

















16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सेलेब्स ने न्यू ईयर का स्वागत पार्टीज और फैमिली वेकेशन के साथ किया। सोशल मीडिया पर कई फेमस बी-टाउन सेलेब्स के वैकेशन फोटोज वायरल हैं। इनमें कृति सेनन, वरुण धवन, संजय दत्त, साेनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शर्मा और अजय देवगन जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है। जानिए किसने, कहां और किसके साथ नए साल का स्वागत किया।

बॉलीवुड के कई सेलेब्स न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश गए हैं।
एम एस धोनी से मिलीं कृति-नुपुर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और उनकी बहन नुपुर सेनन ने वर्ल्ड चैंपियन कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी के साथ दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में वरुण धवन, बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक और क्रिकेटर ऋषभ पंत भी नजर आए। नुपुर के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन भी नजर आए।

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी के साथ कृति और नुपुर सेनन।

इस पार्टी में बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक ने भी धोनी के साथ फोटोज खिंचवाईं।

क्रिकेटर ऋषभ पंत भी इस पार्टी में नजर आए।

वहीं से वरुण धवन भी इस पार्टी में शामिल हुए।

धोनी के साथ कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा- माही भाई
सोनाक्षी ने इजिप्ट में मनाया नया साल
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इजिप्ट में नए साल की शुरुआत की। एक्ट्रेस ने वहां के म्यूजियम विजिट से अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि इस विजिट के दौरान उन्होंने वहां 4000 साल पुरानी रॉयल ममी, पुराने कॉस्मेटिक्स और महारानियों के आउटफिट्स देखे।



सिन्हा ने इजिप्ट (मिस्त्र) के कल्चरल म्यूजियम से यह तस्वीरें शेयर की हैं।
संजय दत्त ने फैमिली के साथ बिताया वक्त
संजय दत्त ने दुबई में बेटी त्रिशाला और वाइफ मान्यता व बच्चों शहरान और इकरा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। संजू की बेटी त्रिशाला ने इस फैमिली टाइम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
त्रिशाला, संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं, जिनका 1996 में ब्रेन ट्यूमर के चलते निधन हो गया था।

तस्वीर में बाएं से संजय की पत्नी मान्यता दत्त, संजय दत्त, छोटी बेटी इकरा, बड़ी बेटी त्रिशाला और बेटा शहरान नजर आ रहे हैं।

संजय की बेटी त्रिशाला दुबई में ही रहती हैं। संजय ने भी दुबई में एक घर लिया हुआ है।
विराट से मिलने साउथ अफ्रीका पहुंचीं अनुष्का
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का साउथ अफ्रीका से एक फोटो सामने आया है। तस्वीरों में वे पब्लिक रेस्टोरेंट में बैठी किसी से बात करती नजर आ रही हैं। अनुष्का के पति क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट क्रिकेट सीरीज में बिजी हैं, ऐसे में अनुष्का खुद वहां उनके साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंची हैं।

अनुष्का की साउथ अफ्रीका से यह फोटो वायरल है।
अजय ने शेयर किए फैमिली वेकेशन के फोटोज
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने साेशल मीडिया अकाउंट पर फैमिली वेकेशन की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अजय की वाइफ काजोल, बेटा युग और बेटी निसा भी साथ नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अजय ने लिखा- ‘अपनी गैलरी से गुजरते हुए ये तस्वीरें नजर आईं। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।’



ये अजय और काजोल के पिछले मालदीव वेकेशन की तस्वीरें हैं।
ओरी ने किम शर्मा और श्रेया सरन के साथ गोवा में किया सेलिब्रेट
साेशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने ‘मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस किम शर्मा और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रेया सरन के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं।

‘मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ ओरी।

‘अवारापन’ और ‘रेड’ फेम एक्ट्रेस श्रेया सरन ने भी ओरी के साथ पार्टी की।
इसके अलावा अरबाज-शूरा, कटरीना-विक्की, अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर समेत कई बी-टाउन सेलेब्स भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वेकेशन पर गए हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने वेकेशन फोटोज शेयर नहीं किए।
[ad_2]
Source link