Monday , 3 August 2026

Bhumi Pednekar Supports Student In Viral Video Controversy


20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CJP प्रदर्शन और उसमें इस्तेमाल भाषा पर अपने बयान को लेकर चर्चा में आईं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर एक और नया वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने इंटरनेट पर एक वीडियो देखा, जिसमें एक युवा लड़की, जो प्रदर्शन का हिस्सा थी, इंटरव्यू दे रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने लोगों से ऑनलाइन उत्पीड़न बंद करने, मानसिक सेहत का ध्यान रखने और नफरत के बजाय एकजुट होकर अपनी बात रखने की अपील की है। दरअसल एक नाबालिग छात्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद से उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

वायरल इंटरव्यू के बाद छात्रा को मिल रही धमकियां भूमि पेडनेकर ने अपने वीडियो में बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही एक युवा छात्रा का इंटरव्यू वायरल होने के बाद उसे सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। उसे डरावनी धमकियां और भद्दे मैसेज भेजे जा रहे हैं। भूमि ने कहा कि इस तरह का ऑनलाइन उत्पीड़न किसी भी इंसान के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है। उन्होंने कहा कि लोगों को आपसी बातचीत में संवेदनशीलता, सम्मान और सहानुभूति रखनी चाहिए, न कि किसी की जान के पीछे पड़ जाना चाहिए।

‘एकजुट होकर बात रखेंगे, तभी बदलाव दिखेगा’ वीडियो के आखिर में भूमि ने नफरत खत्म कर सही तरीके से अपनी बात रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “हम सब सिर्फ एक ही चीज चाहते हैं कि देश की प्रोग्रेस हो और देश का भला हो। अगर हम सब एकजुट होकर, एकता के साथ अपनी बात सही तरीके से रखेंगे, तभी हम सच में पॉजिटिव बदलाव देख पाएंगे।” भूमि के इस बयान के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी, विरोध के तरीके और ऑनलाइन बर्ताव को लेकर बहस तेज हो गई है।

PM पर बयान देकर आलोचना का शिकार हुई थीं इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जारी CJP प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर भूमि ने सवाल उठाए थे। तब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि विरोध करने का हक सबको है, लेकिन देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा बोलना हमारी संस्कृति के खिलाफ है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

आंदोलन पर चुप रहने का लगा था आरोप भूमि के पिछले बयान को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘एकतरफा’ बताया था। आलोचकों का आरोप था कि भूमि ने 20 जुलाई को हुए ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, पुलिस कार्रवाई और उनकी मांगों पर कोई बात नहीं की, बल्कि सिर्फ नारेबाजी पर ध्यान दिया।

ये खबर भी पढ़ें

PM मोदी को गाली देने पर नाराज हुईं भूमि पेडनेकर:बोलीं- यह हमारी संस्कृति नहीं; प्रदर्शनकारियों को मुकेश खन्ना ने कहा ‘कॉकरोच’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कड़ा एतराज जताया है। पूरी खबरे पढ़ें



Source link
Tiwari Aka

Check Also

'भाबीजी घर पर हैं' एक्ट्रेस का पीछा करता था शख्स:शुभांगी अत्रे बोलीं- स्टॉकर बाइक से पीछा करता; दीवारों-सड़कों पर लिख दिया था नाम

‘भाबीजी घर पर हैं’ टीवी शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *