संधू) हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *